Love Hurts Movie Review: जैकी चैन के हमशक्ल,हुई क्वान की नई एक्शन फिल्म।

Written by: Arslan
Publish On: September 26, 2025 10:45 AM (IST)
Love Hurts movie Review in hindi

यूनिवर्सल पिक्चर्स की ओर से 7 फरवरी 2025 को एक नई इंग्लिश फिल्म “लव हर्ट्स” को सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दिया गया है। जिसे भले ही भारत में हिंदी डबिंग के साथ नहीं लाया गया हो, पर जल्द ही इसकी हिंदी डबिंग भी हमें देखने को मिल सकती है।

फिल्म का डायरेक्शन “जोनाथन ईयूसेबियो” ने किया है, जिन्होंने इससे पहले साल 2024 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘द फॉल गाय’ के स्टंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था। बात करें फिल्म के मुख्य किरदारों की तो इनमें: के हुई क्वान,एरियाना डेबोस,मुस्तफा शाकिर शामिल हैं।

लव हर्ट्स की कहानी एक रियल एस्टेट एजेंट की है जिसे अपनी बीती ज़िंदगी में एक बार फिर से लौटना पड़ता है। आइए जानते हैं, क्या है फिल्म की पूरी कहानी और करते हैं उसका फुल मूवी रिव्यू।

लव हर्ट्स स्टोरी

कहानी के मुख्य पात्र (के हुई क्वान) ‘मार्विन गेबल ‘ हैं जोकि पेशे से एक रियल एस्टेट एजेंट के रूप में काम करते हैं, और अपने अच्छे काम के कारण ही इन्हें हाल ही में ‘रीजनल रिलेटर ऑफ द ईयर’ का अवार्ड भी मिला है। पर मूवी में ट्विस्ट तब आता है

जब मार्विन, जो इससे पहले अपनी बीती ज़िंदगी में, हिटमैन यानी लोगों को पैसे लेकर मारने का काम करता था, और साथ ही अपनी बीती ज़िंदगी और बुरे कामों को छोड़कर बाहर निकल चुका था, अचानक एक दिन उसके भाई (रूट्स) के कारण उसके ऑफिस में आकर कुछ लोग मार्विन को धमकियाँ देना शुरू करते हैं

और जान से मारने की भी कोशिश करते हैं। साथ ही मार्विन की बीती ज़िंदगी में वह ‘रोज़’ (एरियाना डेबोस) नाम की लड़की से प्यार भी करता था पर आगे चलकर कैसे क्लाइमेक्स के दौरान रोज़, मार्विन से टकराती है और क्या कारण है कि सभी लोग मार्विन को मारना चाहते हैं या सब जानने के लिए आपको देखनी होगी यह फिल्म।

खामियाँ

फिल्म की सबसे बड़ी कमज़ोरी इसकी स्टोरी लाइन है जिसे आप इससे पहले बहुत सारी हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में अनगिनत बार देख चुके होंगे। जिनमें जॉन विक जैसी सुपरहिट फिल्म शामिल है।

अच्छाइयाँ

लव हर्ट्स के मुख्य किरदार में नज़र आए कलाकार के हुई क्वान जिनकी शक्ल हुबहू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फेमस दिग्गज एक्टर ‘जैकी चैन’ से मिलती-जुलती है। और कई बार बहुत सारे एक्शन सीन्स में आपको पता ही नहीं चलता। कि स्क्रीन पर जैकी चैन हैं या फिर,क्वान। बात करें इसके एक्शन की तो वह लाजवाब है जिसमें किसी भी तरह का नकलीपन नहीं महसूस होता है।

निष्कर्ष

यदि आप जैकी चैन और कीनू रीव्स जैसे कलाकारों के बड़े फैन हैं और एक्शन फिल्में देखना पसंद करते हैं। तो लव हर्ट्स आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन के रूप में साबित होगी।

मूवी की पैरेंटल गाइडलाइन की बात करें तो इसे आप फैमिली के साथ भी देख सकते हैं, साथ ही एक्शन से भरी हुई होने के बावजूद भी यह ब्रूटल नहीं दिखता। जिस कारण बच्चे भी इसे देख सकते हैं।

एक घंटा 23 मिनट की यह फिल्म कब आपके सामने पलक झपकते ही खत्म हो जाएगी आपको पता ही नहीं चलेगा, जो कि किसी दर्शक के लिए एक सुखद अनुभव है।

फिल्मीड्रिप रेटिंग: 5/2.5 ⭐ ⭐✨

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Exorcist Believer Hindi Review: जानिए कितना डराता है पिचाश

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment