NeZha 2 ने बनाया बॉक्स ऑफिस पर इतिहास

Written by: Amir khan
Publish On: September 26, 2025 3:52 PM (IST)
NeZha 2 created history at the box office

2025, 29 जनवरी में एक चीनी एनिमेटेड फिल्म हुई रिलीज, नाम था NeZha 2, किसी को नहीं पता था कि यह फिल्म इतिहास रचने जा रही है।

80 मिलियन डॉलर में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सैलाब लेकर आयी और इसने मात्र 11 दिनों में ही 1 बिलियन डॉलर का कारोबार कर लिया। देखा जाए तो इस फिल्म ने हॉलीवुड की एवेंजर्स जैसी बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। बहुत से रिकॉर्ड बनाने के साथ-साथ इसने कई रिकॉर्ड धराशायी भी किये।

चीनी नव वर्ष और रिलीज का समय

चीनी अपने नए साल को 29 जनवरी को मनाता है, यह नया साल चीन में पूरे 15 दिन तक मनाया जाता है और इन 15 दिन चीन में छुट्टी रहती है, इसी टाइम पर NeZha 2 को रिलीज किया गया और रिजल्ट अब सामने है। हॉलीवुड फिल्मों को अगर न देखे तो NeZha 2 ने दुनिया भर में अब एक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में प्रथम स्थान पर अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

केवल चीन में रिलीज और रिकॉर्ड

NeZha 2 को अभी किसी दूसरे देश में रिलीज नहीं किया गया, इसने एक बिलियन से ज्यादा का कलेक्शन सिर्फ और सिर्फ चीन में ही किया है। यह दुनिया की अब तक सबसे तेजी के साथ डेली कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गयी है।

कहानी और प्रेरणा

इस फिल्म की कहानी को लिया गया है ‘इन्वेस्टिचर ऑफ द गॉड्स’ नाम की किताब से जो कि 16 शताब्दी की बतायी जाती है। एनिमेशन मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार NeZha 2 को 13 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में, वही 14 फरवरी से अमेरिका के साथ कैनाडा में सिनेमा पर उतारा जायेगा।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और तुलना

NeZha 2 ने चीन में अपने दूसरे वीकेंड के शनिवार में 85 मिलियन का एक दिन में कलेक्शन किया, जो कि एक बहुत बड़ा अमाउंट कहा जा सकता है। NeZha 2 ने जितना कलेक्शन 11 दिन में किया है, उतना कलेक्शन करने में मुआना 2 को 70 दिन का टाइम लगा। ‘कोईमोई’ की रिपोर्ट के अनुसार यह कोविड के बाद की 8वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली और इसके साथ ही अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेशन फिल्म बन कर तैयार हुई है।

भविष्य की संभावनाएं

बॉक्स ऑफिस विशेषज्ञ की माने तो आने वाले टाइम में NeZha 2 जब दुनिया भर में रिलीज होगी तो रोजाना एक 100 मिलियन मतलब आठ सौ करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। आगे शायद NeZha 2 हमें दो बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई करती नजर आये।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Bhoori Horror Series Review: खौफनाक खेल में फंसे 3 दोस्तों की दर्दनाक कहानी।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment