La Dolce Villa Movie Review:एक यूरो में इटली के गांव में घर खरीदने की अनोखी कहानी

Written by: Amir khan
Publish On: September 26, 2025 4:22 PM (IST)
La Dolce Villa

2012 में रिलीज़ की गई आदिल हुसैन और श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश और एमली इन पेरिस को ध्यान में रखकर ही बनाया गया है।जिसे वेलेंटाइन के ठीक एक दिन पहले नेटफ्लिक्स पर इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी डबिंग में भी रिलीज़ कर दिया गया,जिसकी लम्बाई 1 घंटा 39 मिनट की है,और यह टाइम कितनी जल्दी निकल जाता है।

जिसका पता भी नहीं लगता।ला डॉलसे विला के ट्रेलर को तीन हफ्ते पहले ही नेटफ्लिक्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया था।जिसे 3.8 लाख लोगों ने देखा और ट्रेलर देख कर ही लग गया था के घर बैठ कर कुछ मनोरंजक देखने को मिलने वाला है।यही वजह है के इस तरह की फिल्में पसंद करने वालों को ट्रेलर के बाद से ही इसका इंतज़ार था।

ला डॉलसे विला में शामिल हैं

स्कॉट फोली
वायलांते प्लासिडो
माइआ रिफिक्को
ग्यूसेप्पे फुटिया
टोमासो बासिलि
डैनियेल पैंजिरोनी
लूसिया डे सैंटिस

इन सभी कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय के जरिए ट्रेलर में ही बता दिया था कि यहाँ फिल्म में हमें क्या अलग देखने को मिलेंगे।

क्या है कहानी

कहानी का केंद्र है एरिक और उसकी बेटी ओलिविया।ओलिविया की माँ को मरे हुए तीन साल हो गए हैं,जो की एक कैंसर पेशेंट थी। यहाँ ओलिविया को एक स्वावलंबी युवती के रूप में दर्शाया गया है।ओलिविया एक यूरो में ‘मोंटेज़ारा’ नामक एक छोटा सा गांव जो की इटली में है,यहां घर खरीदना चाहती है और इसमें इसकी मदद करती है मोंटेज़ारा की मेयर ‘फ्रांसेस्का’

जब यह बात ओलिविया अपने पिता ‘एरिक’ को बताती है के उसे इटली के एक छोटे से गांव में घर खरीदना है तब एरिक अमेरिका से मोंटेज़ारा में ओलिविया की मदद करने के लिए आता है। इसे लगता है के ओलिविया यह सब बेमतलब कर रही है। इसे एक न एक दिन वापस अमेरिका आना होगा पर ओलिविया ने ठान लिया है के इसे मोंटेज़ारा में घर खरीदना ही है।

‘फ्रांसेस्का’ ओलिविया की मदद इस लिए कर रही है क्युकी इस गांव से बहुत से लोग दूसरे देशों की ओर रहने जा रहे हैं । गांव खाली होता जा रहा है फ्रांसेस्का चाहती है के यहाँ पर ज्यादा से ज्यादा विदेशी पर्यटकों को बसाया जाए ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले।

इन सब के बीच एरिक और फ्रांसेस्का के रिश्तों के बीच भी कुछ इटेलियन पिज़्ज़ा की खुशबू आने लगती है।आगे कहानी जिस तरह से बढ़ती है यहाँ कुछ नया न होते हुए भी एक नया सा अहसास देखने को मिलता है दिल को सुकून और दिमाग को “ठंडा ठंडा कूल कूल” करने वाली फिल्म का अंत कुछ अलग ढंग से हो जाता है जहा थोड़ा सा ट्विस्ट का तड़का भी डाला गया है जो की एक मज़ेदार अनुभव देता है।

ला डॉलसे विला में क्या है ख़ास

दिन भर के काम के स्ट्रेस के बाद ला डॉलसे विला दिमाग को थोड़ी राहत तो देता है। रोमांटिक सॉफ्ट ड्रामा फिल्में देखने का शौक रखने वालों के लिए यह बहुत कुछ महसूस करने जैसा है।

मुझे जब मेट हैरी सेजल,जब वी मेट,ज़िंदगी मिलेगी न दोबारा जैसी फिल्में देखना पसंद है यही वजह रही के ला डॉलसे विला भी पसंद आयी। इसकी सिनेमाटोग्राफी इसका प्लस पॉइंट है।

पूरी फिल्म शूटिंग इटली के एक शहर ‘टस्कनी’ में की गयी है एक दिन एरिक जब सुबह जल्दी उठ कर अपने गार्डन में जाकर लैपटॉप खोलता है और सामने देखता है एक सुकून भरी ज़िंदगी सुबह की ठंडक के साथ धरती का जैसे यह स्वर्ग हो । यह अपनी प्रकृतिक सौंदर्यता से फिल्म के हर सीन में खूबसूरती भर देता है।

यहां के अंगूर के बाग़ ऐतिहासिक इमारत इतिहास के साथ इस गांव का हर एक पत्थर अपने अंदर एक कहानी लिए बैठा है। टस्कनी जैसे गांव के खजाने को ढूंढ कर ‘ला डॉलसे विला’ फिल्म के जरिये हमारे सामने लेकर आया है। कहानी लिखी है एलिजाबेथ हैकेट,हिलेरी गैलानोय के द्वारा और यह वह चिंगम नहीं है जो खतम होने के बाद थूकने का मन करे बल्कि यह खत्म होने के बाद तेर करने का मन करता है।

ला डॉलसे विला की कुछ खामिया

अगर खामियों की बात करें तो कुछ सीन ऐसे हैं जो तर्कसंगत नहीं लगते। उदाहरण के लिए, एक सीन में एरिक और फ्रांसेस्का एक पानी के पाइप को काट रहे हैं। जिस तरह से वे छोटे पाइप को काटते हैं उसमें से बचा हुआ पानी इतनी तेजी से बाहर आता है कि उसके फोर्स से दोनों दूर जाकर गिरते हैं,जो कि बहुत ही हास्यास्पद और अविश्वसनीय लगता है।

वही दूसरी ओर एरिक की सायकल जिसको सब बूढ़ी डायन कह कर पुकारते हैं वह अपनी इस बूढ़ी डायन पर बैठ कर जा रहा है तभी कुछ दूर चलकर वह पंचर हो जाती है साथ ही ब्रेक भी नहीं लगते तब एरिक इतना लम्बा है के आसानी से पैरों से उसे रोक सकता था। पर वह ऐसा नहीं करता और एक पत्थर से टकरा कर दूर गिरता है और इतनी तेज़ गिरने के बाद भी इसे कुछ नहीं होता तुरंत उठ कर खड़ा भी हो जाता है।

एरिक की हिंदी डबिंग ठीक नहीं है,यह डबिंग इसके फेस पर सही नहीं बैठती। एरिक थोड़ा एज्ड है पर जो आवाज़ हमें सुनने को मिलती है वह बड़े आयु वाले आदमी के द्वारा दी गयी है। खैर इन कमियों पर ध्यान न देते हुए सभी एक्टर ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया है। जिसमे सबसे अच्छा परफॉर्म एरिक और फ्रांसेस्का का रहा।

निष्कर्ष

नेटफ्लिक्स की ओर से इस वेलेंटाइन डे पर अपने दर्शकों को शायद यह गिफ्ट के रूप में दी गयी है “ला डॉलसे विला” का मतलब होता है द स्वीट लाइफ अगर हिंदी में इसका मतलब देखें तो “एक मधुर जीवन” जो आजकल की दौड़ भाग वाली ज़िंदगी में पाना इतना आसान तो नहीं।

एक स्वीट लाइफ तभी मिल सकती है जब हम वो काम करें जिसको करने में हमें मज़ा आये जैसे करियर में,आपसी सम्बन्धों में, अच्छे दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताना, समाज की सेवा करना, और हर टाइम सकारात्मकता से भरे रहना,यही सब चीज़ें हमें ला डॉलसे विला में देखने को मिलती हैं।

यह मिर्च मसाला वाली बिरयानी न होकर एक सॉफ्ट स्वीट कॉर्न पिज़्ज़ा जैसी है।जिसे पूरी फैमिली के साथ देखा जा सकता है यहाँ पर दो तीन किस देखने को मिलते हैं जिसे आसानी से स्किप कर सकते हैं।

रेटिंग:3/5
निर्देशक : मार्क वाटर्स
लेखक: एलिजाबेथ हैकेट , हिलेरी गैलानोय
शैली:कॉमेडी के साथ रोमांस
आईएमडीबी रेटिंग:6.0

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

My Fault London Review: अमीर घरानों के काले सच को उजागर करती, अमेजॉन प्राइम की नई फिल्म।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment