डिज्नी प्लस हॉटस्टार जो अब “जियो हॉटस्टार” में बदल चुका है, का एक बहुत ही पॉपुलर शो जिसका नाम पावर ऑफ पांच है इसके आगे के एपिसोड रिलीज़ हो चुके हैं। यह वह एपिसोड हैं जिनका इंतज़ार दर्शकों को बेसब्री से था आगे की कहानी जानने के लिए।
रिलीज़ हुए चार एपिसोड बहुत ही इंटरेस्टिंग हैं जिसमें आपको सभी कंटेस्टेंट जो चार एलिमेंट्स के सुपर पावर से ब्लेस्ड हैं किस प्रकार आपसी मतभेद में और तकरार में फंसेंगे यह सब देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं क्या है नए रिलीज़ हुए 4 एपिसोड की कहानी, क्या कुछ नया और अच्छा आपको इन एपिसोड में देखने को मिलेगा –
अभी तक आपने इसके पिछले 20 एपिसोड में अली के एक्सीडेंट के साथ-साथ रणवीर और उसके भाई के बीच आपसी तकरार और एक नई मिस्टीरियस गर्ल को देखा था जिसके साथ रणवीर की नज़दीकियां बढ़ने लगी थीं। साथ ही आपने बेला को देखा था जो नई जॉब की तलाश में आई थी जहाँ जानवी और बेला के बीच गलतफहमियां बढ़ गई थीं।
एपिसोड 21 से 25 तक की कहानी-
अब आपको इसके अगले एपिसोड में सारी गलतफहमियां खत्म होते देखने को मिलेंगी, उसके साथ ही बेला को यह नई जॉब भी अच्छी सैलरी के साथ मिल गई है। कॉलेज के फुटबॉल ग्रुप मैच के लिए अली और रणवीर अपनी टीम को तैयार करते हुए देखने को मिलेंगे।
जिसके दौरान दोनों बैठकर एक दूसरे की पर्सनल लाइफ को भी डिस्कस करते हुए देखने को मिलेंगे। एपिसोड 21 में अस्मा और बेला मिलकर बेला की माँ का एक वीडियो देखते हैं जिसमें वह घर से निकलते हुए तो दिखी हैं लेकिन अभी तक वापस क्यों नहीं आई हैं, इस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
कुछ मोमेंट आगे बढ़ने के बाद आपको इसी एपिसोड में बग्गू और अली अपनी पहली डेट को प्लान करते हुए देखने को मिलते हैं। एक तरफ रणवीर और मिस्टीरियस गर्ल की आपस में बढ़ती हुई नज़दीकियां भी दिखाई गई हैं। एपिसोड 22 में रणवीर इस मिस्टीरियस गर्ल के पेरेंट्स से मिलने का फैसला करता है जो उसे नई परीक्षा की ओर ढकेल देता है।
इसी एपिसोड में बेला की नानी बेला को फोर्स करती हैं कि उसे वापस अपना कॉलेज जॉइन कर लेना चाहिए ना कि तब्बू को ढूंढने के लिए अपना फ्यूचर दांव पर लगाना चाहिए। इन चार एपिसोड में आपको बग्गू और अली का पहला किस, रणवीर और मिस्टर सिड के बीच नई अनबन और बेला-रणवीर के बीच का प्यारा रिश्ता जो एक बार फिर से प्यार में बदलता हुआ देखने को मिलेगा।
बात करें अगर आखिरी एपिसोड की एंडिंग की तो कार्तिक और अस्मा के बीच एक रहस्यपूर्ण सवाल के जवाब के साथ एपिसोड का अंत होता है जिसमें कार्तिक अस्मा से पूछता है कि क्या उसे किसी मेल का जवाब मिला है तो अस्मा मना कर देती हैं लेकिन अली अपनी माँ अस्मा से पूछता है कि आखिर उन्होंने कार्तिक से झूठ क्यों बोला। 24 एपिसोड का अंत अली और अस्मा के एक शॉकिंग मोमेंट के साथ होता है। आगे क्या होगा यह जानने के लिए आपको इसके अगले एपिसोड देखने होंगे।
एपिसोड 25 से 28 तक रिलीज़ डेट-
जियो हॉटस्टार के इस शो के अब तक रिलीज़ हुए एपिसोड जिस शेड्यूल के साथ रिलीज़ किए गए हैं, उसके अकॉर्डिंग शो के अगले 4 एपिसोड अगले हफ्ते 3 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ कर दिए जाएंगे। एपिसोड को देखने के लिए आपको जियो सिनेमा और जियो हॉटस्टार के मर्ज चैनल जियो हॉटस्टार का उपयोग करना होगा जिसे 14 फरवरी 2025 से जियो हॉटस्टार कर दिया गया है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Dhoom Dhaam Movie Review: नेटफ्लिक्स की थ्रिलर-रोमांस फिल्म, प्रतीक गांधी और यामी गौतम के साथ।







