Upcoming Movies which can be Sanjeevni For Bollywood

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 10:26 PM (IST)
Upcoming Movies which can be Sanjeevni For Bollywood

इस साल कई फ़िल्में रिलीज हो रही है लेकिन उनमे से कौन सी वो फिल्म होंगी जो 2023 की पठान को 500 करोड़ के ऊपर की कमाई करके टककर दे पायेगी। जिस तरह 2023 में शाहरुख़ खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर पठान फिल्म ने डूबते हुए सिनेमा में जान फुक दी थी उसी तरह इस साल कौन सी फिल्म डूब चुके सिनेमा को वापस जीवित करने और उसमे दम खम फुकने की ताकत के साथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए संजीवनी की बूटी साबित होंगी।


आज इस आर्टिकल में हम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ ऐसी ही फिल्मों पर विचार विमर्श करेंगे जिसमें आने वाली फ़िल्में इंडस्ट्री के लिए किस प्रकार सहयोगी साबित हो सकती है। क्या कोई ऐसी आने वाली फिल्म है जो सिनेमा की वापसी में पठान जैसी फिल्म की तरह लोगों को आकर्षित करके थिएटर्स में फिरसे रौनक़ वापस लाने में सफल हो सके।इस तरह का सवाल उठने के पीछे की वजह लगातार बड़ी फिल्मों का आना और कुछ जादा कमाल न कर पाना है। सिद्धार्थ आनंद और ह्रितिक रोशन जैसे कलाकारों की जोड़ी भी साल के शुरुआत में ही लोगों की बड़ी बड़ी उम्मीदों पर खरी उतरने में असफल रही। अब देखना ये होगा कि आने वाली फ़िल्में बॉक्सऑफिस और क्या कमाल करती हैं और वो कौन कौन सी फ़िल्में हैं –

चंदू चैंपियन

चंदू चैंपियन इंडियन सिनेमा जगत में आने वाली फिल्मों में से एक है जिसमें आपको कबीर सिंह का निर्देशन देखने को मिलेगा और इसी के साथ इस फिल्म की कहानी कबीर सिंह,सुमित अरोड़ा,रोहित ने लिखी है जो काफी इंट्रेस्टिंग है। फिल्म के लीड रोल में कार्तिक आर्यन नज़र आएंगे और फिल्म को संगीत दिया है प्रीतम ने। आने वाली ये फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज कर दी जाएगी।जल्द ही 14 मई तक इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया जायेगा।
फिल्म में साजिद नदिआडवाला का प्रोडक्शन हाउस और कबीर सिंह खुद इन्वॉल्व है तो देखना ये होगा कि रिलीज होकर ये फिल्म इंडस्ट्री को किस प्रकार फायदा पहुंचाएंगी ।

कल्कि 2898 ऐ डी

साल की सबसे जादा अवेटेड फिल्म जिसका इंतज़ार फैन्स को बेसबरी के साथ है जल्द ही इस फिल्म को फैन्स के लिए रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म को रिलीज तो 9 मई 2024 को होना था लेकिन इलेक्शन इशू की वजह से ये डेट पोस्टपोंड कर के इसी साल जून की 27 को रिलीज कर दिया जायेगा।


इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और प्रभास जैसे बड़े कलाकार आपको देखने को मिलेंगे और नाग अश्विन जैसे डायरेक्टर इस फिल्म को अपने डायरेक्शन से इसे बना रहे है तो देखना ये होगा की क्या ये फिल्म 200 करोड़ के ऊपर की कमाई करती है या फिर इतने पर ही रुक जाएगी कुछ दिन का और इंतज़ार आपको करना होगा फिर ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज होकर धमाल मचाने को तैयार है।

औरों में कहाँ दम था –

अजय देवगन और तब्बू की मुख्य भूमिका वाली फिल्म जो दर्शकों के लिए रिलीज को तैयार है इसमें आपको जिमी शेरगिल भी देखने को मिलने वाले है।ये फिल्म 5 जुलाई 2024 को रिलीज की जाएगी जिसमें 2002 से लेकर 2023 तक चलती हुई एक प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। आने वाली इस फिल्म से सिने प्रेमियों को काफी उम्मीद है और ये फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरने भी वाली है लेकिन पठान की बराबरी की कोई फिल्म नहीं दिख रही है।

सरफिरा

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा भी आने वाली फिल्मों में से एक है जिसे 12 जुलाई को रिलीज कर दिया जायेगा और इस फिल्म की कहानी क्या जादू चलाएगी दर्शकों पर ये देखना बाकी है।इस फिल्म को सुधा कोंगारा जैसी निर्देशक के द्वारा बनाया गया है और डूबते हुए सिनेमा के लिए ये काफी मददगार फिल्म साबित हो सकती है।फिल्म की कास्ट में आपको अक्षय के साथ रश्मिका मंदना और परेश रावल, सीमा बिस्वास,राहुल वोहरा आदि कलाकार नज़र आएंगे।

सपनो की उड़ान को पूरा करती एक फिल्म,Star Movie Review in hindi

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment