बिलकुल पक्की खबर, किस दिन और कहाँ देखें डाकू महाराज हिंदी में

Written by: Arshi
Publish On: September 27, 2025 4:05 PM (IST)
Nandamuri Balakrishnan Daaku Maharaaj Hindi Dubbed Ott Release Date

नंदमुरी बालाकृष्णन,बॉबी देओल और उर्वशी रौतेला की मुख्य भूमिका वाली फिल्म जिसे साउथ की सभी भाषाओं में तेलुगु भाषा में 12 जनवरी 2025 को थिएटर में रिलीज कर दिया गया था। बॉबी कोल्ली द्वारा डायरेक्टेड और प्रोड्यूस की गई इस फिल्म ने अपनी रिलीज़ के एक हफ्ते के अंदर ही 156 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गयी है।

फिल्म को बड़ी तादाद में देखने के लिए लोग थिएटर में पहुंचे थे लेकिन कुछ ऑडियंस इस फिल्म की हिंदी डब्ड ओटीटी रिलीज के इंतजार में है जिससे जुड़ी कन्फर्मेशन हम आपके लिए लेकर आए हैं।

जो भी इनफॉरमेशन आ रही थी उसके अकॉर्डिंग हमारे पिछले आर्टिकल में आपके साथ शेयर किया गया था कि साउथ की इस फिल्म को 9 फरवरी 2025 को ओटीटी पर रिलीज किया जाना था,लेकिन किसी वजह से डाकू महाराज की ओटीटी रिलीज को पोस्टपोंड कर दिया गया।अभी जो लेटेस्ट इनफॉरमेशन निकल के सामने आई है उसके अकॉर्डिंग साउथ की सभी भाषा में रिलीज हो चुकी इस फिल्म को 21 फरवरी 2025 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में रिलीज कर दिया जाएगा।

ये इनफॉरमेशन पूरी तरह से कंफर्मेशन के साथ आपके साथ शेयर की जा रही है क्योंकि इस बार खुद नेटफ्लिक्स में ऑफीशियली अनाउंसमेंट किया है डाकू महाराज के ओटीटी रिलीज डेट का।

अगर आपको भी एक्शन एडवेंचर और ड्रामा से भरपूर फिल्में देखना पसंद है तो यह फिल्म आपको बहुत ज्यादा पसंद आने वाली है जिसे देखने के लिए आपको लगभग ढाई घंटे के आसपास का समय देना होगा।

इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.3 स्टार की रेटिंग मिली है। जिसकी कहानी लिखिए भानु नंदू,बॉबी कोली और हरिमोहन कृष्णा ने। मुख्य कलाकारों में उर्वशी रौतेला, बॉबी देओल और नंदमूरि बालाकृष्णन के साथ रवि किशन, प्रकाश राज, पायल राजपूत,श्रद्धा श्रीनाथ, प्रज्ञा जयसवाल,मकरंद देशपांडे, चांदनी चौधरी, श्री राम रेड्डी पोलासाने, रोनित रॉय, केशव दीपक, अग्रवाल और कृष्ण मुरली पोसानी जैसे बेहतरीन कलाकारों की पूरी टीम देखने को मिलेगी।

बात करने का डाकू महाराज की कहानी की तो इसमें आपको एक ऐसे व्यक्ति को दिखाया गया है जो अपने जीवन के अलग-अलग पड़ाव में अलग-अलग रूप को प्रस्तुत करता है।

जिसमें आपको एक ऐसा शक्तिशाली डाकू देखने को मिलेगा जो विरोधियों के साथ संघर्ष करता हुआ अपने जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए जंग करता है ताकि राज्य के बिना ही वह राजा बनके रह सके और लोगों की मदद कर सके। कमजोर और गरीब लोगों को अत्याचार से बचा सके।

फिल्म की कहानी अपने आप में कुछ भी बहुत नया या अलग प्रस्तुत नहीं करती है, अगर आप साउथ फिल्मों के शौकीन है तो आपने इस तरह की कहानी के साथ कई फिल्में देखी होगी लेकिन जिस तरह से कहानी और कैरेक्टर्स को रिप्रेजेंट किया गया है वो इस फिल्म को बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में रखती है।

अब आप इस एक्शन थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्म को 21 फरवरी 2025 से नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफार्म पर हिंदी के साथ सभी साउथ की लैंग्वेज में इंजॉय कर सकेंगे।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

सनम तेरी कसम 2 को लेकर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मे छिड़ी जंग, क्या फैन्स को पार्ट 2 देखने को मिलेगा

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment