Top 10 Best KDrama List: एक हफ्ते में वायरल हुए यह 10 कोरियन शो,अपने मिस किया क्या ?

Written by: Arshi
Publish On: September 27, 2025 5:04 PM (IST)
10 All Time Greatest K Drama

अगर आप कोरियन लैंग्वेज में बने बेस्ट कंटेंट की तलाश में हैं जो एंटरटेनमेंट के सारे एलिमेंट प्रोवाइड करे तो आज के आर्टिकल में सजेस्ट की गई कोरियन फिल्में और ड्रामा आपके लिए हैं जिन्हें आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

किसी भी हाल में आप इनके ड्रामा को मिस नहीं कर सकते हैं। इस आर्टिकल में बताए गए सारे कोरियन ड्रामा आपको हिंदी डब में तो देखने को नहीं मिलेंगे लेकिन जो हिंदी डबिंग अवेलेबल नहीं है उन्हें आप सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं।

1- क्रैश लैंडिंग ऑन यू

कोरियन भाषा में बनी इस सीरीज की कहानी आपको एक ऐसी लड़की की प्रेम कहानी दिखाती है जो किसी तरह से नॉर्थ कोरिया में पहुंच जाती है जहां का माहौल उसके लिए फ्रेंडली नहीं होता है।

नॉर्थ कोरिया की बुरी सिचुएशन में फंसी हुई इस लड़की को निकालने के लिए एक सोल्जर सामने आता है जो हर कोशिश करता है इसे नॉर्थ कोरिया से बाहर निकालने की।

लेकिन दोनों में किस तरह से धीरे-धीरे प्यार शुरू हो जाता है यह सब आपको बहुत ही इंगेज करेगा। लेकिन परेशानियां और भी ज्यादा बढ़ती जाती हैं। जिन्हें जानने के लिए आपको यह सीरीज देखनी होगी।

सीरीज में टोटल 16 एपिसोड हैं जो आपको नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएंगे। आईएमडीबी पर इस शो को 8.7 स्टार की रेटिंग मिली है।

2- माय मिस्टर

इस सीरीज की कहानी एक ऐसे बंदे के साथ शुरू होती है जिसकी वाइफ का किसी के साथ अफेयर होता है। जो चाहती है कि अपने हसबैंड के साथ रिलेशन खत्म करके अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ता जोड़ ले जिसकी वजह से शो के मेन लीड कैरेक्टर के जीवन में काफी समस्याएं खड़ी हो जाती हैं।

लेकिन तभी उसके जीवन में आयु नाम के कैरेक्टर की एंट्री होती है, कहानी में बहुत सारे नए मोड़ देखने को मिलेंगे। कहानी एकदम से पूरी तरह बदल जाती है। अगर आपको एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से जुड़ी कहानी देखने में इंटरेस्ट है तो इस मास्टरपीस को आप किसी भी हाल में मिस ना करें। शो को आईएमडीबी पर 9.1 स्टार की रेटिंग मिली है जो आपको नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगा।

3- रिप्लाई 1988

कोरियन लैंग्वेज में बना यह हाईएस्ट रेटिंग वाला, रोम कॉम ड्रामा है जिसके टोटल 20 एपिसोड देखने होंगे पूरी कहानी जानने के लिए। शो की कहानी मुख्य रूप से पांच दोस्तों पर आधारित है जो 1988 में कोरिया के सियोल में रह रहे हैं लेकिन किशोरावस्था में पहुंचने तक कैसी-कैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से गुजरते हैं यह सब कुछ बहुत ही इंटरेस्टिंग वे में दिखाया गया है।

जिसे देखकर आपको अच्छा एक्सपीरियंस होने वाला है। शो में आपको ली ह्येरी, गो क्यूंग प्यो और र्यू जुन योल जैसे बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। आईएमडीबी पर इसको 9.1 स्टार की रेटिंग मिली है जो आपको नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगा।

4- बिजनेस प्रपोजल

2022 में रिलीज हुआ यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसे आईएमडीबी पर 8.1 की रेटिंग मिली है। शो की कहानी हा-री नाम के कैरेक्टर से शुरू होती है जो अपनी सहेली को सरप्राइज करने के लिए उसके बॉयफ्रेंड को डेट करने का प्लान बनाती है। लेकिन जब उसे पता चलता है कि वह कोई और न होकर उसका सीईओ है तो मौके का फायदा उठाने के लिए उसे प्रपोज कर देती है।

इस सबके साथ आपको जो रोमांस और प्यार वाला एंगल देखने को मिलेगा वो बहुत पसंद आएगा। आगे क्या होगा दोनों सहेलियों के बीच का रिश्ता किस प्रकार प्यार को हैंडल करेगा यह सब जानने के लिए आपको इस शो को देखना होगा। यह शो आपको नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगा।

5- किंगडम

एक्शन हॉरर थ्रिलर और ज़ॉम्बीज़ से भरपूर ये कोरियन ड्रामा जनवरी 2019 को रिलीज किया गया था लेकिन आज भी यह शो इतना ज्यादा पावरफुल और एनर्जेटिक है जो आपको यूनिक एक्सपीरियंस करा सकता है। शो की पूरी कहानी जानने के लिए आपको 12 एपिसोड देखने होंगे जो नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल है।

जू जी हून, बे डूना और किम सुंग क्यू जैसे कलाकार शो में देखने को मिलेंगे। अगर आपने ऑल ऑफ अस आर डेड जैसा हॉरर जोनर का कोरियन ड्रामा देखा है तो किंगडम नाम का यह शो आपको उससे ऊपर के लेवल का मजा देगा। कहानी थोड़ी सी हिस्टोरिकल टाइप की है जिसे आईएमडीबी पर 8.3 स्टार की रेटिंग मिली है। ये शो नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगा।

6- टू वीक्स

टॉप 10 ऑल टाइम ग्रेटेस्ट कोरियन ड्रामा में आज हम जिस ड्रामा की बात करने जा रहे हैं वह कोरिया का अंडररेटेड ड्रामा है लेकिन कंटेंट इतना हाई क्वालिटी का है जिसे एक बार देखकर आपको फील गुड वाली फीलिंग आने वाली है।

शो की कहानी में यूनिकनेस नहीं है लेकिन जिस तरह से कहानी का एग्जीक्यूशन किया गया है वो आपको पूरी तरह से जोड़ लेगा। बात करें कहानी की तो एक ऐसे पिता की कहानी देखने को मिलेगी जो मर्डर के झूठे केस में फंस जाता है दूसरी तरफ उसके पास सिर्फ दो हफ्ते हैं अपनी बीमार बच्ची को बचाने के लिए। यह बहुत इंटरेस्टिंग कहानी है जिसे देखने के लिए आपको इंग्लिश सबटाइटल का इस्तेमाल करना होगा।

7- ब्लडहाउंड्स

2023 का यह एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा है, जिसके टोटल 8 एपिसोड रिलीज किए गए हैं। कहानी मुख्य रूप से तीन कैरेक्टर के चारों ओर घूमती है जो जरूरतमंद लोगों को पैसे देकर उनकी मदद करने के लिए आगे बढ़ते हैं। ताकि गरीबों पर हो रहे अत्याचार को रोका जा सके। मुख्य कलाकारों में आपको वू दो ह्वान, ली सांग यी, ह्युं जून हो आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। 8.1 स्टार की रेटिंग वाली ये सीरीज नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगी।

8- स्ट्रेंजर

2017 में रिलीज हुआ यह कोरियन ड्रामा जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.5 स्टार है क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर जोनर में एक बेस्ट ड्रामा है जिसकी पूरी कहानी जानने के लिए आपको टोटल 32 एपिसोड देखने होंगे।

शो की कहानी एक प्रॉसिक्यूटर के चारों ओर घूमती है जो राजनीतिक भ्रष्टाचार को किनारे रखकर एक हत्या के मामले की जांच करने के लिए आगे आता है। कहानी आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगी। यह शो नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगा।

9- द गेस्ट

2018 में रिलीज हुआ यह शो हॉरर थ्रिलर मिस्ट्री ड्रामा को रिप्रेजेंट करती हुई एक इंटरेस्टिंग कहानी को सामने रखती है। शो में टोटल 16 एपिसोड देखने होंगे। जिनका रनिंग टाइम 60 मिनट के आसपास का है। यह शो आपको जियोहॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगा। टॉप 10 ऑल टाइम ग्रेटेस्ट कोरियन ड्रामा की लिस्ट में इस शो का नाम भी शामिल है जिसे आप एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं अच्छे एक्सपीरियंस के लिए।

10- विन्सेन्ज़ो

2021 में रिलीज हुआ यह कोरियन ड्रामा टॉप 10 ऑल टाइम फेवरेट कोरियन ड्रामा की लिस्ट में से एक है जिसे आईएमडीबी पर 8.4 स्टार की रेटिंग मिली है। शो की पूरी कहानी जानने के लिए आपको टोटल 20 एपिसोड देखने होंगे। इस कोरियन शो में आपको एक माफिया वकील की कहानी देखने को मिलेगी जो एक गिरोह को मजा चखाने के लिए सामने आता है। इस एक्शन कॉमेडी क्राइम ड्रामा को आप नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Ishq Interrupted OTT: जियोहॉटस्टार का धमाका लाइव डेटिंग कॉन्सेप्ट पर बना नया शो

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment