अगर आप कोरियन कंटेंट के दीवाने है तो ये हफ्ता आपके लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है क्यूंकि बहुत सारे मोस्ट अवेटेड नए शो का प्रीमियर और कंटिन्यू आरहे शो का नया एपिसोड इस हफ्ते देखने को मिलेंगे। आइये जानते है अपकमिंग कोरियन शो के बारे में, कब और किस प्लेटफार्म पर कौन सा शो देखने को मिलेगा।
1- द पोटैटो लैब
1 मार्च 2025 को इस शो का प्रीमियर tving पर कोरियन ऑडियंस के लिए और नेटफ्लिक्स पर इंडियन ऑडियंस के लिए किया जायेगा।ये एक रोमांटिक ड्रामा है,जिसकी कहानी रूलर इलाके में बने पोटैटो लैब इंस्टिट्यूट से जुड़ी है।जिसमें आपको एक रिसर्चर की तरह किम मी केयोंग और सो बैक हो जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे
2- हिस्ट्री ऑफ स्क्रफ्फनेस
26 फरवरी 2025 को वेव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर “हिस्ट्री ऑफ़ स्कृफिनेस” नाम के इस कोरियन शो का प्रीमियर सुबह 11:00 बजे कर दिया जाएगा।शो की कहानी कॉमेडी और रोमांस से जुड़ी हुई है जिसमें यह दिखाया गया है कि किस तरह कॉमेडी कभी-कभी रिश्तो में शर्मसार कर देने वाले लम्हों को जोड़ देती है। शो की कहानी सेओ मिन की और सॉन्ग हा यून के साथ आगे बढ़ती है जो कॉमेडी के साथ एक सीरियस पहलू भी सामने रखता है।
3- द स्कैण्डल ऑफ चुनहवा
रोमांस ड्रामा और हिस्ट्री से रिलेटेड इस कहानी के पहले एपिसोड को 6 फरवरी 2025 को रिलीज किया गया था। अब इसका सातवां और आठवां एपिसोड 27 फरवरी 2025 को tving के प्लेटफार्म पर रिलीज कर दिया जाएगा।शो की कहानी ऐसी राजकुमारी को प्रस्तुत करती है जो अपने जीवन साथी को खुद चुनने का फैसला करती है। आईएमडीबी पर इस शो को 7.8 स्टार की रेटिंग मिली है।
4- न्यूटॉपिया
कोरियन भाषा में बना रोमांस और ज़ोंबीज के जोनर का शो जिसकी कहानी कॉमेडी के साथ एक बहुत ही सीरियस टॉपिक को प्रस्तुत करती है।
यही वजह है कि शो में आपको लव कॉमेडी और एडवेंचर का अच्छा बैलेंस देखने को मिलता है। इसका पहला एपिसोड 7 फरवरी 2025 को रिलीज किया गया था और अब पांचवें एपिसोड को 28 फरवरी 2025 को इंडियन ऑडियंस के लिए प्राइम वीडियो के प्लेटफार्म पर रिलीज कर दिया जाएगा।
शो में आपको भूमिका में किम जिसू और पार्क जेओंग मिन जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।
5- फ्रेंडली राइवयरली
कोरिया का ये एक बेस्ट शो है जिसकी कहानी हाई स्कूल ड्रामा पर आधारित है। इस शो में आपको जंग सू बिन और हयेरी जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। अभी तक इसके 10 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं, अब 11 और 12 एपिसोड 26 और 27 फरवरी को देखने को मिल जाएंगे। जिसे इंडिया में विकी नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर अपने क्षेत्र के हिसाब से देखा जा सकता है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Mazaka Movie Review 2025: कॉमेडी, ड्रामे से लबरेज़, ट्विटर रिएक्शंस







