Vidaamuyarchi Hindi Dubbed Ott Release: एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म, आगयी नेटफ्लिक्स पर

Written by: Arshi
Publish On: September 27, 2025 11:49 PM (IST)
Vidaamuyarchi Hindi Dubbed Ott Release

अजीत कुमार और अर्जुन सरजा की मुख्य भूमिका वाली एक्शन थ्रीलर फिल्म जिसकी इनिशियल रिलीज 6 फरवरी 2025 को की गई थी। तमिल लैंग्वेज में बनी इस फिल्म को 175 करोड़ के बजट में बनाया गया था जिसने रिलीज के 15 दिनों में सिर्फ 135 करोड़ का कारोबार किया है। 2 घंटा 30 मिनट के रनिंग टाइम वाली इस फिल्म को लाइका प्रोडक्शंस के द्वारा बनाया गया है जिसमें आपको मुख्य भूमिका में अजीत कुमार और अर्जुन सरजा के साथ त्रिषा कृष्णन रेजिना कैसेंड्रा और अराव जैसे कलाकारों का अभिनय देखने को मिलेगा।

डायरेक्टर मगिज़ थिरूमेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी जोनाथन मोस्टो की ब्रेकडाउन नाम की हॉलीवुड फिल्म से ली गई है। अजीत कुमार की इस फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर के द्वारा म्यूजिक दिया गया है जो उनका डायरेक्टर मगिज़ के साथ पहला सहयोग है। लेकिन अगर बात करें फिल्म के मुख्य कलाकार अजीत कुमार के साथ तो यह इन दोनों की एक साथ तीसरी फिल्म है इससे पहले वेदालम और विवेगम जैसी फिल्मों में इन दोनों ने एक साथ काम किया है। आईए जानते हैं नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई इस फिल्म की कहानी क्या है, क्या आपको यह फिल्म देखनी चाहिए-

विदामुयार्ची फिल्म स्टोरी:

सिनेमाघरों में इस फिल्म को इंजॉय करने के बाद जिन लोगों ने इसको मिस कर दिया था उन्हें इंतजार था कि कब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी और वह इसे घर बैठे इंजॉय कर सकेंगे। दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो गया है अब इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है जिसमें कहानी आपको अजीत और तृषा की देखने को मिलेगी जो विदेश में घूमने के लिए गए हैं।

घूमते हुए एक रोड पर उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकराते हुए बचती है। इसके बाद ट्रक ड्राइवर और अजीत में थोड़ी सी तकरार भी हो जाती है। इस झगड़े को खत्म करके अजीत अपनी पत्नी के साथ एक रेस्टोरेंट में जाने के लिए आगे बढ़ते हैं तभी उनकी गाड़ी खराब हो जाती है। तभी रास्ते में एक दूसरा ट्रक निकलता है जिससे अजीत मदद मांगता है और अपनी वाइफ को रेस्टोरेंट तक छोड़ने की रिक्वेस्ट करता है।

उसके बाद जब अजीत गाड़ी को देखता है तो पता लगता है कि उसके साथ किसी ने छेड़छाड़ करके बैटरी के तार निकाल दिए थे जिसकी वजह से गाड़ी खराब हुई थी। अब जब अजीत कुमार गाड़ी ठीक करके रेस्टोरेंट पहुंचता है तो उसे कहीं तृषा नहीं दिखाई देती है और जब वह उस ट्रक ड्राइवर से तृषा के बारे में पूछता है तो ट्रक ड्राइवर एकदम अनजान बन जाता है कि उसे कुछ नहीं पता और वह पहली बार इन लोगों से मिल रहा है।

कहानी में बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न्स आपको एक के बाद एक देखने को मिलेंगे। ज़ब अजीत को यह पता लगता है कि उस रोड पर पहले भी बहुत से लोग रहस्यमयी तरीके से गायब हो चुके हैं। क्या अपनी पत्नी तृषा को ढूंढने में अजीत कामयाब हो पायेगा यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा। फिल्म का डिटेल रिव्यू जानने के लिए आप हमारी साइट पर जाकर इसका फुल रिव्यु पढ़ सकते है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

इस होली पर देखे यह 5 फिल्मे जो आपकी होली मे प्यार और रोमांस का रंग भर देंगी।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment