Maharani 4 Teaser: रानी से महारानी तक का यादगार सफर”

Written by: Arslan
Publish On: September 27, 2025 11:55 PM (IST)
Maharani 4 teaser sonyliv cast release date

साल 2024 में महारानी फ्रेंचाइजी का पिछला भाग, महारानी सीजन 3,रिलीज हुआ था। और अब पूरे एक साल बाद इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए महारानी 4 का पहला टीजर आज 3 मार्च 2025 को लॉन्च किया गया है।

इसमें हुमा कुरैशी अपने उसी बिहारी अंदाज में नजर आ रही हैं,जैसा कि पिछले सीजन्स में देखने को मिला था। शो का डायरेक्शन “पुनीत प्रकाश” ने किया है,जिन्होंने इससे पहले साल 2022 में ‘बिरहा:द जर्नी बैक होम’ जैसी शॉर्ट फिल्म का निर्देशन किया था। चलिए जानते हैं कि महारानी सीजन 4 की कहानी क्या हो सकती है और करते हैं इसके टीजर का रिव्यू।

कहानी:रानी से महारानी

जैसा कि हमने पिछले सीजन में देखा था,एक बड़े राजनेता भीम भारती की मृत्यु के आरोप में उनकी पत्नी को झूठे मामले में फंसाया जाता है। इसके बाद रानी (हुमा कुरैशी) अपनी यात्रा को सफलतापूर्वक उस मुकाम तक ले जाती हैं, जहाँ वे “जेल से सत्ता तक का सफर” तय करती हैं।

सीजन 3 की इस कहानी को आगे बढ़ाते हुए सीजन 4 भी इसी दिशा में बढ़ता नजर आएगा। नए टीजर में अभी ज्यादा कुछ तो नहीं दिखाया गया है,लेकिन जितना भी दिखा, उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार रानी की कहानी सिर्फ सत्ता तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि परिवार के लिए सब कुछ दाँव पर लगाने की होगी।

हुमा कुरैशी:गैंग्स ऑफ वासेपुर का चार्म

साल 2012 में डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से हुमा कुरैशी के फिल्मी करियर की शुरुआत हुई थी,जिसमें वे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। इसके बाद अब तक हुमा कुरैशी कई फिल्में और वेब सीरीज कर चुकी हैं। लेकिन सोनी लिव की इस वेब सीरीज फ्रेंचाइजी ‘महारानी’ में जो रोल उन्हें मिला है,वह काफी चुनौतीपूर्ण है।

रिलीज डेट:

फिलहाल इसके टीजर के साथ सोनी लिव ने महारानी 4 के लिए कोई पक्की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। लेकिन हमारा अनुमान है कि इसे मार्च के अंत तक रिलीज किया जा सकता है। क्योंकि फिलहाल सोनी लिव के पास रिलीज करने के लिए कोई नई वेब सीरीज दिखाई नहीं दे रही है, इसलिए वे जल्द ही अपने ओटीटी पर नए दर्शकों को जोड़ने के लिए महारानी को रिलीज कर सकते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

मार्च में कोरिया का धमाका नेटफ्लिक्स पर

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment