Outer Range Season 2 Review in hindi

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2025 10:59 PM (IST)
Outer Range Season 2 Review in hindi

Outer Range Season 2:आउटर रेंज का सीजन 2 को प्राइम विडिओ पर हिंदी में रिलीज़ कर दिया गया है। पर आउटर रेंज का सीजन 1 अभी तक हिंदी में रिलीज़ नहीं किया गया है। ऐसा सुनने में आ रहा है के जल्द ही आपको इसका सीजन 1 हिंदी में डबिंग करके आता हुआ अमेज़न प्राइम विडिओ पर दिख जायेगा।

पहले आप इसके सीजन 1 को देखे बाद में इसके सीजन 2 को देखे क्युकी सीजन 2 में सीजन 1 की कहानी को ही जोड़ कर रक्खा गया है सीजन 2 वही से शुरू होता है जहा से सीजन 1 को खत्म किया गया था।

सीजन 1 की अगर बात की जाये तो वो बहुत अच्छा था और दर्शको को भी वो सीजन काफी पसंद आया था। सीजन 1 की तरह ही सीजन 2 भी डिसेंट है ये एक साइंस फिक्शन मिस्ट्री ड्रामा है जो की थोड़ा स्लो है।

इस सीरीज को आपको थोड़ा पेशेन्स के साथ ही देखना होगा ये सीरीज अपनी कहानी फ़ास्ट वे में प्रजेंट नहीं करती है। अगर आप को बहुत फ़ास्ट शो देखना पसंद है तो आप इस शो को नहीं देख पाएंगे क्युकी आपके अंदर उतना पेशेंस नहीं होगा।

सीजन 1 की तरह ही सीजन 2 में भी टाइम ट्रेवल की मिस्ट्री को दिखाया गया है जो सवाल हमें सीजन 1 में नहीं मिले थे उन सवालो के जवाब हमें सीजन 2 में भी नहीं मिलते है। और तो और सीजन 2 में भी बहुत से ऐसे सवाल दिखाए गए है जिनके जवाब के लिए हमें सीजन 3 का इंतज़ार करना होगा।


ये सीरीज आपको पूरी तरह से अपनी कहानी से जोड़ने में कामयाब रहती है। और आप इस पूरी सीरीज में कहानी से जुड़े रहते है।

सीजन 2 की एक और अच्छी बात ये है के जो कॉम्प्लेक्स करेक्टर इस शो में दिखाए गए है इन सभी करेक्टर के बारे में बारीकी से सीजन 2 में दिखाया गया है।
आपको बहुत अच्छे-अच्छे इंटेंस और इमोशनल सीन करेक्टर के बीच देखने को मिलते है। इस शो में हमें छोटे-छोटे ट्विस्ट और टर्म भी नज़र आते दिखाई देंगे।
शो की स्टोरी ठीक ठाक ही है जो की बहुत ज़ादा अच्छी नहीं कही जा सकती। शो का मेंन फोकस इसके करेक्टर पर ही रहा है।

अगर आप सीजन 2 को इस उम्मीद से देखते है के आप को सीजन 2 में सीजन 1 के कुछ बड़े-बड़े सवालो के जवाब मिलने वाले है। तो यहाँ पर आप को निराशा ही हासिल होने वाली है।सभी सवालो के जवाबो के लिए आपको सीजन 3 का इंतज़ार करना होगा। इस शो में आपको सभी एक्टर एक दमदार एक्टिंग करते हुए नज़र आने वाले है।

सीरीज का bgm म्यूज़िक प्रोडक्शन वर्क सिनेमॅटोग्रफी सभी कुछ अच्छा है। अगर आपने इस सीरीज का सीजन 1 को पसंद किया था तो कही न कही ये शो भी आपको इम्प्रेस करने वाला है।

Exhuma Movie REVIEW hindi

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment