Lost In Starlight: कोरियन लैंग्वेज में बनी पहली एनिमेटेड फिल्म,जानिए कब और कहाँ होगी रिलीज़

Written by: Arshi
Publish On: September 28, 2025 12:11 AM (IST)
lost in starlight post production

कोरियन लैंग्वेज में बनी पहली एनिमेटेड फिल्म जिसमें मुख्य कलाकारों को अपनी आवाज देने का काम कोरिया के बेहतरीन कलाकार ‘किम ताए री’ और हांग क्यूंग ने किया है।

जिसमें आपको नान यंग नाम के एक अंतरिक्ष यात्री की कहानी देखने को मिलेगी जो मंगल मिशन के दौरान अचानक से गायब हो जाती है। फिल्म की मुख्य कहानी इस गायब हुई लेडी की माँ के साथ आगे बढ़ती है क्योंकि नान यंग अपनी माँ को ढूंढने का संकल्प लेती है।

अपनी इस यात्रा को शुरू करने से पहले उसकी मुलाकात जे से होती है जो एक म्यूजिशियन के साथ-साथ पुराने म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स को ठीक करने का काम भी करता है। फिल्म के निर्देशक हैं हान जी वोन और कहानी लिखी हैं कांग हयून-जू के साथ हान जी वोन ने।

आइए फिल्म की कहानी को थोड़े और विस्तार के साथ जानते हैं कि इसमें हमें क्या देखने को मिलेगा साथ ही कब और कहाँ ये फिल्म रिलीज़ की जाएगी।

लॉस्ट इन स्टारलाइट स्टोरी:

कोरिया की पहली इस एनिमेटेड फिल्म की कहानी की शुरुआत एक अंतरिक्ष यात्री से होती है जिसकी माँ किसी गड़बड़ी के कारण मंगल ग्रह से वापस पृथ्वी पर नहीं लौट कर आती। नान यंग नाम की फिल्म की मुख्य कलाकार, जिसकी माँ मंगल ग्रह से वापस नहीं आई है, उसका हमेशा से सपना होता है कि वह एक अंतरिक्ष यात्री बने और अंतरिक्ष पर नई-नई खोज के लिए जाए।

लेकिन मंगल ग्रह की यात्रा उसके लिए कोई आसान काम नहीं है। नान यंग का सपना तब सच हो जाता है जब मंगल ग्रह की एक जांच परियोजना के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में एक नाम नान यंग भी शामिल होता है। कहानी में ट्विस्ट आपको तब देखने को मिलेगा जब अपनी अंतरिक्ष यात्रा को शुरू करने से पहले नान यंग को जे के रूप में उसका पहला प्यार मिल जाता है।

अपने नए प्यार से मिलने के बाद क्या नान यंग को अपनी माँ को ढूंढने का संकल्प याद रहेगा या नहीं। क्या वह अपनी माँ को वापस ढूंढ कर वापस लाएगी या फिर अपने प्यार के साथ अपनी लाइफ को इंजॉय करने में बिजी हो जाएगी, यह सब जानने के लिए आपको फर्स्ट अपकमिंग कोरियन एनिमे फिल्म देखनी होगी।

लॉस्ट इन स्टारलाइट रिलीज़ डेट:

साइंस फिक्शन के साथ इस रोम कॉम ड्रामा को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अप्रैल के लास्ट से लेकर मई या फिर जून में रिलीज़ कर दिया जाएगा। जो इनफॉरमेशन सामने आई है उसके अकॉर्डिंग यह शो अभी अपने पोस्ट प्रोडक्शन वर्क पर है जिसकी ऑफिशियली रिलीज़ डेट अभी कन्फर्म नहीं की गई है। जैसे ही कोरियन लैंग्वेज में बनी इस पहली फिल्म रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन आती है, आपके साथ शेयर की जाएगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

कोई मिल गया जैसी, 9 साल पुरानी,12 एलियन वाली ये फिल्म देखिए बिल्कुल फ्री में

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment