Anora Oscar 2025:ऑस्कर की चैंपियन सही या हेरा फेरी?

Written by: Arslan
Publish On: September 28, 2025 12:25 AM (IST)
Anora Oscar 2025

साल 2024 में आई अमेरिकी फिल्म “अनोरा” जो महज 2 घंटे 19 मिनट की है,जिसने शायद अपने निदेशक ‘सीन बेकर’ को भी हैरान कर दिया होगा। शुरूआत में उन्हें भी नहीं लगा होगा कि उनकी ये फिल्म दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड तक पहुंच जाएगी। लेकिन 2 मार्च 2025 को ‘ऑस्कर अवॉर्ड’ सेरेमनी में अनोरा ने एक नहीं बल्कि 5 ट्रॉफियां झटक लीं। ये पल सच में दिल दहला देने वाला था,क्योंकि फिल्म की कहानी जिस सब्जेक्ट पर बनी है वह बेहद कंट्रोवर्शियल है।

सीन बेकर ने ना सिर्फ इसे डायरेक्ट किया बल्कि इसकी पटकथा भी खुद ही लिखी है। फिल्म में मुख्य किरदार “मिकी मैडिसन” और “मार्क एडेलश्टेन” ने निभाए हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर अनोरा में ऐसा क्या खास था,जो ऑस्कर की मुट्ठी से पांच अवॉर्ड निकल आए।

anora movie
Anora Oscar 2025:ऑस्कर की चैंपियन सही या हेरा फेरी? 3

कहानी:

फिल्म की कहानी न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन शहर से शुरू होती है। यहां अनोरा नाम की एक लड़की अपने रोज़मर्रा के खर्चे और पर्सनल फायदे के लिए जिस्मफरोशी का धंधा शुरू करती है। लेकिन सीन बेकर ने यहां चालाकी दिखाई। उन्होंने इस धंधे को सिंपैथी का जामा पहनाया।

अनोरा अपने क्लाइंट्स को सोशल मीडिया पर सर्च करती है,अमीर दिखने वाले शख्स को चुनती है,फिर डेटिंग शुरू करती है। नजदीकियां बढ़ती हैं और वो हर क्लाइंट से फिक्स अमाउंट चार्ज करती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात ‘वान्या’ से होती है जो उम्र में बड़ा है और जिसके पिता एक मशहूर बिजनेसमैन हैं।

दोनों की मुलाकातें बढ़ती हैं, प्यार परवान चढ़ता है और शादी का प्लान बनता है। लेकिन जैसा हर फिल्म में होता है,वान्या के पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं होते। यहीं से कहानी की गुत्थी उलझती है और आगे बढ़ती है। पूरी कहानी जानने के लिए तो आपको अनोरा देखनी पड़ेगी।

कहानी में खामियां:

फिल्म देखते वक्त आपको ऐसा कुछ नहीं मिलेगा जो आपको झकझोर दे या फिर ऐसा लगे कि वाह क्या माइंडब्लोइंग कहानी है। स्टोरी बिल्कुल फ्लैट और बासी है। ऐसा लगता है कि इसे सिर्फ एक मकसद से बनाया गया अश्लीलता परोसना। न कोई गहराई है और न ही कोई ऐसा ट्विस्ट जो आपको सोचने पर मजबूर करे।

ऑस्कर 2025:गलत फिल्म को सम्मान?

अनोरा को 5 ऑस्कर मिलने की तारीफ भले ही देसी विदेशी मीडिया ने की हो लेकिन सच तो सच होता है। फिल्मी दुनिया में कई बार गलत फिल्मों को अवॉर्ड थमा दिए गए हैं। मिसाल के लिए:

शेक्सपियर इन लव:

1999 में इस फिल्म ने 7 ऑस्कर जीते लेकिन लोगों का मानना था कि फिल्म सेविंग प्राइवेट रायन इसकी हकदार थी।

क्रैश:

2005 में इसे 3 ऑस्कर मिले पर दर्शकों ने इसे नकार दिया और कहा कि ब्रोकबैक माउंटेन सही विनर थी।
अनोरा के साथ भी कुछ ऐसा ही लगता है। की क्या ये वाकई 5 ऑस्कर अवॉर्ड डिजर्व करती थी?

निष्कर्ष:

2025 में भारत से ऑस्कर के लिए 10 फिल्मों पर विचार हुआ- लापता लेडीज़,कंगुआ,द गोट लाइफ,संतोष,स्वतंत्र वीर सावरकर,ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट,गर्ल्स विल बी गर्ल्स,पुतुल,अनुजा और आई एम रेडी। लेकिन इनमें से सिर्फ अनुजा को चुना गया। फिर भी भारत इस बार खाली हाथ रहा।

वजह? शायद सही फिल्में आगे नहीं बढ़ीं। सही फिल्मों से मतलब है 12th फेल,सम बहादुर या 2024 की साउथ फिल्म मेइयाझागन,जिसने साउथ से लेकर उत्तर भारत तक दर्शकों के दिल जीते। अनोरा की जीत ने ये सवाल फिर खड़ा कर दिया कि क्या ऑस्कर हमेशा सही फिल्म को चुनता है? जवाब आपको खुद ढूंढना होगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

जिओ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेने से पहले पढ़ें यह आर्टिकल

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Leave a Comment