जियोहॉटस्टार पर प्रसारित किया जाने वाला द लीजेंड ऑफ हनुमान एक एनिमेटेड शो है। अभी तक इसके पांच सीजन देखने को मिले हैं।
द लीजेंड ऑफ हनुमान का आखिरी सीजन आया था 25 अक्टूबर 2024 को, इसके बाद से इस सीरीज के फैन को इसके आने वाले सीजन का बेसब्री से इंतज़ार है। यह पूरा शो बाल हनुमान के जीवन पर आधारित है,यहाँ इनके बचपन से लेकर बड़े होने तक हर एक छोटी बड़ी चीज को डिटेल में दिखाया गया है।
कब तक होगा सीजन 6 रिलीज
फरवरी का महीना भी खत्म हो गया है और इस महीने में भी हमें,द लीजेंड ऑफ हनुमान सीरीज देखने को नहीं मिली है। अक्टूबर के महीने में इसका पांचवां सीजन रिलीज हुआ था जिसमें हमें 6 एपिसोड देखने को मिले थे। द लीजेंड ऑफ हनुमान के मेकर के द्वारा एक सीरीज में 13 एपिसोड डाले जाते हैं पहले यह सीरीज के 6 एपिसोड को रिलीज करते हैं बाद में 7 एपिसोड को रिलीज कर देते हैं।
इसी तरह का पैटर्न फॉलो करते नजर आए हैं ये अपनी पहले की सीरीज में इसी तरह से सीजन 5 में अभी तक हमें सिर्फ 6 एपिसोड ही देखने को मिले हैं। बाकी के 7 एपिसोड रिलीज होंगे सीजन 6 में।
इन बचे हुए 7 एपिसोड में शो का फिनाले होना है। सीजन थ्री और सीजन फोर के बीच का जो टाइम था वो तकरीबन पांच महीने का था। जहां तक उम्मीद तो यही की जा रही है कि यहाँ पर यह अपना पुराना पैटर्न फॉलो करते दिखने वाले हैं, जिससे कि इसका सीजन 6,मार्च से अप्रैल के बीच आता दिखाई दे सकता है।
एपिसोड कम्प्लीट हो चुके हैं बस इन्हें रिलीज करना बाकी है। जिसे इस बार भी हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, मराठी भाषा में उपलब्ध करवाया जाएगा। जियोहॉटस्टार की ओर से अचानक से इसका टीजर और ट्रेलर देखने को मिलेगा।
द लीजेंड ऑफ हनुमान एनिमेशन
द लीजेंड ऑफ हनुमान का एनिमेशन का काम भारतीय कंपनी ग्राफिक इंडिया के द्वारा किया गया है। इस कंपनी के द्वारा बाहुबली: द लॉस्ट लीजेंड्स, चक्र: द इनविंसिबल, एस्ट्रा फोर्स, द आर्चीज में भीजैसी फिल्मो पर भी काम किया गया है।
READ MORE







