Dhadak 2 Karan Johar Next Movie With Fresh Couple

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 10:34 PM (IST)
Dhadak 2 TRAILOR

एनिमल के बाद तृप्ति डिमरी की आने वाली 6 फिल्मों में से एक होगी धड़क 2

एनिमल फिल्म से फेम का चुकी हीरोइन तृप्ति डिमरी करण जौहर की अगली फिल्म की हीरोइन होने वाली है, खुद करण जोहर ने इस फ़िल्म का अनाउंसमेंट सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है। साल 2018 में करण जोहर के ही द्वारा प्रोडूस की गयी फिल्म धड़क का अगला पार्ट धड़क 2 इस साल आपको देखने को मिल जायेगा।

न तो ये फिल्म धड़क का सीक्वेल होने वाला है और न ही इस फिल्म के कलाकार पहली फिल्म वाले होंगे अगर कुछ पुराना देखने को मिलेगा तो सिर्फ फिल्म की कहानी का बेस जो पहले वाली धड़क के ही सब्जेक्ट पर आधारित होगा। इस फिल्म की कहानी हीरो और हीरोइन के बीच में जातिवाद को लेकर आगे बढ़ती हुई नज़र आयेगी।


ये सारी जानकारी खुद करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के द्वारा शेयर की है जो पूरी तरह से ऑफिशियल है। आइये इस आर्टिकल में जानते है करण जौहर की आने वाली फिल्म धड़क 2 की रिलीज डेट , फिल्म की कास्ट, फिल्म की कहानी से जुड़ी सभी जानकारी।

फिल्म की कहानी –

जैसा कि करण जोहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है उससे साफ जाहिर है कि आने वाली फिल्म की कहानी बहुत ही सीरियस और इमोशंस से भरी हुई होने वाली है।फिल्म का अनाउंसमेंट करण जौहर ने एक टीज़र वीडियो शेयर करके किया है

जिसमें एक डायलॉग से शुरुआत होती है जिसे करण जौहर ने कैप्शन में लिखा है और वो होता है कि, “ये कहानी थोड़ी अलग है क्यूंकि,एक था राजा एक थी रानी जात अलग थी खत्म कहानी।”


इस डायलॉग से पता चल रहा है कि फिल्म की कहानी पूरी तरह से जातिवाद की कटटरता को दिखाने वाली है जिस तरह जाति के अलग होने पर कहानी के खत्म होने की बात की गयी है तो फिल्म की कहानी काफी इंगेजिंग होने वाली है जो दर्शकों को खूब पसंद आ सकती है।

क्यूंकि करण जौहर की ज़ादातर लव स्टोरीज में दुखो का पहाड़, लोगों का विरोध, प्यार को पाने के लिए हद से जादा ज़ददो ज़हद, दुख भरी लम्बी कहानी के बाद ज़ादातर दुःखद अंत या फिर कुछ में हैप्पी एंडिंग भी होती है और यही कहानियाँ लोगों को पसंद भी आती है। तो करण जौहर की ये फिल्म भी लोगों के लिए काफी उत्साह और खुशी की खबर होने वाली है।

फिल्म का टीज़र –

टीज़र की शुरुआत में आपको स्क्रीन पर खून से लिखा हुआ दिखेगा, एक था राजा एक थी रानी जात अलग थी खत्म कहानी।”साथ ही बैकग्राउंड से आवाज आती है कि,जो सपना तुम देख रही हो विधि उसमे मेरे लिए कोई जगह नहीं है। पीछे से जवाब आता है ,तो फिर तुम्ही बता दो नीलेश इन फीलिंग्स का मैं क्या करू? इसके साथ ही सीन को और भी जादा इमोशनल बनाता है पीछे बजता हुआ गाना – दुनिया अलग है मेरी तुम्हारी कैसे मिलेंगे आग और पानी…।

फिल्म की कास्ट –

करण जोहर ने फिल्म के अनाउंसमेंट पोस्ट में ही फिल्म के हीरो हीरोइन, लीड रोल करैक्टर्स के नाम भी शेयर कर दिये थे उसके अलावा पूरी कास्ट में से और कोई भी नाम शेयर नहीं किया है। बात करें अगर फिल्म के लीड रोल करैक्टर की तो इस आने वाली फिल्म की मेन लीड रोल में एनिमल फिल्म से प्रशिद्ध हुई कलाकार तृप्ति डिमरी नज़र आएंगी। इस बेहतरीन कलाकार की एनीमल के बाद आने वाली 6 फिल्मों में से एक फिल्म ये भी होने वाली है।
फिल्म के हीरो होंगे सिद्धांत चतुर्वेदी और फिल्म की डायरेक्टर होने वाली है शाज़िया इक़बाल।

फिल्म की रिलीज डेट –

धड़क 2 के अनाउंसमेंट से लोगों को एक बार फिरसे जाह्नवी कपूर और ईशान खटटर की जोड़ी याद आगयी है लेकिन इस बार करण की फिल्म में ये नई जोड़ी क्या कमाल करेगी जानने के लिए आपको 22 नवंबर तक का इंतजार करना होगा। आपको बता दे करण जौहर ने खुद फिल्म के अनाउंसमेंट के साथ ही रिलीज डेट को भी अनाउंस कर दिया था जो 22 नवंबर 2024 होने वाली है।

Shahrukh khan hospitalization reason is heat stroke

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment