इमरान खान की बर्बादी का असली सच

Written by: Amir khan
Publish On: September 28, 2025 1:25 PM (IST)
The real truth behind Imran Khan ruin

एक दौर था जब बॉलीवुड में इमरान खान ने धमाकेदार इंट्री ली थी। ये एक बड़े फ़िल्मी घराने से जुड़े हुए थे। इमरान खान आमिर खान की बहन नुज़हत के बेटे है। फिल्म जगत में आते ही इन्होने धमाल मचाना शुरू कर दिया था।लोगो को ऐसा लगने लगा के आने वाले टाइम इमरान खान बॉलीवुड के तीन खान आमिर सलमान और शाहरुख की जगह सँभालने वाले है।

इनकी कई फिल्मे आयी, फिर वो चाहे चली हो या न चली हो पर लोगो के ऊपर से इनका दीवानापन कम होता नहीं दिखाई दे रहा था।पर फिर अचानक ऐसा क्या हुआ की ये बॉलीवुड से गुमनांमी की गलियों में कही खो गए।किसी को असली बात का पता न लगा,सभी ने बस अटकले लगायी,और गुमनामी का काला सच छुपा का छिपा रह गया।

क्या है इमरान खान के गायब होने की असली हकीकत

इमरान खान ने अपनी पहली फिल्म जाने तू या जाने न से डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इमरान खान का जादू उस समय के युवाओ के सर चढ़ कर बोलने लगा। इमरान खान शुरू से ही अमीर घर में पले बड़े,जहा पैसो की कोई कमी नहीं थी। मुंबई के बड़े स्कूल में पड़े। इमरान न्यू यॉर्क गए फिल्म मेकिंग की पढ़ाई के लिए।

इमरान सीख रहे थे निर्देशन पर साथ ही साथ वो थियेटर भी करने लगे। इमरान को ऐसा लगने लगा के उनको निर्देशन न करके बॉलीवुड में हीरो बनना चाहिए ,कुछ समय बाद इनकी एक फिल्म ‘जाने तू या जाने न’ रिलीज़ हुई। किसी ने भी नहीं सोचा था की ये इस फिल्म में इतना शानदार परफर्म करने वाले है।इसी पहली फिल्म से इमरान खान स्टार बन गए बड़े-बड़े फिल्म मेकर के फोन आने लगे प्रोडूसर घर के चक्कर काटने लगे फिल्मो की कोई कमी नहीं थी।

क्या वजह रही इमरान के इंडस्ट्री से गयाब होने की

वजह नंबर एक कामयाबी का नशा जाने तू न जाने न की हिट होने के बाद दिमाग सातवे आसमान पर पहुंचा,अब जहा इमरान खान को ज्यादा पैसा मिला वहा इन्होने फिल्मे साइन करना शुरू कर दी।

न कहानी पर नज़र डाली न रोल देखा जो भी किरदार मिल रहे थे यह उन फिल्मो को करते जा रहे थे फिर क्या था वही हुआ जिसका डर था एक के बाद एक किडनैप, लक, ब्रेक के बाद, मटरू की बिजली का मंडोला, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा, गोरी तेरे प्यार में, कट्टी बत्ती जैसी फिल्मे पिटना शुरू होगयी। यही वजह रही बॉलीवुड का यह चमकता सितारा गुमनामी के अंधेरो में कही खो गया।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

जिओहॉटस्टार का नया डार्क थ्रिलर सस्पेंस

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment