A.R. Murugadoss Wife: जाने सिकंदर बनाने वाले ए.आर. मुरुगदॉस की पत्नी के बारे में

Written by: Amir khan
Publish On: September 28, 2025 4:15 PM (IST)
A.R. Murugadoss Wife life style net worth

सिकंदर फिल्म के निर्देशक ‘ए.आर. मुरुगदॉस’ जिनके बारे में हिंदी दर्शक बस यही जानते हैं कि इन्होंने आमिर खान की बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ कमाने वाली ‘गजनी’ फिल्म बनायी थी। पर क्या आप जानते हैं कि ए.आर. मुरुगदॉस की फैमली, लाइफ स्टाइल, नेट वर्थ के बारे में ?

सबसे पहले जानते हैं ए.आर. मुरुगदॉस की फैमिली के बारे में। A.R. मुरुगादास का घर चेन्नई के वीरुगंबक्कम में है। ए.आर. मुरुगदॉस की एक बेटी और एक बेटा है।इनकी पत्नी का नाम ‘राम्या’ है। ए.आर. मुरुगदॉस ने राम्या से 2005 में शादी की थी। इन्होंने अपनी फैमली को सार्वजनिक नहीं किया है।

A.R. Murugadoss Wife life style net worth
A.R. Murugadoss Wife: जाने सिकंदर बनाने वाले ए.आर. मुरुगदॉस की पत्नी के बारे में 3

यही वजह है कि इनकी फैमिली के बारे में बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।राम्या फिल्मों से दूर रहती है। यह एक हाउस वाइफ है। A.R. मुरुगादास ने अभी तक 14 फिल्में बनायी हैं, इसमें सलमान खान की सिकंदर भी शामिल है। सिकंदर को अभी छोड़ दें तो, इनकी 9 फिल्में हिट रही हैं और चार फिल्में फ्लॉप या औसत कह सकते हैं। बॉलीवुड में इन्होंने गजनी, हॉलिडे और अकीरा फिल्म का निर्देशन किया था, जिसमें अकीरा फिल्म ने अच्छा कारोबार नहीं किया , वहीं गजनी और हॉलिडे दोनों ही सुपर हिट फिल्में थीं।

ए.आर. मुरुगदॉस की आने वाली फिल्में (A.R. Murugadoss Upcoming Movie)

मदरासी

सिकंदर के बाद ए.आर. मुरुगदॉस की मदरासी फिल्म आने वाली है, जिसके मुख्य कलाकारों में आमरण वाले सिवाकार्तिकेयन दिखाई देंगे। इनके साथ ही बिजु मेनन, रुक्मिणी वसंत, विद्युत जामवाल, विक्रांत, शबीर कल्लारक्कल सपोर्टिंग एक्टर के रोल में नज़र आने वाले हैं। फिल्म का म्यूज़िक दिया है अनिरुद्ध ने। मदरासी फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। यह तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है।

ए.आर. मुरुगदॉस नेट वर्थ (A.R. Murugadoss Net Worth)

ए.आर. मुरुगदॉस नेट वर्थ की बात करें तो यह एक फिल्म बनाने के लिए न्यूज़ ट्रैक के अनुसार लगभग 12 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। इनकी नेट वर्थ है (USD 3-5 Million) 72 करोड़ रुपये की। अभी हाल ही में इन्होंने बीएमडब्ल्यू एक्स7 (BMW X7) कार खरीदी है, जिसका अभी का मार्केट रेट 1.30 करोड़ रुपये का है। इसी से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि ए.आर. मुरुगदॉस की नेट वर्थ में शायद अब इज़ाफ़ा हो गया होगा। यह नेट वर्थ कोई फिक्स नहीं है। समय के अनुसार इसमें उतार-चढ़ाव आते रहते होंगे।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

ये 7 पाकिस्तानी ड्रामे देखकर आपका दिल कह उठेगा ‘वाह’ क्या स्टोरी है

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment