एलियन, डर और रहस्यों से उलझी हुई फिल्म।

Written by: Arslan
Publish On: September 28, 2025 4:27 PM (IST)
Ash review 2025

21 मार्च 2025 के दिन अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म “एश” जिसकी कहानी मुख्य तौर पर साइंस फिक्शन और हॉरर एलिमेंट से भरी हुई है, कहानी की मुख्य किरदार रिया है। जिसका किरदार ईजा गोंजालेज ने निभाया है।

कहानी मुख्य रूप से अंतरिक्ष में सेट की गई है जहां पर रिया और उसके कुछ एस्ट्रोनॉट टीम के साथी मिलकर एक नए ग्रह की तलाश में निकलते हैं। लेकिन अंतरिक्ष स्टेशन पर रिया की अचानक अज्ञात स्थिति में आंख खुलती है,और वह अपने विमान में सभी साथियों को मरा हुआ पाती है।

साथ ही उसकी याददाश्त भी पूरी तरह से जा चुकी है। तभी कहानी में एंट्री होती है एक नए किरदार की,जिसका नाम ब्रायन है। जिसका किरदार आरोन पॉल ने निभाया है। ब्रायन रिया को पूरा संतुष्ट करता है,कि वह उसका दुश्मन नहीं है और रिया के दोस्तों को जिसने मारा है वह उन्हें ढूंढने में रिया की मदद करेगा और साथ ही रिया को सही सलामत धरती पर भी पहुंचने का आश्वासन देता है।

पर क्या ब्रायन सच में भरोसेमंद है? और क्या सच में रिया की मदद करना चाहता है ? यह सभी गहरे राज जैसे जैसे फिल्म आगे बढ़ती है वैसे वैसे निकलकर सामने आते हैं जिन्हें जानने के लिए आपको देखनी होगी यह फिल्म।

नेगेटिव पहलू:

फिल्म की शुरुआत काफी स्लो है, एक जैसे सीन आने से कई बार आपको घबराहट हो सकती है। रिया और ब्रायन के बीच का रिश्ता इतना ज्यादा रहस्यमई नहीं बनाया जा सका,जितना बनाया जा सकता था। साथ ही फिल्म में कुछ खास अन्य सहायक किरदारों को भी एंट्री नहीं मिली है।

कहानी कई बार अपनी थीम पर बनी पुरानी फिल्मों की याद दिलाती है। जिनमें साइंस फिक्शन एलिमेंट देखने को मिल चुके हैं। एश दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने में थोड़ी कमजोर दिखाई देती है।

पॉजिटिव पॉइंट्स:

फिल्म एश की मुख्य बात इसकी सिनेमैटोग्राफी है, जिसे देखने में काफी मजा आता है। भले ही अधिकतर सीन रात के हों पर जिस तरह से इन्हें फिल्माया गया है वह बढ़िया है। फ्लाइंग लोटस का डायरेक्शन आपको एक अनोखे माहौल में ले जाता है।

जिसमें अंतरिक्ष का डर और रहस्य हर एक सीन में जान डाल देते हैं। फिल्म में दिखाया गया अज्ञात ग्रह का माहौल हो या इसमें नजर आने वाले रंग-बिरंगे दृश्य सभी बढ़िया हैं। ईजा गोंजालेज खासकर अपनी एक्टिंग से फिल्म में काफी प्रभावित करती हैं।

निष्कर्ष:

एश अपने विजुअल और बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए देखी जा सकती है। साइंस फिक्शन और हॉरर एलिमेंट पसंद करने वाले लोगों के लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित होगी। फिल्म देखने का अनुभव ठीक ठाक है,हालांकि यह उस तरह का नहीं है जिसे देखकर आप वाओ मोमेंट फील करें।

फिल्मीड्रिप रेटिंग: 5/2

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

कोरियन ड्रामा लवर्स के लिए 2025 के मस्ट वॉच कोरियन ड्रामा हिंदी में

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read