Twilight of the Warriors Walled In Review: टॉप क्वालिटी एक्शन और जुर्म की दुनिया से रूबरू कराती फिल्म।

Written by: Arslan
Publish On: September 28, 2025 4:55 PM (IST)
Twilight of the Warriors

साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म “ट्वलाइट ऑफ द वॉरियर” जिसे अब फाइनली 27 फरवरी 2025 के दिन हिंदी डबिंग के साथ अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है। जो आपको पुराने समय,यानी 1980 के दशक में हॉन्गकॉन्ग की मशहूर कॉलोनी “वॉल्ड सिटी” को फिर से देखने का मौका देती है।

इसकी कहानी चैन लॉक कौन (रेमंड लैम) नाम के किरदार पर आधारित है। जो गलती से एक खतरनाक शहर में फंस जाता है,इसका कारण चैन लॉक कौन द्वारा ड्रग्स चोरी का मामला है,जिससे बचने के लिए वह अपने भाई के साथ इस शहर में शरण लेता है।

यह शहर पूरी तरह से खतरनाक है,यहाँ उसकी मुलाकात साइक्लोन और मिस्टर बिग जैसे किरदारों से होती है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से दोस्ती,भरोसे और बलिदान पर आधारित है। जिसमें चैन और उसके साथी शहर को बचाने की मुहिम जारी रखते हैं। फिल्म में दिखाए गए ढेर सारे एक्शन सीन और दोस्तों की दोस्ती आपको अंत तक बांधे रखने में कारगर साबित होती है।

तकनीकी पहलू:

ट्वलाइट ऑफ द वॉरियर की सबसे मजबूत कड़ी इसकी कहानी और एक्शन है। इसमें दिखाए गए हर एक एक्शन सीक्वेंस को काफी शानदार तरीके से शूट किया गया है।

“साइक्लोन का एक सीन जहाँ वह सिगरेट को हवा में उछालकर दुश्मनों को हराने के बाद उसे फिर से पकड़ लेता है” यह भारतीय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की याद दिलाता है। कहानी में दिखाए गए शहर की तंग गलियाँ टूटी सीढ़ियाँ और डार्क माहौल और भी बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनाता है।

कैसी है कलाकारों की एक्टिंग?:

फिल्म में साइक्लोन के किरदार में जान डाल दी गई है। उनकी मौजूदगी फिल्म को काफी प्रभावशाली बनाती है। सेमोहांग ने मिस्टर बिग का रोल निभाया है, जो फिल्म में एक निगेटिव किरदार यानी विलेन का रोल है। अपने इस किरदार में वे अपनी जान फूंक देते हैं।

कैसा है फिल्म का म्यूजिक?:

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक कहानी को और भी ज्यादा डार्क और गहरा माहौल देता है। फिर चाहे एक्शन सीक्वेंस हों या इमोशनल सीन यह हर एक पल में खुद को तेजी से ढाल लेता है।

फाइनल वर्डिक्ट:

फिल्म में बहुत सारी खूबियों के साथ साथ कुछ कमियाँ भी हैं। खासकर कहानी का दूसरा हाफ, जिसमें क्लाइमेक्स के दौरान दिखाया गया फाइट सीन है जिसमें ढेर सारे एक्शन को दिखाने की कोशिश की गई है लेकिन ज्यादा एक्शन होने के कारण यह थोड़ा नाटकीय और बनावटी सा लगता है।

हालाँकि, इसमें शामिल जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस इसे 2025 में आई अब तक की सबसे बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस वाली फिल्मों की श्रेणी में सबसे ऊपर रखते हैं। यह हॉलीवुड की टिपिकल पुरानी मॉडल फाइटिंग फिल्मों की तरह नहीं है। इसके एक्शन काफी यूनीक हैं। जिन्हें देखते वक्त कई बार मैंने तालियाँ और सीटियाँ भी बजाईं।

कुल मिलाकर, यह एक्शन और इमोशन का ऐसा मिश्रण है जिसे देखकर आप पूरी तरह से मनोरंजित महसूस करेंगे।

फिल्मीड्रिप रेटिंग: 5/3

READ MORE

Weak Hero Class Season 2,जानिये कब आएगा

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts