सिकन्दर के फ्लॉप होते ही सलमान चढे पेड़ पर

Written by: Amir khan
Publish On: September 29, 2025 10:29 AM (IST)
salman khan instagram new video

सिकंदर फिल्म जो की इस ईद पर रिलीज़ हुई थी सलमान खान के सभी फैन को इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार था पर फिल्म के रिलीज़ होने के बाद फैन के हाथो सिर्फ और सिर्फ निराशा ही हाथ लगी सलमान खान की पिछली फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने भी फैन को बहुत ज़ादा इंटरटेन नहीं किया था पर सिकंदर से कुछ इस लिए भी उम्मीदे ज़ादा थी क्यकि इसके निर्देशक आमिर खान के साथ गजनी जैसी फिल्म बनाने वाले ए आर मुर्गदास थे।

पर इन्होने एक पुरानी इनलॉजिकल कहानी को पुराने ढंग से ही पेश किया जो दर्शको के गले न उतर सकी,सलमान की फिल्म सिकंदर ने रिलीज़ के पहले दिन पर 26 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया तो वही दूसरे दिन यह कलेक्शन बढ़ कर 29 करोड़ तक पंहुचा। सप्ताह ख़त्म होते-होते इस फिल्म ने 90.25 करोड़ का कलेक्शन किया इसके बाद से इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट शुरू होने लगी।

अभी तक सिकन्दर फिल्म का कलेक्शन रहा है 107.8 करोड़ रूपये सिकंदर का बजट तकरीबन 200 करोड़ रूपये का बताया जा रहा है जिस तरह से इसके कलेक्शन में दिन पर दिन गिरावट देखने को मिल रही है,इसे देख कर तो ऐसा लग रहा है के बहुत मुशकिल है जो यह अपना बजट रिकवर कर सके हलाकि फिल्म के प्रोडूसर साजिद नाडियाडवाला ने पहले ही ओटीटी राइट्स डिजिटल राइट्स और म्यूज़िक राइट्स से बजट की रिकवरी कर ली है पर यह जो 200 करोड़ का बजट बताया जा रहा है इसमें सलमान खान की फीस शामिल नहीं है।

सिकंदर के खराब प्रदर्शन के बाद सलमान पेड़ पर क्यों चढ़े

दरसल बात कुछ इस तरह की है के सलमान खान ने आज यानि शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के पेज पर एक विडिओ शेयर किया जिसमे वह 59 वर्ष के होने के बाद भी 30 साल के लड़के जैसे बेरी के पेड़ पर चढ़ते दिखाई दे रहे है और चढ़ कर बेरी तोड़ रहे है जिसके कैप्शन में सलमान खान ने लिखा है बेरी आपके लिए अच्छी है।

सलमान विडिओ में काफी फिट और स्ट्रांग दिखाई दे रहे है सलमान खान के एक फैन ने इस विडिओ पर कमेंट करते लिखा बेरी कूल सर सलमान खान की सिकंदर फिल्म से पैसो की बारिश भले न हुई हो पर इनके फार्म हॉउस के पेड़ में बेरी की बारिश ज़रूर होती दिखाई दे रही है। इस विडिओ को देख कर ऐसा बिलकुल भी नहीं लग रहा के सलमान खान सिकंदर के फ्लॉप होने के बाद किसी भी तरह के तनाव में है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Sweetheart:जियो हॉटस्टार पर देखें ये रोमांटिक कॉमेडी अब हिंदी में

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts