राणा दग्गुबती चाहते हैं अक्षय कुमार की केसरी तेलुगु में हो रिलीज

Written by: Amir khan
Publish On: September 29, 2025 10:51 AM (IST)
Rana Daggubati Kesari Chapter 2 First Review

राणा दग्गुबती तेलुगु एक्टर और निर्माता हैं। इन्होंने तेलुगु के साथ बहुत सी तमिल और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। अगर आप हिंदी फिल्मों के शौकीन रहे होंगे तो इनका एक गाना हिंदी बेल्ट में काफी हिट रहा था दम मारो दम फिल्म में बिपाशा के साथ “किसी का सपना लगे तू”।

राणा दग्गुबती ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके ये बताया कि इन्होंने अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म केसरी चैप्टर 2 को देख लिया है और वह चाहते हैं कि इसे तेलुगु वर्जन में भी रिलीज किया जाना चाहिए। राणा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा

अभी मैंने अविश्वसनीय ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा देखा – “केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग” फिल्म को देखकर खत्म किया है। यह एक शक्तिशाली फिल्म है, जो हमें एक भारतीय होने के नाते अंदर से झकझोर कर रख देती है।

इस कहानी को भारत की सभी भाषाओं में डबिंग करके दिखाना चाहिए। मैं इस फिल्म को तेलुगु दर्शकों तक पहुंचाने की हर संभव कोशिश करूंगा।अक्षय कुमार के बेहतरीन अभिनय के साथ यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

क्या है केसरी चैप्टर 2 की कहानी

धर्मा प्रोडक्शन केसरी 2 को प्रोड्यूस कर रहा है, जिसका निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। करण ने इससे पहले ऑफिशियल भूतियागिरी का निर्देशन किया है। केसरी का ट्रेलर जब यूट्यूब पर डाला गया, तो जल्द ही नंबर एक पर ट्रेंड करने लगा था। कुछ ही मिनटों में इसके ट्रेलर पर 60 मिलियन व्यूज आ गए थे।

2019 में आई अक्षय की केसरी उस समय की हिट फिल्मों में गिनी जाती है। पर केसरी 2 एक कोर्टरूम ड्रामा है। यह कहानी उस वकील की है, जो केरल से आकर पंजाब कोर्ट में केस लड़ता है। ये केरल का वकील ब्रिटिशों के लिए ड्रैगन सिद्ध होता है। यह ब्रिटिश गवर्नमेंट में शिक्षा विभाग का मिनिस्टर भी रहे चुका है। कौन थे सी.एस. नायर, जिन्होंने ब्रिटिश गवर्नमेंट की जड़ें हिला कर रख दी थीं, यह केसरी चैप्टर 2 को देखकर ही पता लगाना होगा।

कैसा है ट्रेलर

ट्रेलर में अक्षय कुमार की भूमिका एक सीरियस वकील की है। ये वकील जॉली एलएलबी वाला नहीं, बल्कि ब्रिटिश गवर्नमेंट की बखिया उधेड़ने वाला है। केसरी पार्ट वन भी एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी। जिस तरह से केसरी पार्ट 2 को मेकर्स ने पेश किया है, फिल्म के कुछ सीन को देखकर आंखों से आंसू नहीं रोके जा रहे थे।

आप सभी को पता होगा कि जलियांवाला बाग में अंग्रेजों द्वारा किस तरह से भारतीय नागरिकों का खुलेआम नरसंहार किया गया था। इस कारनामे को अंजाम दिया था जनरल डायर ने, और इस जनरल को कोर्ट तक लाने वाला था सी.एस. नायर।

जिस तरह के सीन ट्रेलर में देखने को मिल रहे हैं, वो दिल को दहला देने वाले हैं। केसरी चैप्टर 2 के माध्यम से आज के बच्चे ये जानेंगे कि इतिहास के पन्नों में वो कौन सा चैप्टर था, जो भारतीयों के खून से सना हुआ है। यहां अक्षय कुमार और आर. माधवन आपके सामने नजर आने वाले हैं।

जलियांवाला बाग हत्याकांड में जनरल डायर ने मासूम छोटे-छोटे बच्चों पर भी गोली चला दी थी। ट्रेलर के सभी डायलॉग तालियां और सीटियां मारने वाले हैं। 18 अप्रैल को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

sonu kakkar:क्यों अलग हुई सोनू कक्कड़,नेहा कक्कड़ से टोनी कक्कड़ से ?

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read