मुंबई में एक चैरिटी इवेंट के दौरान वैसे तो कई कलाकार पहुंचे पर इनमें से दो चर्चाओं में आ गए। जिनमे हुमा कुरैशी और बाबिल खान कुछ मुख्य कारणों से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।
जिनमें हुमा और बाबिल के बीच कुछ ऐसी बातें हुई जिन्हें सुनकर उनके फैंस दंग रह गए। असल में इसी इवेंट के दौरान एक फोटो शूट में जब हुमा और बाबिल एक दूसरे से आमने-सामने आए तब इन दोनों के बीच की बातचीत कैमरे में कैद हो गई। जिसमें ऐसा पता चल रहा है कि किसी कारण से हुमा कुरैशी बाबिल से गुस्साई हुई हैं।
क्यों हुमा कुरेशी बाबिल खान को थप्पड़ मारना चाहती हैं?
इवेंट में फोटोशूट के दौरान कैप्चर हुआ यह वीडियो जिसमें हुमा और बाबिल के बीच कुछ पर्सनली बातें हो रही थी। जोकि सोशल मीडिया पर अब तेजी से ट्रेंड हो रहा है। जिसमें बाबिल,हुमा से सवाल करते हुए दिखाई दिए की “उसने मेरा फोन भी नहीं उठाया”,
जिसे सुनकर हुमा कुरैशी रिप्लाई करती हैं कि “इस बारे में हम बाद में बात करेंगे”,
इसके बाद बाबिल दोबारा, हुमा से पूछते हैं कि “क्या वह मुझसे गुस्सा है”,
और हुमा जवाब देती हैं कि “मुझे नहीं पता”
और अगले ही पल में जब हुमा अपने दोस्त के साथ फोटो खिंचवा रही थीं, तो यह कहती हुई भी दिखाई देती हैं कि “इस लड़के को थप्पड़ मारने का दिल करता है”।
कहां से वायरल हुआ हुमा और बाबिल का वायरल वीडियो:
हुमा और बाबिल की इस कंट्रोवर्सी का जन्म रेडिट (Reddit) नाम की इंग्लिश फोरम वेबसाइट से हुआ। जहां पर लोग कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं जिसपर अन्य लोग अपनी प्रतिक्रियाएं देते हैं।
जैसे ही यह वायरल वीडियो रेडिट पर शेयर किया गया ये तेजी से वायरल होने लगा। जिस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जिनमें कुछ लोगों ने कहा की “बेचारा बाबिल इंट्रोवर्ट है साथ ही इसे एंजायटी इश्यूज़ भी हैं, शायद इसी कारण से वह ऐसी अजीब हरकतें कर रहा है।
कौन है बाबिल खान:
बॉलीवुड इंडस्ट्री के हीरे कहे जाने वाले गोल्डन कलाकार “इरफान खान” जोकी इस दुनिया से अब विदा ले चुके हैं, उन्हीं के बेटे का नाम “बाबिल खान” है। इरफान की तर्ज पर चलते हुए ही, बाबिल भी एक थिएटर एक्टर बने और साथ ही अब तक एक वेब सीरीज और एक फिल्म में भी नजर आ चुके हैं।
बाबिल खान की आने वाली फिल्में:
18 अप्रैल 2025 के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म zee5 लेकर आ रहे हैं, अपनी एक नई फिल्म “लॉगआउट” (Logout), जिसके मुख्य किरदार में बाबिल खान नजर आएंगे। लॉगआउट की कहानी सोशल मीडिया एडिक्शन जैसे मुद्दे पर आधारित है। जिसका ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। जिसे अब तक यूट्यूब पर 51 लाख से भी ज़्यादा व्यूज हासिल हो चुके हैं।
READ MORE







