कब आएगी फिल्म किक 2?

Written by: Arslan
Publish On: September 29, 2025 11:14 AM (IST)
Salman khan Randeep Hooda kick 2

बीते दिनों आई “सलमान खान” की फिल्म “सिकंदर” (Sikandar),जिसे दर्शकों द्वारा कुछ खास सराहना नहीं मिली। जिसकी कहानी हो या फिर एक्शन सीक्वेंस, हर एक चीज को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया। ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म सिकंदर सलमान खान (Salman khan) के स्टारडम को कायम रखने में नाकाम साबित रही। ऐसे में उन्हें एक बड़ी फिल्म की जरूरत है, जो उनके करियर को फिर से पहले जैसा बूस्ट दे सके।

जिसके चलते सलमान के करियर की इसी तरह की एक फिल्म की चर्चाएं फिर से होने लगी है जिसका नाम “किक” (kick) है। जिसे साल 2014 में रिलीज किया गया था, और बॉक्स ऑफिस पर सलमान की यह फिल्म काफी कामयाब पी रही थी जिसके मुख्य किरदारों में जैकलीन फर्नांडिस और रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) जैसे शानदार कलाकार देखने को मिले थे। ऐसे में सलमान के फैंस के द्वारा या गुहार लगाई जा रही है किक के सीक्वल “किक 2” (kick 2) को बनाने की तरफ ध्यान दिया जाए।

रणदीप हुड्डा ने “किक 2” के बारे में क्या कहा:

एक फेमस यूट्यूबर “शुभंकर मिश्रा” के पॉडकास्ट शो में पहुंचे रणदीप हुड्डा जो कि अपनी हाल ही में आई फिल्म जाट के प्रमोशन के लिए पॉडकास्ट में नजर आए जिसमें शुभंकर मिश्रा द्वारा जब पूछा गया कि आपकी फिल्म किक 2 कब रिलीज होगी या फिर होगी भी या नहीं?

शुभंकर के इस सवाल पर रणदीप हुड्डा ने तपाक से जवाब दिया की,
“किक 2 बोल तो रहे हैं, कि आ रही है लेकिन पता नहीं कब तक आएगी, साजिद नाडियाड वाला जो किक फिल्म के प्रोड्यूसर थे उन्हीं के द्वारा किक २ की भी नियू रखी जाएगी,साजिद भाई ने बोला तो था ये फिल्म जल्द ही बनेगी,पर कब बनेगी? या फिर बनेगी भी या नहीं? ये नहीं बताया,
उन्होंने कहा था वह इस बारे में सिर्फ सोच रहे हैं, साथ ही रणदीप ने ये भी कहा कि उन्हें नहीं पता इस बार वे किक 2 का हिस्सा होंगे भी या नहीं”।

किक 2 में क्या हो सकता है? रणदीप हुड्डा का रोल:

10 अप्रैल 2025 के दिन देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म “जाट” (jaat) जोकी सनी देओल (Sunny Deol) की एक्टिंग के कारण खास पसंद की जा रही है। जिसमें सनी के साथ साथ रणदीप भी नजर आ रहे हैं। हालांकि जाट में रणदीप का किरदार नेगेटिव है,यानी कि वह विलेन के रोल में दिखाई दे रहे हैं।

ऐसे में इस बार रणदीप के फैंस उन्हें “किक 2” (kick 2) में विलेन की भूमिका निभाते हुए देखना चाहते हैं। क्योंकि जिस तरह से रणदीप ने हालही में आई फिल्म जाट में, राणातुंगा के नेगेटिव रोल को निभाया है, वह सनी देओल से बराबर की टक्कर ले रहे हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

शादी के इतने साल बाद इमरान खान ने बताई अवंतिका से तलाक की वजह

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read