15 अप्रैल 2025
द ग्लास डोम
एक्शन और ड्रामा से भरपूर यह सीरीज़ 15 अप्रैल 2025 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जाएगी, जिसमें मुख्य कलाकारों में लियोनी बेनेस, जोहान हेल्डेनबर्ग, जोनास रेबोर्ग आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। स्वीडिश भाषा में बनी यह सीरीज़ आपको हिंदी भाषा में भी देखने को मिलेगी।
जूल्स
साइंस फिक्शन ड्रामा मूवी, जिसका रनिंग टाइम 1 घंटा 27 मिनट है। शुरुआत में इस फिल्म को 11 अगस्त 2023 को थिएटर में रिलीज़ किया गया था, अब यह फिल्म 15 अप्रैल 2025 को नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध कर दी जाएगी।
बिहाइंड द कर्टेन: स्ट्रेंजर थिंग्स
यह एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ है, जिसे नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 15 अप्रैल 2025 को रिलीज़ कर दिया जाएगा। इसकी कहानी पहले रिलीज़ हो चुकी स्ट्रेंजर थिंग्स की कहानी से जुड़ी हुई है। अगर आपने पहले वह सीरीज़ देखी है, तो इस सीरीज़ को भी ट्राई कर सकते हैं।
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
14 फरवरी 2025 को थिएटर में रिलीज़ हो चुकी अंग्रेजी भाषा में बनी यह फिल्म अब आपको 15 अप्रैल 2025 को अमेज़न प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वीडियो ऑन डिमांड पर रेंट पर देखने को मिलेगी।
16 अप्रैल 2025
डेयरडेविल: बोर्न अगेन
4 मार्च 2025 को इस शो का पहला एपिसोड रिलीज़ किया गया था, और अब 16 अप्रैल 2025 को यह शो अपने अंतिम एपिसोड के साथ जियोसिनेमा के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी भाषा में देखने को मिलेगा।
प्रोजेक्ट यूएफओ
यह एक पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज़ है, जिसे 16 अप्रैल 2025 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दिया जाएगा। यह एक मिनी सीरीज़ है, जिसकी कहानी साइंस फिक्शन पर आधारित है। पोलिश भाषा में बना यह शो आपको हिंदी डब के साथ देखने को मिलेगा।
द डायमंड हाइस्ट
16 अप्रैल 2025 को एक क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज़, जिसकी कहानी रहस्य से भरपूर है, नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी भाषा में देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी साल 2004 में सेट की गई है, जिसमें बेशकीमती हीरे की बहुत बड़ी चोरी दिखाई गई है।
17 अप्रैल 2025
द व्हील ऑफ टाइम
द व्हील ऑफ टाइम नाम की सीरीज़, जिसे 2021 में रिलीज़ किया गया था, अब तक इस सीरीज़ के कुल तीन सीज़न आ चुके हैं, और अब 17 अप्रैल 2025 को इस सीरीज़ के सीज़न 3 का अंतिम आठवां एपिसोड भी रिलीज़ कर दिया जाएगा।
इस सीरीज़ के प्रशंसकों को अगले एपिसोड की रिलीज़ का इंतज़ार बेसब्री से है, जो अब खत्म होने वाला है। इस शो को लोगों ने बहुत पसंद किया है, जिसकी वजह से आईएमडीबी पर 7.1 की रेटिंग मिली है।
रैनसम कैनियन
10 एपिसोड के साथ इस सीरीज़ को 17 अप्रैल 2025 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज़ कर दिया जाएगा, जिसमें मुख्य कलाकारों में मिंका केली, जोश डुहामेल, लिज़ी ग्रीन, फिलिप विंचेस्टर, इयोन मैकेन आदि देखने को मिलेंगे।
इस्तांबुल एनसाइक्लोपीडिया
तुर्की भाषा में बनी यह ड्रामा सीरीज़, जिसके एपिसोड का रनिंग टाइम लगभग 50 मिनट के आसपास है, 17 अप्रैल 2025 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।
मुरमुर
हॉरर और थ्रिलर से भरी तमिल फिल्म, जिसकी कहानी आपको डर और रोमांस का एक नया अनुभव कराएगी, 17 अप्रैल 2025 को लायंसगेट प्ले के प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।
18 अप्रैल 2025
जुरासिक अटैक
2013 में रिलीज़ हो चुकी फिल्म, जिसका रनिंग टाइम एक घंटा 30 मिनट के आसपास है, फिल्म की कहानी साइंस फिक्शन और हॉरर पर आधारित है। यह फिल्म आपको 18 अप्रैल 2025 को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लायंसगेट प्ले के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।
ठुकरा के मेरा प्यार
2018 में रिलीज़ हुई यह फंतासी और रोमांस से भरपूर फिल्म, जिसे अभी तक किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नहीं किया गया था, अब यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को जियोसिनेमा के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।
द ब्लैक डाहलिया
2006 में रिलीज़ हुई यह फिल्म, जिसकी कहानी क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है, 18 अप्रैल 2025 को लायंसगेट प्ले के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दी जाएगी। फिल्म की कहानी 1987 की एक नॉवेल पर आधारित है।
हॉट ब्लडेड
2022 में रिलीज़ हुई यह फिल्म, एक्शन और क्राइम से भरपूर है, जिसे आईएमडीबी पर 5.9 की रेटिंग मिली है, बहुत जल्द 18 अप्रैल 2025 को लायंसगेट प्ले के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।
वाइवेरियम
साल 2019 में रिलीज़ हो चुकी फिल्म, जिसकी कहानी साइंस फंतासी हॉरर पर आधारित है, लायंसगेट प्ले के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी डब में भी देखने को मिलेगी।
लॉगआउट
यह एक थ्रिलर मूवी है, जो ज़ी5 ओरिजिनल मूवी है, तो यह फिल्म आपको ज़ी5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 18 अप्रैल 2025 को देखने को मिलेगी।
टेरिफायर 2
टेरिफायर 2 एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु सभी भाषाओं में रेंट पर बुक माय शो पर रिलीज़ कर दिया जाएगा।
माइकी 17
यह एक एडवेंचर से भरपूर फिल्म है, जो इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली फिल्मों में से एक है, जिसे बुक माय शो पर अंग्रेजी भाषा में रिलीज़ कर दिया जाएगा।
खौफ
सस्पेंस और हॉरर से भरपूर सीरीज़, जो अमेज़न प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 18 अप्रैल 2025 को रिलीज़ कर दी जाएगी। अगर आप हॉरर और थ्रिलर का एक अलग अनुभव लेना चाहते हैं, तो यह सीरीज़ आपके लिए बनी है।
मेरे हसबैंड की बीवी
अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका वाली कॉमेडी से भरपूर फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी 18 अप्रैल 2025 को जियोसिनेमा के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।
19 अप्रैल 2025
हेवनली एवर आफ्टर
यह कोरियाई ड्रामा सीरीज़ है, जो 19 अप्रैल 2025 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल के साथ आगे बढ़ती है, जो जीवन के उतार-चढ़ाव के साथ इस दुनिया के सफर को पूरा करने के बाद स्वर्ग में एक-दूसरे से मिलते हैं।
20 अप्रैल 2025
तगारपालिया
साउथ इंडियन कॉमेडी ड्रामा, जिसे हिंदी डब के साथ सोनी मैक्स के टीवी चैनल पर 20 अप्रैल 2025 को प्रीमियर कर दिया जाएगा।
द सी बियॉन्ड
2020 में रिलीज़ हुई ड्रामा सीरीज़, जिसके कुल चार सीज़न अभी तक रिलीज़ हो चुके हैं, अब यह सीरीज़ आपको हिंदी डब के साथ नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 20 अप्रैल 2025 से देखने को मिलेगी।
न्यूज़ ऐंकर
2021 में रिलीज़ हुई एक मिनी टीवी सीरीज़, जिसके केवल चार एपिसोड पूरी कहानी को बयां करते हैं। क्राइम, मिस्ट्री और ड्रामा से भरपूर यह सीरीज़, जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है, 20 अप्रैल 2025 से नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।
READ MORE







