महेंद्र सिंह धोनी का वायरल फिल्मी अवतार।

Written by: Arslan
Publish On: September 29, 2025 11:36 AM (IST)
Mahendra Singh Dhoni film avatar made viral by Karan Johar

करण जौहर द्वारा निर्मित एक नए विज्ञापन में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी नजर आएंगे लवर बॉय की भूमिका में। जिसे करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया। करण जौहर के इस वीडियो में एम एस धोनी अरिजीत सिंह के गाने के साथ काफी फंकी लुक में नजर आ रहे हैं। जैसा कि हम सभी जानते है महेंद्र सिंह धोनी का बाइक्स के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है। और ऐसे में गल्फ प्राईड के इस ऐड में पुनीत कुमार की कहानी के साथ धोनी को इसमें काम करने का मौका मिला। जिसे देखकर धोनी काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

फैंस की प्रतिक्रियाएं:

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस ने उन्हें इस नए अवतार और डैशिंग लुक में देखकर धोनी की खूब प्रशंसा की, जिसमें उन्होंने बहुत सारे कमेंट्स भी किए।कुछ खास कॉमेंट्स की बात करें तो इनमें एक यूजर ने लिखा “कुछ कुछ होता है”, तो वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा, “कि वह काफी उत्साहित है और इस एड को पूरा देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है”।
तो वही इसी पोस्ट पर तीसरे यूज़र ने लिखा
“यार इसे देखने के बाद तो मुझे धोनी से प्यार हो गया”।

क्या महेंद्र सिंह धोनी फिल्मों में नजर आएंगे:

करण जौहर की पोस्ट में धोनी को देखकर सभी क्रिकेट प्रेमी और धोनी के चाहिए यह क्यास लगने लगे, कि शायद महेंद्र सिंह धोनी फिल्मों में एंट्री लेने वाले हैं। हालांकि हम आपको बता दें ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और फिलहाल धोनी क्रिकेट के करीब ही रहने वाले है,करण जौहर का यह इंस्टाग्राम पोस्ट मात्र एडवरटाइजिंग से संबंधित है।

करण जौहर की आने वाली फिल्में:

आने वाले शुक्रवार यानी 18 अप्रैल 2025 के दिन करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म केसरी चैप्टर 2 रिलीज होने जा रही है जिसके मुख्य किरदार में अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे दिखाई देंगे।

हम आपको बता दें केसरी चैप्टर 2 अपनी पिछली फिल्म केसरी जिसे साल 2019 में रिलीज किया गया था उसी का रीमेक है। हालांकि इस बार केसरी 2 की कहानी इतिहास की काफी सेंसिटिव घटना जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित होने वाली है। फिल्म की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग टिकट खिड़की को आज १५ अप्रैल के दिन से खोल दिया गया है। जिसकी शुरुवाती बुकिंग ठीक ठाक दिखाई दे रही है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की Costao क्या है फिल्म में ख़ास

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read