खुशी कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड वेदांग रहना के साथ रिश्ते को लेकर दिए इशारे

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 11:49 AM (IST)
Khushi Kapoor hinted at her and Vedang relationship

2023 में द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर आजकल सुर्खियों में बनी रहती हैं उनके और वेदांग रैना के रिश्ते को लेकर मीडिया में आए दिन अफवाहें आती रहती है।

हाल ही में उन्होंने अपने और वेदांग रैना के रिलेशनशिप को लेकर फैंस को इशारे दिए जिससे यह कंफर्म होता है कि वह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

क्या खुशी कपूर ने वेदांग और अपने रिश्ते को दी हरी झंडी:

वैसे तो खुशी कपूर और वेदांग की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर बनी रहती हैं अब हाल ही में खुशी कपूर ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें वह एक खूबसूरत नेकलेस के साथ दिखाई दे रही है जिसमें अल्फाबेट का v और k दिखाई दे रहा है।

जिससे फैंस फिर से v को वेदांग से जोड़ते हुए उनके रिश्ते की कंफर्मेशन कर रहे है और इस नेकलेस से यह अंदाज लगाए जा रहे है कि खुद खुशी अपने और वेदांग के रिश्ते का इशारा दे रही है।

कब हुई मुलाकात:

खुशी कपूर और वेदांग रैना ने एक साथ साल 2023 में फिल्म ‘द आर्चीज’ में काम किया था जिसमें खुशी कपूर ने बेटटी कपूर और वेदांग ने रेगी मेंटल का किरदार निभाया था।इस फिल्म के बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और अफवाहों के मुताबिक प्यार भी पनपने लगा।

ऑन स्क्रीन के बाद लोगों ने उन्हें ऑफ स्क्रीन भी कई बार एक साथ देखा जिससे उन दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेजी से सोशल मीडिया में फैलने लगी।

पहले भी मिले कुछ हिंट्स:

वेदांग और खुशी के रिश्ते को लेकर मीडिया को कई बार कुछ ऐसे हिंट्स मिले जिससे यह अफवाहें और भी ज्यादा तेजी से बढ़ने लगी। साल 2024 में खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया जिसमें वह खुद तो ब्यूटीफुल लग रही थी साथ ही उनके हाथ में पड़ा ब्रेसलेट उनके लुक्स में चार चांद लगा रहा था पर उस ब्रेसलेट की खास बात यह है उस पर वेदांग लिखा हुआ था।

इसके बाद से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया और लोगों ने यह माना कि इस पोस्ट के जरिए खुशी अपने रिश्ते को आधिकारिक पुष्टि दे रही हैं।हालांकि खुशी ने अपनी तरफ से कोई सफाई नहीं दी।

इवेंट्स और हॉलीडेज में साथ होना:

इसके अलावा वह दोनों एक साथ छुट्टियां मनाते भी देखे गए दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव्स की पिक्चर्स शेयर की हालांकि दोनों ने सिंगल फोटो शेयर की थी पर बैकग्राउंड से अंदाजे लगाए गए की दोनों साथ में गए थे।और उनकी इन फोटो ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी।

वह राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी में भी एक साथ गए थे और खुशी कपूर के 24वे जन्मदिन सेलिब्रेशन में भी वेदांग़ शामिल थे जिससे सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते के बारे में लगातार चर्चा बनी रही।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

31.5 अरब के हीरो की चोरी क्या होगी कामयाब जानने के लिए देखे नेटफ्लिक्स का The Diamond Heist

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read