जहां आज के दौर में बॉलीवुड में रितिक रोशन ,शाहिद कपूर, और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों ने अपने डांस से फैंस का दिल जीता है वहीं पुराने हीरो भी डांस के मामले में पीछे नहीं थे उन्होंने न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपने डांस मूव से भी दर्शकों को दीवाना बनाया हालांकि उस दौर में कोरियोग्राफी और तकनीक इतनी ज्यादा एडवांस नहीं थी जितनी आज के दौर में है पर फिर भी अपने ग्रेसफुल डांसिंग स्टाइल और जबरदस्त एक्सप्रेशन से आज भी फैंस उन सितारों को याद करते है।आज हम उन्हीं के बारे में चर्चा करेंगे।
देव आनंद :
देव आनंद बॉलीवुड के ऐसे सितारे थे जिनके डांस मूव्स बहुत अधिक नहीं होते थे पर अपने बेहतरीन एक्सप्रेशन से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते थे।उनके कुछ यादगार डांस परफोर्मेंस है जो आज भी फिल्म इंडस्ट्री में याद किए जाते है जैसे ‘दिल का भंवर करे पुकार’, ‘खोया खोया चांद’ और ‘पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले’ जैसे गाने।
शम्मी कपूर:
शम्मी कपूर अपने बिंदास डांस स्टाइल के लिए जाने जाते थे उन्हें ‘रिबेल स्टार’ के नाम से बुलाया जाता था। उनके अनोखे, अतरंगी और एनर्जेटिक डांस मूव्स ने सबको अपना दीवाना बना लिया। उनके डांस में देसी और विदेशी दोनों स्टाइल का मिश्रण था। उन्होंने ‘आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा’, ‘बदन पे सितारे लपेटे हुए’ और ‘चाहे कोई मुझे जंगली कहे’ जैसे गानों में रॉक एंड रॉल, रोमांटिक और स्टाइलिश डांस से दर्शकों का दिल जीता।
मिथुन चक्रवर्ती:
मिथुन चक्रवर्ती ने 80 के दशक में डिस्को डांस को लोकप्रिय बनाया वह बॉलीवुड में ‘डिस्को डांसर’ के नाम से जाने जाते थे।उनका डांस एनर्जेटिक और उस दौर के युवाओं को प्रभावित करने वाला था जिसे खास कर के युवाओं ने खूब पसंद किया। मिथुन ने आईकॉनिक सॉन्ग ‘आई एम ए डिस्को डांसर’ पर ऐसे डांस मूव्स किए की भारत में डिस्को कल्चर पॉपुलर हुआ।साथ ही उनका यह गाना पहला डिस्को हिट गाना भी था।इसके अलावा उन्होंने ‘जिमी जिमी जिमी आ जा आ जा’ जैसे भी कई गानों में अपने डांस मूव्स से दर्शकों का मन मोह लिया।
जीतेंद्र:
जितेंद्र के अतरंगी और अनोखे डांस स्टाइल की वजह से उन्हें बॉलीवुड में ‘जंपिंग जैक’ के नाम से जाना जाता है। उनके डांस में जंप और फास्ट मूवमेंट्स की भरमार होती थी जो उनके डांस को काफी ज्यादा एनर्जेटिक बना देती थी। 70 और 80 के दशक के समय जितेंद्र अपने डांस मूव्स के लिए काफी ज्यादा मशहूर थे। उन्होंने ‘मस्त बहारों का मैं आशिक’, ‘नैनों में सपना’ और ‘ताकी ओ ताकी’ जैसे गानों से दर्शकों से खूब सराहना बटोरी।
धर्मेन्द्र:
60 और 70 के दशक के सुपरस्टार धर्मेंद्र को ‘ही मैंन’ कहा जाता है उनके डांस में मस्ती और रोमांस का एक अनोखा मिश्रण देखने को मिलता था।उनका स्टाइल सादा जरूर था पर देसी और शहरी सभी दर्शकों का मन मोह लेता है।उन्होंने ‘मैं जट यमला पगला दीवाना’ , ‘रफ्ता रफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है’, और ‘आया आया अटारी कोठी पर आया’ जैसे गानों में अपने हल्के फुल्के डांसिंग स्टाइल से दर्शकों का दिल जीता।
READ MORE







