तलाक की भविष्यवाणी पर सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलर को दिया करारा जवाब

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 12:10 PM (IST)
Sonakshi replied to the troller prediction of divorce

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनेता जहीर इकबाल से 23 जून 2024 को रजिस्टर्ड मैरिज की।सोनाक्षी सिन्हा हिन्दू धर्म से है वहीं जहीर इकबाल मुस्लिम घराने से है उनकी शादी इंटरफेथ होने के कारण दोनों को शादी के वक्त से ही नेगेटिव कमेंट्स और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता रहा है।
हालांकि सोनाक्षी ट्रोलर से अच्छे से निपटना जानती है हाल ही में एक यूजर ने उनके रिश्ते पर तलाक की आपत्तिजनक भविष्यवाणी की जिसपर उन्होंने करारा जवाब दिया है।

तलाक की भविष्यवाणी से भड़की सोनाक्षी:

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और जहीर की एक प्यार भरी रील शेयर की जिसके कैप्शन में लिखा था कि “अगर आपका पति आपके लिए इतना ऑब्सेस्ड नहीं है तो शादी मत करो” इस रील को फैंस ने खूब पसंद किया पर वहीं कुछ ट्रोलर ने नकारात्मक कमेंट भी किया पर एक यूजर ने कुछ ऐसा कहा जिसपर रिएक्ट किए बिना सोनाक्षी रह नहीं पाई।उनकी रील पर एक यूजर ने लिखा “तुम्हारा तलाक भी जल्द ही होगा” जिसपर सोनाक्षी ने करारा जवाब देते हुए लिखा “पहले तेरे मम्मी पापा करेंगे ,फिर हम ,प्रोमिस”।यह जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फैंस की प्रतिक्रिया:

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी के बाद काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना किया है इस शादी को लव जिहाद का नाम भी दिया गया है।
इस मामले में सोनाक्षी के फैंस ने उनकी बेबाकी और तीखे जवाब की सराहना की उनके इस रिप्लाई का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।फैंस ने उनके तीखे जवाब पर सोनाक्षी को बेबाक ,दबंग और सॉलिड बता कर तारीफ की।
सोनाक्षी हमेशा अपने अंदाज में ट्रोलर्स को जवाब देती रहती है उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनकी और जहीर की शादी हुई थी तो उनलोगों ने कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया था।

सोनाक्षी और जहीर का रिश्ता:

सोनाक्षी ने अपने रिश्ते को साथ साल तक छुपाकर रखा उसके बाद दोनों ने शादी की।दोनों की मुलाकात सलमान खान की होस्ट की गई एक पार्टी में हुई थी दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार।उन्होंने मुंबई में शादी का रिसेप्शन आयोजित किया था जिसमें सलमान खान और काजोल जैसे सितारे शामिल थे।दोनों अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है जिससे उनके बीच का प्यार साफ झलकता है।सोशल मीडिया की ट्रोलिंग को दोनों बेपरवाही से लेते है और इस सब के बावजूद एक खुशहाल जीवन जी रहे है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

khauf review:सीक्रेट गेम के लेखक की खौफनाक कहानी जानिए क्यों देखे यह सीरीज

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read