लाफ्टर शेफ 2 एक बार फिर से हंसी ठहाको के साथ वापस आ गया है।पहले सीजन की सफलता के बाद दर्शक दूसरे सीजन से भी काफी खुश है।इस सीजन में अब्दु और मनारा चोपड़ा की एंट्री हुई थी हालांकि अब वह शो छोड़ कर चले गए वहीं अली गोनी करन कुंद्रा और रीम शेख की शो में वापसी हुई जिससे फैंस काफी खुश है।
कौन कौन है इस बार शो का हिस्सा:
इस बार शो में अभिषेक कुमार,समर्थ जुरैल,रुबीना दिलैक,सुदेश लहरी,मनारा चोपड़ा,विक्की जैन, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, राहुल वैध, ऐलविश यादव और अंकिता लोखंडे शामिल है। हालांकि कुछ कारणवश मनारा चोपड़ा और अब्दु ने शो को छोड़ दिया है। और उनकी जगह पुराने कंटेस्टेंट अली गोनी रीम और करण कुंद्रा की वापसी हुई है। मन्नारा ने बताया कि वह जितने दिन इस शो में रही उन्होंने सभी को रिस्पेक्ट दी और प्यार से रही।
रीम शेख शो में वापसी पर बोली:
रीम शेख ने लाफ्टर शेफ 2 में वापसी करने पर खुशी जाहिर की उन्होंने कहा कि “किचन में वापस आना घर वापस आने जैसा है पर साथ ही ऐसा भी लग रहा है जैसे खाने के एक युद्ध में वापस लौट रही हूं मुझे अंदाजा नहीं था कि मैं इस शो को इतना मिस करूंगी जब मैने देखा कि लोग इस शो को इतना प्यार दे रहे है तब मुझे यकीन हो गया कि मुझे फिर से इसका हिस्सा बनना ही है”।
और यह भी कहा कि इस बार मैं सिर्फ खाना बनाने नहीं आई हूं बल्कि अपनी जगह फिर से हासिल करने आई हूं”।
रीम शेख इस शो में वापसी से बहुत खुश है उन्होंने पहले सीजन में भी काफी अच्छा परफोर्मेंस दिया था यहां तक कि एक बार उनके साथ किचेन में हादसा होने से वह जल भी गई थी पर उसके बावजूद वह डटी रही और दर्शकों का मनोरंजन करती रही।
अली गोनी ने की वापसी:
अली गोनी ने लाफ्टर शेफ में अपनी वापसी पर कहा कि “मैं हमेशा मानता रहा हूं कि रियलिटी शोस असली इंसान को सामने लाते हैं और लाफ्टर शेफ में एप्रेन सिर्फ कपड़े नहीं ढकता बल्कि आपकी पर्सनालिटी को भी उजागर करता है जब शो के बाकी कंटेस्टेंट ने मुझे मिस किया तो मैं सच में बहुत भावुक हो गया
शायद इसी ने मेरी वापसी को और खास बना दिया”। अली ने यह भी बताया कि वह किसी को इस शो में रिप्लेस नहीं कर रहे बल्कि रीम शेखर के साथ टेबल शेयर करेंगे। उनकी वापसी ने शो में जान डाल दी है फैंस उन्हें शो में वापस देख कर काफी खुश है।
करण कुंद्रा की वापसी से भारती सिंह हुई भावुक:
करण कुंद्रा की वापसी भी दर्शकों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं थी।पिछले सीजन में उन्हें दर्शकों की तरफ से खूब सारा प्यार मिला था।इस बार जब वह शो में डांस करते हुए आए तो भारती सिंह भावुक हो गई। करण ने यह भी बताया कि इस शो में उनकी वापसी कुछ समय की नहीं बल्कि स्थाई है।उनकी वापसी से फैंस ही नहीं बल्कि शो के बाकी कंटेस्टेंट भी खुश नजर आए।
READ MORE







