Logout Movie Review: सोशल मीडिया से जुड़े खतरों को दिखाती फिल्म

Written by: Arshi
Publish On: September 29, 2025 12:25 PM (IST)
Logout Review hindi

ज़ी 5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर थ्रिलर से भरपूर हिंदी लैंग्वेज में बनी एक फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज कर दी गई है। अमित गोलानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म जिसकी कहानी लिखी है बिश्वपति सरकार ने, इस फिल्म को दर्शकों के द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है यही कारण है कि इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.8 स्टार की रेटिंग मिली है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में रसिका दुग्गल, गन्धर्व देवन,बाबिल खान, निमिषा नायर,संवेदना सेंगर आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।

आइये जानते हैं कैसी है इस फिल्म कि कहानी, क्या यह फिल्म आपका कीमती समय डिज़र्व करती है या नहीं।

लॉगआउट फिल्म स्टोरी:

थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म की कहानी की शुरुआत प्रत्युश नाम के एक सोशल इनफ़्लूएनसर के साथ होती है जिसकी अगर फैन फॉलोइंग की बात करें तो लगभग 10 मिलियन पूरी होने वाली है। प्रत्युश काफी खुश होता हैं क्यूंकि एक डील के अकॉर्डिंग जब उसकी फैन फॉलोइंग 10 मिलियन हो जाएगी तो उसकी लाइफ मे काफी कुछ अच्छा होना शुरू हो जायेगा जिसके पीछे की वजह पेड प्रमोशन जैसी चीज़ें शामिल हैं। लेकिन जैसे ही यह सब सच होने वाला होता है तब ऐन मौके पर उसका फोन चोरी हो जाता है।जिसके बाद प्रत्युश का जीवन पूरी तरह से बदल जाता है अब उसके सारे सपने पूरे होने से पहले ही टूट चुके हैं।

फिल्म हमें एक अच्छा मैसेज देती हैं कि आज के डिजिटल ज़माने मे हमारा फ़ोन हमारे लिए किस तरह की परेशानिया ख़डी कर सकता हैं किस प्रकार एक छोटी सी गलती की वजह से हम किसी के भी आगे कितना लाचार पड़ सकते हैं।

दरअसल जिसके हाँथ प्रत्युश का फोन लग जाता हैं ओ एक लड़की होती है और तरह तरह से इस लडके को ब्लैक मेल करना शुरू कर देती है।अब प्रत्युश इस परेशानी का क्या हल निकलेगा ये सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी:

फिल्म की कहानी आपको वास्तविकता का एहसास दिलाती है। किस तरह आज के यूथ सोशल मीडिया के लिए पागल हैं एक एक लाइक्स और सब्सक्राइबर्स पाने के लिए। अपनी दुनिया मे मस्त ये ली अपना भला या बुरा ज़रा सा भी नहीं सोचते हैं, पूरी फिल्म की कहानी हमें यही सब दिखाती है और शायद यही वजह है कि फिल्म को रिलीज़ होते ही imdb पर 7.8* की हाईएस्ट रेटिंग मिली हैं।

बाबिल खान के बन जायेंगे फैन:

जिस तरह से एक सिंपल सी कहानी को बहुत ही बेहतरीन तरह से एग्जीक्यूट किया गया है उसके साथ ही एक्टर्स की बेस्ट एक्टिंग ने मिलकर इस फिल्म को खास बनाया है। जिसमें लेट इरफ़ान खान के बेटे बाबिल खान कि एक्टिंग सब पर भारी पड़ गयी है। अपनी बेस्ट एक्टिंग की वजह से बाबिल खान ने अपनी जगहतो खास लोगों मे बना ली है लेकिन उसके साथ ही फिल्म को भी लोगों के द्वारा पसंद करने वाला बना दिया है।

निष्कर्ष: अगर आप थोड़ी सी सीरियस ऑडीयंस के साथ साथ रियल लाइफ पर पड़ने वाले सोशला मीडिया से जुड़ी दिल दहलाने वाली कहानी देखना पसंद करते है तो ये फिल्म एक बार ट्राई कर सकते है सोशल मीडिया और जीवन से जुड़े रियल स्कैम के बारे मे जानने के लिए।

फिल्मीड्रिप रेटिंग: 5/4

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

L2 Empuraan Hindi Dubbing OTT Release Date,इस ओटीटी पर होगी हिंदी में रिलीज़

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read