शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ लगातार चर्चा में बनी हुई है।फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। शाहरुख खान की किंग में अभिनेता अरशद वारसी की एंट्री होने वाली है इस खबर से फैंस में इस फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।
20 साल बाद एक साथ:
शाहरुख खान और अरशद वारसी 20 साल पहले साल 2005 की फिल्म कुछ मीठा हो जाए में एक साथ दिखे थे जिसमें शाहरुख खान का कैमियो रोल था अब इतने साल बाद दोनों सितारे पूरे तौर से इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले है इस खबर ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरशद वारसी को इस फिल्म में एक अहम रोल दिया जाएगा हालांकि उनके रोल को अभी छुपाया गया है।इसी के साथ अरशद वारसी और शाहरुख खान अच्छे दोस्त भी है जिससे इन दोनों की फिल्म में केमिस्ट्री देखने में मजा आने वाला है।
शाहरुख खान के साथ बेटी सुहाना भी होगी साथ:
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किंग फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फलिक्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है सिद्धार्थ आनंद ने इससे पहले पठान फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम किया था जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और अब दर्शक इस फिल्म से भी उम्मीदें लगाए हुए है।
फिल्म की एक खास बात यह भी है शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी इस फिल्म का हिस्सा है और एहम किरदार में दिखेंगी।इससे पहले सुहाना खान ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है।
इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और अभय वर्मा का नाम भी शामिल है।
फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदें:
शाहरुख खान की पठान ,जवान और डंकी जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद अब फैंस किंग से काफी ज्यादा उम्मीदें लगाए हुए है।वहीं अरशद वारसी की एंट्री ने फैंस के उत्साह को डबल कर दिया है।
फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है पर जल्द ही शुरू होने की संभावना है। बात करें फिल्म की रिलीज डेट की तो अभी फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं की गई है पर यह फिल्म साल 2026 में संभवतः रिलीज की जा सकती है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Logout Review hindi:सोशल मीडिया से जुड़े खतरों को दिखाती फिल्म







