सोनाक्षी सिन्हा की नई फिल्म, देखें जल्द।

Written by: Arslan
Publish On: September 29, 2025 12:29 PM (IST)
First look of Sonakshi Sinha new film Nikita Roy poster released

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शॉटगन के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी “सोनाक्षी” सिन्हा जिनकी शादी हाल ही में “जहीर इकबाल” नाम के एक मुसलमान बिजनेसमैन से हुई थी, इसके बाद सोशल मीडिया पर सोनाक्षी को ट्रोल करने का सिलसिला शुरू हो गया और आज तक जारी है।

जिसमें लोगों द्वारा सोनाक्षी के सोशल हैंडल पर आए दिन बहुत सारे भद्दे और अश्लील कमेंट्स किए जाते हैं, और इन्हीं भद्दे कमेंट्स करने वालों को बीते दिनों सोनाक्षी ने काफी करारा जवाब दिया था। जिसकी उनके फैंस के द्वारा काफी सराहना की गई और अब सोनाक्षी से ही जुड़ा हुआ एक नया अपडेट निकलकर सामने आ रहा है। जोकी सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म “निकिता रॉय” को लेकर है, चलिए जानते हैं फिल्म के बारे में और अधिक जानकारी।

सोनाक्षी सिन्हा की मूवी निकिता रॉय:

अपने आधिकारिक सोशल हैंडल इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इस आने वाली नई फिल्म “निकिता रॉय” का पोस्टर शेयर किया साथ ही उन्होंने कैप्शन में इस बात का भी जिक्र किया’
“बिना कोई सस्पेंस, वह पिक्चर में देख लेना, मेरी अगली मिस्टीरियस फिल्म निकिता रॉय का फर्स्ट लुक पोस्टर 30 में 2025 को थियेटर्स में रिलीज हो रही है”।

निकिता रॉय कास्ट:

फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा और भी बड़े दिग्गज चेहरे नजर आएंगे, जिनमे अभिनेता परेश रावल,अर्जुन रामपाल,सोहेल नायर जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं ,जो की फिल्म के पोस्टर में साफ नजर आ रहे हैं। निकिता रॉय का पहला पोस्टर देख कर ही साफ पता चल रहा है की फिल्म में मिस्टीरियस और सस्पेंस थ्रिलर एक्टिविटीज देखने को मिल सकती हैं।

निकिता रॉय रिलीज डेट:

सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली नई फिल्म को अगले माह के अंत,यानी 30 मई 2025 के दिन देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्देशन की बात करें तो यह “कुश एस सिन्हा” द्वारा किया गया है,जो उनके करियर की पहली डायरेक्शनल डेब्यू फिल्म है।

निकिता रॉय का प्रोडक्शन वर्क निक्की खेमचंद भगनानी, किंजल आहूजा घोन और और विक्की भगनानी द्वारा किया गया है। फिलहाल फिल्म का टीजर या फिर ट्रेलर लॉन्च नहीं किया गया है पर जैसे ही इसकी कोई आधिकारिक सूचना मिलेगी सबसे पहले यहां अपडेट कर दि जाएगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Battleground से बाहर किए गए असिम रियाज ,रुबीना और अभिषेक से भिड़े

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read