पीकी ब्लाइंडर्स हिंदी डब्ड रिलीज़

Written by: Amir khan
Publish On: September 29, 2025 12:38 PM (IST)
Peaky Blinders Hindi Dubbed Release Date

इस ड्रामे को दुनिया भर के समीक्षकों की बहुत सराहना मिली और काफी पसंद भी किया गया है। निर्माता स्टीवन नाइट के द्वारा बनाये गए ड्रामा ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ की कहानी सेट है बर्मिंघम, इंग्लैंड में।

काफी इंतज़ार के बाद पीकी ब्लाइंडर्स को हिंदी डबिंग के साथ पेश किया जाने वाला है पीकी ब्लाइंडर्स को वैसे तो नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ किया गया था पर जब इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया, तब यह सिर्फ इंग्लिश डबिंग में ही उपलब्ध की गयी थी पर अब इसे फाइनली हिंदी में रिलीज़ किया जाने वाला है।इस वेब सीरीज में कितने एपिसोड होने वाले है और यह किस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ होती नज़र आएगी,आइये जानते है अपने इस आर्टिकल में।

2013 में पीकी ब्लाइंडर्स को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था।अगर पीकी ब्लाइंडर्स को मिले प्यार को देखना है तो imdb रेटिंग को चेक कर लो जहा इसे 8.7 की रेटिंग मिली है। अभी तक पीकी ब्लाइंडर्स के टोटल 6 सीजन को रिलीज़ किया जा चुका है। एपिसोड की बात की जाए तो इसमें टोटल एपिसोड की संख्या 36 है।

सीजन एक से छे तक सभी में टोटल 6 एपिसोड को डाला गया है

पीकी ब्लाइंडर्स हिंदी डब्ड रिलीज़

पीकी ब्लाइंडर्स को ज़ी कैफे के टीवी चैनल 23 अप्रेल से रिलीज़ किया जाना है जहा आपको इसका पहला एपिसोड देखने को मिल जायेगा।हिंदी के साथ ही पीकी ब्लाइंडर्स को ज़ी कैफे ओर तमिल भाषा में भी पेश किया जाना है।

पीकी ब्लाइंडर्स को साथ ही ज़ी 5 के ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज़ किया जाना है २३ अप्रेल से ही अगर आपके पास ज़ी ५ ओटीटी प्लेटफार्म का प्लान है तो आप इसे वहा देख सकते है ज़ी कैफे पर तो यह एक वक़्त में ही देखने को मिलेगा पर ज़ी ५ पर आप अपनी सुविधा अनुसार इसे देख सकते है।

किस तरह से एपिसोड होंगे रिलीज़

अगर आपके दिमाग में चल रहा होगा के इसके सभी एपिसोड को 23 अप्रेल से ही रिलीज़ कर दिया जाएगा तो आप यहां गलत है पीकी ब्लाइंडर्स के हर एक एपिसोड को 23 अप्रेल से रोज़ाना रिलीज़ किया जाना है। यह एपिसोड सप्ताह में सोमवार से लेकर शुक्रवार तक चलते दिखाई देंगे शनिवार और रविवार पीकी ब्लाइंडर्स के छुट्टी का दिन रहेगा इन दो दिनों में आपको इसके एक भी एपिसोड देखने को नहीं मिलेंगे। पीकी ब्लाइंडर्स के 36 एपिसोड का अगर आपको भी काफी समय से इंतज़ार था तो यह इंतज़ार अब खत्म होता है।

पीकी ब्लाइंडर्स सीज़न 7 (Peaky Blinders Season 7)

पीकी ब्लाइंडर्स के अभी तक टोटल 6 सीजन हमें देखने को मिल चुके है अब क्या इसका सीजन 7 हमें देखने को मिलेगा भी या नहीं तो द इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार Peaky Blinders Season 7 की शूटिंग को जल्द ही शुरू हो सकता है सीरीज के लेखक स्टीवन नाइट ने अपने द्वारा दिए एक इंटरव्यू में बताया की वह जल्द ही इसका अंत लिख देंगे जो की अभी बाकि है और पीकी ब्लाइंडर्स सीज़न 7 की शूटिंग 2025 में शुरू कर दी जाएगी। पर अभी तक हमारे पास किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी हाथ नहीं लगी है जिसमे बताया गया हो के पीकी ब्लाइंडर्स सीज़न 7 की शूटिंग स्टार्ट कर दी गयी है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

रोहित शेट्टी की बायोग्राफिकल एक्शन ड्रामा में तमन्ना भाटिया ने ली एंट्री , जॉन अब्राहम के साथ आएंगी नजर

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read