टीवी इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन कहीं जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत,जिन्होंने अपने करियर में कई एल्बम्स में काम किया है। हालांकि वर्तमान समय में वह भारत में नहीं बल्कि दुबई में रहती हैं।
और काफी लंबे समय से टीवी शोज में नजर नहीं आई है पर बीते दिनों एक नई खबर निकलकर सामने आई। जिसमें पता चला है कि राखी सावंत फिर से लौट रही हैं अपने पुराने अंदाज में, यह खबर सोनी टीवी के फेमस कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़ी हुई है।
क्या है राखी सावंत और तारक मेहता का उल्टा चश्मा कनेक्शन:
एक्ट्रेस और मॉडल राखी सावंत ने कुछ ही देर पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसकी वजह से इंडस्ट्री में हलचल मच चुकी है। क्योंकि राखी ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें बताया जा रहा है कि राखी जल्द ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में मौजूद दया बेन के किरदार में नजर आ सकती हैं।
उनके इस पोस्ट में यह भी लिखा है,राखी सावंत जल्द ही दयाबेन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी का रोल जल्द ही ।चेंज कर देंगी और खुद उस रोल में दिखाई देंगी। साथ ही शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने भी इस बात पर मोहर लगाई है जिसे पढ़ कर सभी यूजर्स हैरान हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की नई दया बेन:
सोनी टीवी की तरफ से कई खबरें निकलकर सामने आ रही हैं,जिसमें बताया जा रहा है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दया बेन की जल्द ही वापसी होने वाली है। हालांकि यह वापसी दिशा वकानी के रूप में नहीं, बल्कि शो के मेकर्स किसी अन्य एक्टर को इस रोल का हिस्सा बनाना चाहते हैं।
जिसके चलते बहुत सारी अदाकाराओं के नाम निकलकर सामने आए हैं और इसी दौड़ में अब राखी सावंत भी कूद पड़ी हैं।जिसमें बहुत सारे यूजर्स ने अपनी अपनी पॉजिटिव और नेगेटिव प्रतिक्रियाएं दी।
किसी ने लिखा कि ” पुरानी दया बहन की जगह कोई नहीं ले सकता”तो एक अन्य यूज़र ने लिखा ” राखी सावंत इज़ ए ड्रामा क्वीन”।
READ MORE







