इमरान खान करेंगे भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम से बॉलीवुड में वापसी

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 12:48 PM (IST)
Imran Khan is making a comeback in Bollywood with the film Adhure Hum Adhure Tum

देहली बेली,जाने तो या जाने न और किडनैप जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाले बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान अब एक बार फिर से अपनी नई फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रहे है।इस बार वह बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाले है।चलिए डालते है इस खबर पर एक नजर।

एक बार फिर साथ आए निर्देशक दानिश असलम और इमरान खान:

‘अधूरे हम अधूरे तुम’ फिल्म का निर्देशन निर्देशक दानिश असलम कर रहे है जिन्होंने साल 2010 में इमरान खान के साथ ‘ब्रेक के बाद’ फिल्म में काम किया था और एक बार फिर दोनों एक साथ काम करने वाले है।इस फिल्म में रोमांस ड्रामा के साथ कॉमेडी का भी तड़का लगेगा जो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने का वादा करता है।

इस फिल्म को इमरान खान दानिश असलम के साथ अपने खुद के बैनर और ओपन एयर फिल्म्स के साथ मिलकर कर रहे है। मेकर्स इस बार दर्शकों के लिए एक नई और रोचक कहानी के साथ फिल्म को ला रहे है जिसमें इमरान खान की वापसी फैंस की उत्सुकता को बढ़ाने का काम कर रही है।

इमरान खान और भूमि पेडनेकर की जोड़ी:

इमरान खान जो डेल्ही बेली, आई हेट लव स्टोरी,जाने तू या जाने ना,मेरे ब्रदर की दुल्हन और लक जैसी फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर चुके है वहीं दूसरी तरफ भूमि पेडनेकर इस समय बॉलीवुड के उभरते सितारों में से एक है जो बधाई दो,पति पत्नी और वो, बाला और थैंक यू फॉर कमिंग जैसी फिल्मों में अलग अलग अभिनय से अपने टैलेंट का जलवा बिखेर चुकी है।अब इन दोनों कलाकारों को एक साथ देखना फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाला है।

कब होगी रिलीज:

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है जो इसी साल 2025 तक खत्म होने को उम्मीद है। रिलीज डेट की अभी कोई घोषणा नहीं की गई है पर इस फिल्म का प्रीमियर 2026 में किया जा सकता है।यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज न करके ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

हॉटनेस की हदे पार करती भूल जाओगे इसके आगे ‘हसीन दिलरुबा’ जैसी फिल्म

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read