अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे करेंगे मोहित सूरी की फिल्म सैयारा से डेब्यू

Written by: Amir khan
Publish On: September 29, 2025 12:48 PM (IST)
saiyaara

‘सैयारा’ एक बॉलीवुड आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन मशहूर निर्देशक मोहित सूरी ने किया है। इस फिल्म से अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है।ये फिल्म एक इंटेंस लव स्टोरी होगी जिसमें आहान पांडे के साथ अभिनेत्री अनीत पड्डा है। फिल्म में रोमांस ,इमोशंस और जबरदस्त संगीत का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है।

आशिकी 2 की तरह क्या बनाएंगी दर्शकों के दिल में जगह:

निर्देशक मोहित सूरी जो एक विलेन,आशिकी 3 और मर्डर 2 जैसी सुपर हिट फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन कर चुके है और एक बार फिर से प्यार, दर्द,दिल टूटना ,इमोशंस और रोमांस से भरी इंटेंस लव स्टोरी लेकर आने वाले हैं।फिल्म को वाईआरएफ पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है।मोहित सूरी की आशिकी 2 ने युवाओं को दीवाना बना दिया था फिल्म की स्टोरी और संगीत आज भी लोगों को मंत्र मुग्ध कर देते अब देखना यह है क्या सैयारा भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

अहान पांडे की डेब्यू फिल्म:

अभिनेत्री अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है जिसको लेकर वह काफी उत्साहित है।मोहित सूरी जो पहले भी अपनी फिल्मों में नए चेहरे को ला चुके है इस बार भी उन्होंने अहान पांडे के रूप में एक नया चेहरा चुना जो इस इंटेंस लव स्टोरी में फिट बैठते है।

वहीं इनके साथ मुख्य भूमिका में अनीत पड्डा है जो ‘सालम वेंकी’ और ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ जैसी फिल्म में काम कर चुकी है।अनीत पड्डा भी कुछ दर्शकों के लिए एक नया चेहरा ही होंगी हालांकि वह अपने जबरदस्त अभिनय को दर्शकों के बीच ला चुकी है पर क्योंकि वह अभी फिल्म जगत में एक अच्छी पकड़ नहीं बना पाई है।यह फिल्म उनके लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकती है। इसके अलावा बाकी कलाकारों को अभी गोपनीय रखा गया है उनके बारे में जानकारी नहीं दी गई।

एक सीन में 1000 से अधिक बैकग्राउंड आर्टिस्ट:

फिल्म की शूटिंग साल 2024 में शुरू कर दी गई थी।साल 2025 में इस फिल्म का एक सीन मुंबई के मलाड में शूट किया है रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का एक सीन बड़े पैमाने पर म्यूजिक फेस्टिवल के रूप में फिल्माया गया है जिसमें लगभग 1000 से अधिक बैकग्राउंड आर्टिस्ट शामिल किए गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। और अब यह फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन पर है।बात करें फिल्म की रिलीज डेट की तो यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

इमरान खान करेंगे भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम से बॉलीवुड में वापसी

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read