बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर रोहित शेट्टी जो अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। जिसमें कार स्टंट्स का अधिकतर इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि एक और चीज है जिसके लिए रोहित शेट्टी फेमस हैं वह हैं उनकी फिल्मों में कॉप यूनिवर्स,
जो कि रोहित शेट्टी की कई पिछली फिल्मों में देखने को मिला,जिनमे सिंघम अगेन सूर्यवंशी और सिंबा जैसी फिल्में शामिल है। हालांकि हाल ही में रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी उतनी बढ़िया कमाई नहीं कर पाई जितनी रोहित शेट्टी की फिल्में कलेक्शन के मामले में जानी जाती हैं। ऐसे में रोहित की दो बड़ी आने वाली नई फिल्मों की अपडेट निकलकर सामने आई है।
सिंबा २ और सूर्यवंशी 2 अपडेट:
जिस तरह का प्रदर्शन रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा ने किया था वह काफी बढ़िया रहा हालांकि सूर्यवंशी उस लेवल का दमदार कलेक्शन नहीं कर पाई। फिर भी यह हित की कैटेगरी में जोड़ी जाती है, ऐसे में इन दोनों ही फिल्मों के नए अपडेट्स निकलकर सामने आ रहे हैं,
जिसमें बताया जा रहा है कि इन दोनों ही फिल्मों की अगली कड़ी यानी सिंबा 2 और सूर्यवंशी 2 जल्द ही देखने को मिलेंगे। जिसकी आधिकारिक पुष्टि रोहित शेट्टी द्वारा कर दी गई है, हालांकि पिछली फिल्मों में नजर आए कलाकारों की अदला बदली भले ही देखने को मिल सकती है।
पर दोनों ही फिल्मों की शूटिंग जल्द शुरू कर दी जाएगी, जिसमें रोहित शेट्टी ने जवाब दिया शक्ति की अपनी अलग फिल्म होगी और सत्या की अपनी अलग फिल्म होगी। शक्ति और सत्या यह दोनों ही रोहित शेट्टी की पिछली फिल्मों के किरदार हैं, जिन्हें अब रोहित अपनी आने वाली फिल्मों में अलग-अलग दिखाने की सोच रहे हैं।
रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्में:
सिंबा 2 और सूर्यवंशी 2 के अलावा गोलमाल 5 पर भी रोहित शेट्टी काम कर रहे हैं। हालांकि फिलहाल गोलमाल 5 अभी अपने प्री प्रोडक्शन में ही है, जिसकी शूटिंग भी फिलहाल अभी स्टार्ट नहीं हुई है। लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि गोलमाल 5 को साल 2025 के अंत में या फिर 2026 के शुरुआती महीने में रिलीज किया जा सकता है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Kodai Dairies Web Series Review: क्राइम थ्रीलर और सस्पेंस ऐसा जो दिमाग़ घुमा दे







