स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी जो अपने हाल ही में दिए हुए बयान की वजह से काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। जिसमें मुनव्वर ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, साथ ही आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर दिखाई दिए। अब इसी क्रम में एक और खबर निकलकर सामने आ रही है जोकी मुनव्वर फारूकी से ही जुड़ी हुई है।
मुनव्वर फारूकी रिप्लेस एलविश यादव लाफ्टर शेफ 2:
रियलिटी शो बिग बॉस 17 विनर मुन्नवर फारूकी की होगी एंट्री लाफ्टर शेफ 2 में। बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रह चुके, एलविश यादव कि जल्द ही लाफ्टर शेफ 2 नाम के शो से छुट्टी होने जा रही है, जिन्हे सीधे तौर पर मुन्नवर फारूकी रिप्लेस करने की तैयारी मे हैं।
बीते दिनों लाफ्टर शेफ के सीजन 1 को लोगों ने काफी पसंद किया था, जिसे देखते हुए मेकर्स ने इस शो के सीजन 2 को भी लॉन्च किया जिसमें नए नए सेलिब्रिटीज को एंट्री दी गई इन्हीं में से एक एलविश यादव भी है, सब कुछ सही चल रहा था पर अचानक शो के मेकर्स ने एलविश यादव की जगह पर मुनव्वर फारूकी को लाने का मन बना लिया है।
एलविश यादव ने क्यों? छोड़ा लाफ्टर शेफ 2:
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एलविश यादव जल्दी ही लाफ्टर शेफ 2 नाम के शो से बाहर होने वाले हैं, जिसका कारण एलविश ने अपने बिजी शेड्यूल को बताया। क्योंकि लाफ्टर शेफ 2 के साथ साथ एलविश अन्य शोज़ में भी काम कर रहे हैं, जिनकी शूटिंग में काफी कठिनाई पेशआ रही है, जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें अब इस लाफ्टर शेफ 2 शो को छोड़ना पड़ रहा है।
मुनव्वर फारूकी और एलविश यादव में अंतर:
मुनव्वर फारूकी जो एक स्टैंडअप कॉमेडियन है, जो काफी लंबे समय से यूट्यूब पर कॉमेडी वीडियो अपलोड करते हैं, इसके बाद उन्हें टीवी शोज़ में भी काम करने का मौका मिला जिसके चलते वे बहुत सारे शोज में नजर आए। तो वहीं एलविश यादव एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है,
जो मुख्य रूप से यूट्यूब पर फोकस करते हैं, जिस पर वे अपने कॉमेडी वीडियो और वाइंस को शेयर करते हैं। इन दोनों की लोकप्रियता को आंका जाए तो दोनों ही एक दूसरे पर भारी पढ़ते हुए नजर आते हैं, क्योंकि दोनों ही सेलिब्रिटीज का फैन बेस काफी तगड़ा है ।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
पहलगाम हमले से अरिजीत सिंह ने कैंसिल किया कंसर्टटिकट के पैसे किए वापस







