Ne Zha 2 Hindi Review: बजट 680 करोड़ कमाई 18,000 करोड़, दुनिया की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली एनिमेटेड फिल्म

Written by: Amir khan
Publish On: September 29, 2025 3:11 PM (IST)
Ne Zha 2 Review in Hindi

आज हम अपने इस आर्टिकल में रिव्यु करेंगे Ne Zha 2 की। 680 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18,000 करोड़ का कलेक्शन किया है। आखिर ऐसा क्या है इस फिल्म के अंदर जो लोगो के द्वारा इसे इतना प्यार दिया गया।फिल्म की कहानी पहले पार्ट के अंत से शुरू की गयी है आइये जानते है कैसी है दुनिया की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली यह एनिमेटेड फिल्म।

कहानी

फिल्म के पहले भाग में दिखाया गया था के Ne Zha और ड्रेगन दोनों के शरीर खत्म हो जाते है और बस बची थी इन दोनों की आत्मा अब Ne Zha २ में दोबारा से इन दोनों को खुद का शरीर मिल जाता है। फिल्म के बारे में बहुत कुछ बयान नहीं किया जा सकता क्युकी अगर बता दिया गया तो देखने का मज़ा खराब हो सकता है पूरी कहानी में बहुत सारे ट्विस्ट देखने को मिलते है जो रोमांच से भरे हुए है।

फिल्म शुरू होती है और एक पॉइंट पर ऐसा लगता है अब खत्म हो गयी है,पर कहानी का असली ट्विस्ट वही छिपा है जब लगे के फिल्म का ये अंत है जब Ne Zha को देखेंगे तब खुद यकीन हो जायगा के आखिर क्यों इसने इतना बड़ा बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन दिया शुरू से लेकर अंत तक यहां कई तरह के एक्शन सीन देखने को मिलते है।

यह सभी एक्शन सीन एनिमेटेड होते हुए भी ऐसे लगते है के असली में हो रहे हो एक्शन और स्टोरी दोनों ही Ne Zha के प्लस पॉइंट है साथ ही यहां देखने को मिलता है Ne Zha की कॉमेडी हर एक कॉमेडी सीन हसाने वाले है।

क्या है Ne Zha २ में ख़ास

शुरू से लेकर अंत तक फिल्म में इस तरह के एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलते है गुरु के साथ Ne Zha का एक एक्शन सीन है वह रोंगटे खड़े कर देता है। कहानी काफी टाइम पुरानी है जहा एशियन कल्चर देखने को मिलता है। यहां कॉमेडी सीन के साथ ही कुछ इमोशनल सीन को भी एड किया गया है।

फिल्म की एक काबलियत यह है की ये हमें जब भी हसाना चाहती है तब हम हँसते है और जब ये हमें रुलाती है तब हम रोते है। ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस के बीच में अचानक से कॉमेडी को डाल दिया जाता है जिसे देख कर लगता है के काफी क्रेटिवटी के साथ Ne Zha २ पर काम किया गया है।

मैंने अपने साथियो के साथ Ne Zha २ को हिंदी डबिंग के साथ देखा है और हिंदी डबिंग की बात की जाये तो इसे बहुत अच्छे से किया गया है हर कॉमेडी सीन पर हंसी आती है।

निष्कर्ष

एक्शन कॉमेडी इमोशनल एटमॉस्फियर बीजीएम सब कुछ शानदार है। कमिया मुझे यहां ढूढ़ने से भी न मिल सकी। IMDB पर Ne Zha २ को 8.2 की रेटिंग दी गयी है। चाइना के दर्शक ने इस फिल्म को इतना प्यार दिया के वो एक बार नहीं बल्कि बार-बार Ne Zha २ को सिनेमा घरो में देखने गए। मेरी तरफ से Ne Zha २ को दिए जाते है पांच में से चार स्टार की रेटिंग।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

You Season 5 Review:जो गोल्डबर्ग के जीवन के सभी राज़ जानने के लिए देखें यू का सीजन 5

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read