कांतारा भी पानी मांगेगा विक्रम की इस फिल्म के आगे,Thangalaan Trailer Review by filmydrip

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Thangalaan Trailer Review by filmydrip

Thangalaan Trailer Review:थांगलान का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है जिसमे हमें विक्रम की दमदार एक्टिंग के साथ बेहतरीन सिनेमाटोग्राफी और एक बेहतरीन स्टोरी वाली कहानी हमें देखने को मिलने वाली है। आइये जानते है के कैसा है ये ट्रेलर।

थांगलान का का मतलब होता है द सन आफ गोल्ड ये फिल्म एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है फिल्म की कहानी ब्रिटिश के टाइम की है जब हम अंग्रेज़ो के गुलाम हुआ करते थे उसी समय एक कबीला अपने गोल्ड को ब्रिटिश से बचाने के लिए स्ट्रगल करता हुआ दिखाया गया है। इस कबीले के जो लीडर होते है वो हमारे सुपर स्टार विक्रम होते है।

ट्रेलर के शुरू होते ही पहले शॉट को देख कर ऐसा लगता है के ये किसी जन्नत का सीन है। पर जैसे ही ट्रेलर का अगला सीन आता है वो आसान लफ्ज़ो में हमें समझाता है के जैसा दिखाई दे रहा है वैसा फिल्म का कॉन्सेप्ट नहीं है।

ट्रेलर को देख कर ऐसा लग रहा है के फिल्म हिस्टोरिकल ड्रामा के साथ ही थोड़ी से मायावी भी होने वाली है। जिस जमीन पर अँगरेज़ सोना खोदकर सब कुछ ले जाना चाहते है वो जमीन कोई आम ज़मीन न होकर एक मायावी जमीन है।

जिस मायावी जमीन की रक्षा करने वाली है एक लड़की दिखाई गयी है जिसका नाम होता है आरती अब ये इंसान है या कोई और ये तो फिल्म देख कर ही पता लगने वाला है।

आरती के जो भी सीन ट्रेलर में दिखाए गए है वो पास्ट के होते है। जिस जमीन पर ब्रिटिश आर्मी सोना खोद कर निकालना चाहती है वो जमीन आम जमीन न होकर मायावी जमीन है जिसकी रक्षा करने वाली लड़की होती है आरती।

और जब विक्रम के कबीले की जमीन को अँगरेज़ खोदने जाते है तब वहा पर खुदाई में मिलती है आरती की मूर्ति ट्रेलर को अगर गौर से देखेंगे तो एक सीन में आपको आरती की मूर्ति जमीन में धसी हुई दिखाई पड़ती है और इस मूर्ति के चारो तरफ अँगरेज़ और दूसरे मज़दूर मरे हुए पड़े होते है।

विक्रम अंग्रेज़ो का साथ देकर उनके साथ ही उस जमीन से सोना निकालने वाला होता है पर ऐसा लगता है के आरती की आत्मा विक्रम में आकर आरती उस सोने की अंग्रेज़ो से रक्षा करती है। ये सिर्फ हमारी कल्पना भी हो सकती है क्यों के फिल्म अभी रिलीज़ नहीं हुई है।


जिस तरह से फिल्म की प्रजेंटशन है सिनेमॅटोग्रफी है और विक्रम का ट्रांसफर्मेशन है उसे देख कर ऐसा लगता है के इस फिल्म के लिए मेकर ने जी तोड़ मेहनत की है।

अगर आप इस फिल्म के ट्रेलर को पहली बार देखते है तो आपको बिलकुल भी ऐसा नहीं लगने वाला है के ये विक्रम है फिल्म में जितने भी एक्शन सीन को फिल्माया गया है सबसे पहली बात तो वो रियल लोकेशन पर शूट हुआ और असल तरीके से फिल्माया गया है। जिससे इस फिल्म में रियल्टी देखने को मिलने वाली है ट्रेलर को देख कर ही ऐसा लग रहा है के फिल्म में कुछ भी आर्टिफिशियल नहीं होने वाला।

ट्रेलर कब शुरू होता है कब ख़त्म हो जाता है इसका पता ही नहीं लगता इतना अच्छे से इस ट्रेलर को काटा गया है इसी को कहते है पावर आफ एंगेजिंग कंटेंट साऊथ फिल्म इंडस्ट्री ही एक ऐसी फिल्म इंडस्ट्री है जो पीरियड फिल्म को अच्छे से प्रजेंट करते है।

हम तो यही आशा करते है के कल्कि की तरह ही ये फिल्म भी लोगो के दिलो में बस जाए और एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर पैसो की बारिश होना शुरू हो जाए।

kgf फिल्म रियल जगह की फीकशनल स्टोरी थी वैसे ही थांगलान की कहानी रियल लाइफ हिस्ट्री पर बेस होने वाली है जिसको बहुत अच्छे से फैंटसी के साथ जोड़ा गया है पर रियल लाइफ के इवेंट को धयान में रख कर।


इस तरह की फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ दिल को भी भाती है इसी को कहते यही रियल सिनेमा अभी इसकी रिलजिंग डेट फ़ाइनल नहीं हुई है.

तो ये वजह है अक्षय कुमार की सरफिरा फिल्म फ्लॉप होने की,

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment