Hit 3 Movie Review: मारको और किल का इंडिया की मोस्ट वाईलेंट फ़िल्म होने का टूटेगा रिकॉर्ड

Written by: Arshi
Publish On: September 29, 2025 4:19 PM (IST)
Hit 3 Review hindi

शैलेश कोलानु के निर्देशन और सहलेखन में बनी एक्शन थ्रीलर से भरपूर तेलुगु लैंग्वेज फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज़ कर दी गयी है। ये फिल्म हिट फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है जिसका टोटल रनिंग टाइम 2 घंटा 30 मिनट का है। एक्शन क्राईम और थ्रिलर का अच्छा डोज़ आपको इस फिल्म में मिलने वाला है।

जिसमें मुख्य कलाकार के तौर पर नानी जैसे बेहतरीन एक्टर की परफॉरमेंस देखने को मिलेगी।इंडियन सिनेमाज़ में ये फिल्म रिलीज़ कर दी गयी है, क्या आपको इस फिल्म को अपना कीमती समय देना चाहिए या नही आइये जानते है।

हिट 3 स्टोरी:

A रेटिंग वाली ये फिल्म जिसे 18+ के देखने के लिए बनाया गया है इस फिल्म की कहानी की शुरुआत अर्जुन सरकार के करैक्टर के साथ होती है जो एक पिंजड़े में बंद दिखाया गया है।कुछ लोगों के साथ उस जेल में बैठ कर अपनी बीती हुई कहानी सुनाता है जिसके साथ साथ कहानी फ़्लैश बैक में भी चलती है जो कुछ अर्जुन के साथ हुआ था उसे दिखाया जा रहा है।

तभी आगे बढ़ते बढ़ते आपको पता चलेगा कि कहानी जम्मू और कश्मीर तक पहुंच गयी है जहाँ से नए ट्विस्ट और टर्न्स आना शुरू हो जाते है।जब अर्जुन को एक ऐसा कोंस्पिरेसी वाला केस सुलझाने को मिलता है जिसमें पूरे 13 मर्डर पूरी इंडिया में किये गए है।

अब कैसे अर्जुन इस केस को इन्वेस्टीगेट करेगा और कैसे 13 मर्डर करने वाले कातिल को पकड़ेगा ये सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?

जैसे कि इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड रहा है कि इन फिल्मों में आपको क्राइम सस्पेंस थ्रिलर और इन्वेस्टीगेशन से भरी स्टोरी देखने को मिली थी, इस बार मेकर्स ने कहानी में थोड़ा बदलाव किया है।फिल्म में आपको बहुत ज्यादा एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।

फर्स्ट हाफ में क्राइम ड्रामा को बिल्ड अप किया गया है उसके बाद सेकेंड हाफ मे जिस तरह की वाइलेंस देखने को मिलती है सीन्स को ब्लड बाथ में बदल देता है।फिल्म कि कहानी प्रिडिक्टेबल है जिसे देखकर आपको पता लग जाएगा कि आगे क्या होने वाला है लेकिन फिर भी यह फिल्म आपको मजा देगी। फिल्म की कहानी में आप ये जानने के लिए बेचैन हो जाएंगे कि आगे क्या होने वाला है।

फिल्म की कहानी मिली जुली सी लगती है जहाँ एक दम से स्लो होकर एक दम स्पीड पकड़ लेती है। फिल्म के करैक्टर्स को थोड़ा और इन्हेंन्स किया जा सकता था।लेकिन फिर भी ये फिल्म आपको एंटरटेन करेगी।

निष्कर्ष:

अगर आपको थ्रीलिंग फ़िल्में देखना पसंद है जिसमें लास्ट में खून की बहती हुई नदी दिखाई जाये तो एक बार आप इस फिल्म को ज़रूर देख सकते है।इस फिल्म को फिल्मीड्रिप की तरफ से 5 में से 4 स्टार की रेटिंग दी जाती है जो एनिमल,किल औरमारको जैसी फिल्मों को भी पछाड़ने की ताकत रखती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Salman khan New Movie: सलमान खान चीन से लेंगे बदला,अपनी इस नई फिल्म में।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read