दादी की मौत पर जाह्नवी कपूर, बॉयफ्रेंड से लगाए गप्पे।

Written by: Arslan
Publish On: September 29, 2025 4:31 PM (IST)
Janhavi Kapoor Latest Viral Video

कल 3 मई 2025 के दिन काफी दुखद खबर बॉलीवुड इंडस्ट्री से निकलकर सामने आई, जिसके अनुसार अनिल कपूर की माता निर्मल कपूर का निधन हो गया। इस दुखद खबर को सुनकर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक का माहौल बना हुआ है।

निर्मल कपूर जी की मृत्यु मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में कल शाम करीब 5:00 बजे हुई थी। यह खबर जैसे ही निकलकर सामने आई तुरंत बोनी कपूर,संजय कपूर और अनिल कपूर, निर्मल कपूर जी के तीनों बेटे आनन फानन में अस्पताल पहुंचे और आज 3 मई को निर्मल कपूर जी की शोक सभा होगी,

Janhavi Kapoor Latest Viral
दादी की मौत पर जाह्नवी कपूर, बॉयफ्रेंड से लगाए गप्पे। 4

जिसमें हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड के कई जाने माने सितारों के साथ साथ निर्मल कपूर के पोते पोतियां भी शामिल हुए जिससे वे अपनी दादी को आखिरी विदाई दे सकें। इनमें अर्जुन कपूर,शनाया कपूर,अंशुला कपूर,जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर जैसे बॉलीवुड सितारे शामिल थे। हालांकि इसी दौरान एक काफी इंटरेस्टिंग “जानवी कपूर लेटेस्ट वायरल वीडियो” तेजी से वायरल हो रहा है।

जाह्नवी कपूर का लेटेस्ट वायरल वीडियो:

जैसा कि बीते दिनों उड़ती उड़ती खबरें निकलकर सामने आई थीं जिनमें बताया जा रहा था कि श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में हैं, और अब इस वायरल वीडियो को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के बीच सच में खिचड़ी पक रही है और हो सकता है कि यह दोनों सीक्रेट रिलेशनशिप में हों।

जाह्नवी कपूर के वायरल वीडियो में उनकी दादी की शोक सभा में आए शिखर पहाड़िया से कानाफूसी करती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखकर दर्शक काफी गुस्से में हैं और जाह्नवी कपूर की इस हरकत के लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। जिसमें एक दर्शक ने लिखा “थोड़ी तो शर्म करो”।
वहीं एक अन्य दर्शक ने लिखा “भगवान से डरो, सबको एक दिन मरना है”।

शिखर पहाड़िया कौन हैं:

शिखर पहाड़िया का जन्म सपनों की नगरी मुंबई में हुआ था,हालांकि वे फिल्मों से बिल्कुल भी ताल्लुक नहीं रखते और वे एक काफी फेमस पोलो खिलाड़ी भी हैं। साल 2013 में शिखर पहाड़िया ने जयपुर की रॉयल पोलो टीम के सदस्य के रूप में भारत की ओर से इस टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

shikhar pahariya
दादी की मौत पर जाह्नवी कपूर, बॉयफ्रेंड से लगाए गप्पे। 5

साथ ही शिखर पहाड़िया के नाना,जो कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे हैं। शिखर पहाड़िया के व्यवसाय की बात करें तो वे अपने पिताजी के बिजनेस को संभालते हैं और पेशे से बिजनेसमैन हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Riddhima Kapoor Sahni Movies: 44 साल की उम्र में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts