अजय देवगन की रेड 2 ने रिलीज के दो दिनों में कर ली बढ़िया कमाई।

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 4:33 PM (IST)
Raid 2 box office day 1 and day 2 collection

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ काफी समय से चर्चाओं में थी जो 1 मई 2025 को सिनेमाघर में दस्तक दे चुकी है। राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित रेड 2 साल 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है।

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर से आईआरएस अधिकारी अमर पटनायक के दमदार किरदार में नजर आ रहे है।फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। चलिए जानते हैं इस फिल्म की दो दिन की कमाई कैसी रही।

कैसी है फिल्म:

फिल्म को आलोचकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही है।फिल्म की कहानी 1990 के दशक के दौरान व्हाइट कॉलर अधिकारियों के द्वारा किए गए अपराधों को ट्रैक करने की घटनाओं पर आधारित है। इस बार ऑफिसर अमय पटनायक(अजय देवगन)दादा मनोहर भाई(रितेश देशमुख)के ठिकानों पर रेड करते है जो एक खतरनाक भ्रष्ट राजनेता है।

कहानी में टिस तब आता है जब ईमानदार ऑफिसर अमय पटनायक पर रिश्वत लेने का झूठा आरोप लगता है इस फिल्म में भ्रष्टाचार,ड्रामा,लव और एक्शन देखने को मिलेगा।फिल्म में वाणी कपूर अमय की पत्नी का किरदार निभाती नजर आ रही है।फिल्म में सुप्रिया पाठक, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और अमित सयाल जैसे कलाकार भी शामिल है। फिल्म को समीक्षको से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

रेड 2 पहले और दूसरे दिन का कलेक्शन:

रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी शुरुआत की फिल्म को नानी की ‘हिट द थर्ड केस’ और सूर्या की ‘रेट्रो’ से टक्कर देनी थी इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल रही।
बात करें रेड 2 के पहले दिन की कमाई की तो फिल्म ने पहले दिन 19. 25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

Raid 2 box office day 1 and day 2 collection
अजय देवगन की रेड 2 ने रिलीज के दो दिनों में कर ली बढ़िया कमाई। 3

वहीं सैकनिक की रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म दूसरे दिन थोड़ी गिरावट के साथ 12 करोड़ का नेट कलेक्शन करती नजर आई। फिल्म ने रिलीज के दो दिन में 31.25 करोड़ के लगभग नेट कलेक्शन कर लिया है।फिल्म का कुल बजट 48 करोड़ बताया जा रहा है।इस हिसाब से फिल्म जल्द ही बजट पार कर सकती है।

निष्कर्ष:

अजय देवगन की रेड 2 ने काफी अच्छी शुरुआत की है। वही वीकेंड पर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बढ़ोतरी होने की संभावना है।फिल्म को अजय देवगन की दमदार एक्टिंग और जबरदस्त कहानी के लिए दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है वहीं कुछ दर्शक रेड 2 को पिछली फिल्म से कमजोर बताते नजर आ रहे है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Anjana singh viral video: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने बीच सड़क पर किया बवाल वीडियो हुई वायरल

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts