हाउस अरेस्ट मामले के बाद रेप केस में फंसे एजाज़, काम के नाम पर शारीरिक शोषण का आरोप

Written by: Arshi
Publish On: September 29, 2025 4:50 PM (IST)
Ajaz Khan Rape Case

फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय और रियलिटी शो की वजह से फेमस एजाज खान के सितारे आजकल गर्दिश में चल रहे हैं, अभी उनके रियलिटी शो हाउस अरेस्ट का मामला पूरी तरह से निपटा भी नहीं था कि एक और बड़ी मुसीबत एक्टर के ऊपर आ गई है।

मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में एक महीना के द्वारा एजाज खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसमें आरोप है कि एक्टर ने इस महिला को विवाह और फिल्मों में काम दिलाने का दिलासा देकर शारीरिक शोषण किया है।

पीड़ित महिला ने फिर दर्ज कराते हुए भारतीय न्याय संहिता की अलग अलग धाराओं के तहत एक्टर पर रेप का केस दर्ज कराया है। यह खबर मिलते ही फैंस को तगड़ा झटका लगा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है दोनों पक्षों के बयान आना अभी बाकी है। जैसे-जैसे जांच पूरी होगी मामले की सच्चाई का पता लगेगा।

क्या था हाउस अरेस्ट मामला?

आपको बता दें कि एजाज खान के द्वारा हाउस अरेस्ट नाम के इस रियलिटी शो में लेडीज़ पार्टिसिपेंट्स को निर्वस्त्र होकर जेंट्स पार्टिसिपेंट्स के साथ सेक्स पोज देने के लिए कहते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है। जिसके बात लोग उनकी कड़ी निंदा कर रहे हैं,

सोशल मीडिया पर तो जैसे हंगामा ही मच गया है। आम जनता के साथ-साथ राजनीतिक दल भी एजाज खान के हाउस अरेस्ट शो के खिलाफ सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। अभी यह मामला बिल्कुल भी शांत नहीं हुआ था के अचानक से एजाज खान के खिलाफ रेप की रिपोर्ट भी एक महिला के द्वारा दर्ज करा दी गई है।

PIC CREDIT: X
हाउस अरेस्ट मामले के बाद रेप केस में फंसे एजाज़, काम के नाम पर शारीरिक शोषण का आरोप 3

क्या है महिला का दावा?

पीड़ित महिला का दावा है कि एजाज खान ने उन्हें हाउस अरेस्ट शो में होस्ट का रोल देने के लिए कहा था जिसके बाद शूटिंग के दौरान ही महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा कर रिलिजन बदलने का दबाव बनाया और उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। इसके बाद महिला ने मुंबई के थाने में एजाज खान के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर दिया है।

मामले की जांच बहुत ही तेजी के साथ चल रही है। जैसे ही जांच आगे बढ़ेगी दोनों पक्षों से पूछताछ करने के बाद जो भी नतीजा सामने आता है उसका इंतजार हम सबको है। राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा एजाज को समन भेज दिया गया है जिसके अकॉर्डिंग 9 मई 2025 को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने एजाज को पेश होना होगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Sreeleela Upcoming movie: आशिकी 3 के बाद ‘किस्सिक गर्ल’ श्रीलीला अब आ सकती है एक और हिंदी फिल्म में नजर”

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts