Hasratein 2 Review: एडल्ट कंटेंट की है तलाश तो हसरतें 2,9.4 रेटिंग वाला ये शो आपके लिए

Written by: Arshi
Publish On: September 29, 2025 9:25 PM (IST)
Hasratein 2 Review

हंगामा के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हसरतें 2 नाम का एक शो रिलीज किया गया है जिसके टोटल 6 एपिसोड आपको देखने होंगे पूरी कहानी जानने के लिए। इस शो का पहला सीजन भी रिलीज हो चुका है लेकिन इस सीजन को देखने से पहले आपको उसे देखना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है, क्योंकि दोनों सीजन की कहानी एक दूसरे से बिल्कुल भी रिलेट नहीं करती है,

बल्कि दोनों सीजन के 6 एपिसोड की कहानी अलग अलग है। हर एपीसोड में एक नई कहानी नई शुरुआत के साथ देखने को मिलती है। बात करें अगर एपिसोड के रनिंग टाइम की तो 30 से 40 मिनट का टाइम आपको एक एपिसोड को देखने के लिए देना होगा। आइये जानते है कैसा है ये शो, कुस तरह की कहानी आपको इसमें देखने को मिलेगी और किस ऑडीयंस के लिए इस शो को बनाया गया है।

हसरतें 2 स्टोरी:

इस शो में टोटल 6 एपिसोड है जिसमें आपको 6 अलग-अलग कहानी देखने को मिलती हैं।एपिसोड 1 को खुशबू टाइटल दिया गया है जिसमें कहानी की शुरुआत सुनैना और उसके पति के साथ होती है। सुनैना अपने परिवार से परेशान है जिसमें उसके सभी फैमिली मेंबर्स के साथ उसका पति भी उसे बिल्कुल भी इज्जत नहीं देता है ना ही उसकी फिलिंग्स को समझता है।

इस रवैये से वो बहुत परेशान होती है इसके बाद सुनैना अपने ही पति के एक फ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में आ जाती है जो उसे हर तरह का फिजिकली और मेंटली सुकून देने में कामयाब होता है।अब इनका यह एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन आगे चलकर क्या क्या नई परेशानियां खड़ी करेगा यह सब जानने के लिए आपको इस शो को देखना होगा। इसके सभी एपिसोड में आपको इसी तरह एडल्ट कंटेंट से भरपूर कहानी देखने को मिलेंगी।

Hasratein 2

एपिसोड 2 को आंख मिचोली नाम दिया गया है जिसमें कहानी नेहा और उसके पति के साथ आगे बढ़ती है। नेहा इस बात से बहुत ज्यादा परेशान है कि उसका पति उसे पसंद क्यों नहीं करता है। वह अपने वैवाहिक जीवन में पूरी तरह से असंतुष्ट और प्यार रहित महसूस करती है जिसकी वजह से इस रिश्ते को आगे बढ़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए वह आगे क्या करेगी इस मजेदार कहानी को जानने के लिए आपको यह एपिसोड देखना होगा।

एपिसोड 3 जिसे अदला बदली के नाम से प्रस्तुत किया गया है इसमें कहानी दो दोस्तों और उनकी बीवियों के साथ शुरू होती है जो अपने वैवाहिक जीवन में कुछ नयापन और उत्साह लाने के लिए एक रात के लिए अपनी बीवियों की अदला-बदली करने का फैसला करते हैं। यह फैसला क्या वाकई में उनकी जिंदगी में नए रंग लाएगा या फिर नई परेशानीयां लेकर आएगा यह सब जानने के लिए आपको इस शो को देखना होगा।

एपिसोड 4 जिसका टाइटल महक है, इसमें आपको लीला नाम की एक प्रतिभाशाली परफ्यूमर की कहानी देखने को मिलेगी जो अपनी ही शादी में खुद को पूरी तरह से अदृश्य महसूस कर रही है। क्या लीला अपने जुनून और आत्मसम्मान को फिर से वापस ला सकेगी यह सब जानने के लिए आपको इस शो को देखना होगा।

एपिसोड 5,इसका नाम हेलो जिंदगी दिया गया है जिसमें कहानी आपको नवीना की देखने को जो शादी के बाद अपना पूरा जीवन अपने परिवार को प्राथमिकता देने में बिता देता है लेकिन उसकी लाइफ में जब अर्जुन की एंट्री होती है तो उसे अपने जीवन की कमियों का एहसास होता है जिसे पूरा करने के लिए वह अर्जुन के साथ जाने का फैसला करती है और इसके लिए वह हर तरह के जोखिम को उठाने के लिए तैयार हो जाती है।

एपिसोड 6 इसका टाइटल प्यार का पंच दिया गया है जिसमें कहानी सूर्य के साथ शुरू होती है जो एक चैंपियन महिला पहलवान है। भले ही वह दुनिया की नजर में एक पहलवान के अलावा कुछ भी नहीं है लेकिन उसके बावजूद सूरी के अंदर की फेमिनिन फिलिंग्स जागती हैं। जब उसके जीवन में विहान की एंट्री होती है तो सूर्य अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करने के लिए विहान के पास जाने का फैसला करती है।

किसके लिए बना है यह शो?

शो के हर एक एपिसोड में आपको इंटिमेसी से भरी हुई कहानी देखने को मिलेंगी, हर कहानी में एक नया कपल जो अपनी मैरिटल लाइफ से परेशान है और कहीं ना कहीं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में जाकर खुद को सेटिस्फाई महसूस करते हैं।

अगर आप सिर्फ एडल्ट कंटेंट देखने के उद्देश्य से कुछ देखना चाहते हैं तो यह शो आपके लिए ही है इसके अलावा कुछ भी शो में आपको नहीं देखने को मिलेगा। शो की प्रोडक्शन क्वालिटी काफी अच्छी है उसके साथ ही बीजीएम भी काफी पावरफुल है जो सीन्स को और भी ज्यादा इफेक्टिव बनाता है।

निष्कर्ष:

ये शो एक अलग तरह की ऑडियंस के लिए बनाया गया है अगर आप इसी तरह की ऑडियंस है और आपको फेंटेसी के साथ-साथ इंटिमेसी में भी इंट्रेस्ट है तो ये शो आपको पूरा मज़ा देगा। ये एक एडल्ट 18+ शो है तो इसे फैमिली के साथ बिलकुल न देखें।

जिस जोनर का ते शो है उसके बेस पर इसे 5 में से 4 स्टार की रेटिंग दी जाती है। जो लोग इस तरह के शोज को पसंद करते हैं उनके लिए यह एक बेस्ट शो है और लोग इसे बहुत ज्यादा देख भी रहे हैं साथ ही हसरतें नाम के इस शो ने आईएमडीबी पर 9.4 स्टार की रेटिंग हासिल की है।

READ MORE

Nawazuddin siddiqui: सलमान खान के सपोर्ट में उतरे नवाजुद्दीन सिद्दीकी,सिकंदर के फ्लॉप होने का बताया कारण”

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts