अपनी वायरल वीडियो के लिए चर्चा में आने वाले बाबिल खान जिनकी एक अलग पहचान उनका बेहतरीन एक्टिंग टैलेंट भी है। और अगर आप उनके बेहतरीन एक्टिंग टैलेंट को देखना चाहते हैं तो उनके करियर की इस मिनी सीरीज को किसी भी हाल में मिस ना करें।
भले ही इस सीरीज में सिर्फ चार एपिसोड है लेकिन जिस स्टोरी लाइन के साथ फिल्मी दुनिया के बेहतरीन एक्टर्स ने अपनी अपनी एक्टिंग के ज़रिये इस सीरीज को बनाने में सहयोग किया है उसी का नतीजा है कि बेस्ट कंटेंट के साथ हाईएस्ट रेटिंग सीरीज हम सबके पास अवेलेबल है जिसे हम एंटरटेनमेंट के नए एक्सपीरियंस के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
भोपाल के रियल इंसिडेंट को दिखाती yrf की पहली सीरीज:
द रेलवे मैन नाम की इस सीरीज की सबसे पहली खासियत है तो यही है कि इसमें आपको बाबिल खान जैसे चर्चित कलाकार की एक्टिंग देखने को मिलेगी उसके साथ ही और भी कई खासियत इस सीरीज में है जैसे शो की कहानी भोपाल में घटित सच्ची घटना से ली गयी है
उसके साथ ही एक और खासियत के ये शो यश राज फिल्म्स के द्वारा बनाया गया पहला शो है अभी तक इस प्रोडक्शन हाउस ने सिर्फ फिल्मों का निर्माण ही किया था।ये शो डायरेक्ट नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 18 नवंबर 2023 को प्रीमियर किया गया था।

4 एपिसोड देखने के लिए देना होगा 4 घंटे का समय:
बाबिल खान की मुख्य भूमिका वाली इस मिनी सीरीज में टोटल चार ही एपिसोड रखे गए हैं लेकिन इन चार एपिसोड को देखने के लिए आपको लगभग 4 घंटे का समय देना होगा क्योंकि हर एक एपिसोड का रनिंग टाइम लगभग 50 से 65 मिनट के आसपास का है।
द रेलवेमैन स्टोरी:
इस सीरीज की कहानी की शुरुआत 1984 में हुए भोपाल के एक ट्रेजिक इंसिडेंट से ली गयी है।इस घटना में केमिकल फैक्ट्री से मिथिल आइसोसाइनेट गैस के रिसाव की वजह से सिर्फ एक रात में 15000 से भी ज्यादा लोग मारे गए थे। बच्चे बूढ़े जवान हर एक के लोग मारे गए थे
जिसमें से ज्यादातर लोग तो सोते हुए ही दुनिया से चल बसे थे। इसी ट्रैजिक घटना में थोड़ा सा फिक्शन ऐड करते हुए सीरीज में दिखने की कोशिश की गई है। किस तरह से रेलवे कर्मचारी इस ट्रेजिक सिचुएशन में आगे आते है लोगों की जान बचाने के लिए ये सब जानने के लिए और बाबिल खान जैसे बेस्ट एक्टर की एक्टिंग के लिए आपको इस शो को देखना होगा।
दमदार कास्ट टीम:
शो के लीड कास्ट में केके मेनन, आर माधवन और दिव्येंदु के साथ बाबिल खान जैसे बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग इस शो में आपको देखने को मिलेगी। पूरी सीरीज में के के मेनन की एक्टिंग कहानी में जान डालने का काम करती है। कहानी का एग्जीक्यूशन इतना बेहतरीन रखा गया है
कि आपको यह सब पता है कि आगे क्या होने वाला है लेकिन फिर भी कहानी से जुड़े रहना चाहेंगे।शो में मंदिरा बेदी,संदीप, जूही चावला,रघुवीर यादव आदि का भी एक इम्पोर्टेन्ट कैमिओ रोल है जिनका एपिअरेंस शो को और ज़्यादा मज़बूत बनाता है।
दिल को झकझोर देने वाले सीन:
रियलिटी को दिखाने के लिए सीरीज के अंत में कुछ फोटोस और वीडियो क्लिप डाले गए हैं उस समय की असलियत का एहसास आपको बहुत अच्छे से करा पाएंगे।
उसके साथ ही सेकंड एपिसोड के लास्ट में एक सीन दिखाया गया है जिसमें एक माँ अपने बच्चों को स्तनपान कराती है।इस सीन को देख कर आप अपनी आंखे बंद करने के अलावा कुछ नही कर पाएंगे।इसके साथ ही शो में साथ साथ चलने वाला ब्रीथिंग बैकग्राउंड म्यूजिक की वजह से

सीन्स को और भी ज़्यादा अच्छे से रिफ्लेक्शन मिलता है।बीच बीच में गाली गलौज के साथ बहुत से मार काट वाले सीन्स भी है तो 16+ वाले ही इस शो को देखें।
निष्कर्ष: अगर आप भी बाबिल खान के बड़े फैन है और साथ ही सच्ची घटनाओं पर बनी फिल्मों को देखने में इंटरेस्ट है तो आप एक बार इस शो को जरूर ट्राई कर सकते हैं जिसमें बहुत सारे डायलॉग आपको इंग्लिश में सुनने को मिलेंगे लेकिन अगर आपको इंग्लिश से प्रॉब्लम है तो हिंदी सबटाइटल भी अवेलेबल है।
फिल्मीड्रिप की तरफ से इस शो को 5 में से 4 स्टार की रेटिंग दी जाती है। यह शो नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफार्म पर अवेलेबल है जिसे आईएमडीबी पर 8.5 स्टार की रेट मिली है।
READ MORE







