एंटरटेनमेंट से भरपूर रहेंगे हफ्ते के तीन दिन, लगातार होगी 25 से अधिक फिल्मों की बारिश

Written by: Arshi
Publish On: September 29, 2025 9:36 PM (IST)
7 To 9 May Upcoming Movies एंटरटेनमेंट से भरपूर रहेंगे हफ्ते के तीन दिन, लगातार होगी 25 से अधिक फिल्मों की बारिश

7 मई 2025

हरि हर वीरा मल्लू

पवन कल्याण, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही की मुख्य भूमिका वाली एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म, जिसका निर्देशन किया है ज्योति कृष्ण ने, 7 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी। इसकी कहानी मुगल साम्राज्य के समय की है, जिसमें पहले भारतीय वीर मल्लू ने अपना जीवन उनका विरोध करने में लगा दिया था। अगर आपको ऐतिहासिक कहानियां देखने में रुचि है, तो 7 मई को यह फिल्म आपके लिए रिलीज होगी, जिसे आप थिएटर्स में जाकर इंजॉय कर सकते हैं। तेलुगु भाषा में बनी इस फिल्म का निर्माण मेगा सूर्या प्रोडक्शन हाउस के द्वारा किया गया है।

8 मई 2025

सर्किट साकीत

मलयालम भाषा में बनी, आसिफ अली की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म, जिसका निर्माण एक्शन फिल्म्स और अजीत विनायक फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के द्वारा किया गया है, 8 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म के निर्देशक और सह-लेखक हैं थमर के.वी.। कलाकारों में आसिफ अली के साथ दिव्या प्रभा, रम्या सुरेश, दीपक परमबोल, स्वाती दास प्रभु, अलेक्सेंडर प्रशांत आदि देखने को मिलेंगे।

पदक्कलम

मलयालम भाषा में बनी यह कॉमेडी से भरपूर फिल्म है, जिसे फ्राइडे फिल्म हाउस और के.आर.जी. स्टूडियो के द्वारा बनाया गया है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से चाल पत्रों के साथ आगे बढ़ती है, जो कॉमिक पुस्तक के प्रेमी होते हैं। इनका स्कूली जीवन किस प्रकार कॉमिक पुस्तक के प्रेम से प्रभावित होगा, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा। फिल्म का निर्देशन किया है मनु स्वराज ने और कहानी लिखी है नितिन सी. बाबू ने। मुख्य कलाकारों में सूरज वेंजारामूडु, संदीप प्रदीप, शराफुद्दीन और पूजा मोहनराज जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। 8 मई 2025 को यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।

सुमति वलवु

मलयालम भाषा में बनी यह फिल्म 8 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी, जिसका ऐलान खुद मेकर्स द्वारा कर दिया गया है। फिल्म को बनाया है थिंक स्टूडियो और वॉटरमैन फिल्म्स के द्वारा, और इसका निर्देशन किया है विष्णु शशि शंकर ने। मुख्य फीमेल किरदार के रोल में अखिला भार्गवन, अर्जुन अशोकन और मालविका मनोज जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी 1950 के दशक में हुई एक सच्ची घटना को दिखाती है, जिसमें एक गर्भवती महिला की उसके प्रेमी द्वारा हत्या कर दी गई थी।

फाफे कुट्टनियां

यह एक पंजाबी फिल्म है, जिसका टाइटल फाफे कुट्टनियां है। अगर इस टाइटल का शाब्दिक अर्थ देखा जाए, तो इसका मतलब आंट्स कजिन्स है। फिल्म में मुख्य कलाकार के तौर पर नीरू बाजवा और तानिया जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म का निर्देशन किया है जगदीप सिद्धू ने। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो काफी मजेदार है। अभी आपको ट्रेलर देखकर ही काम चलाना होगा, उसके बाद 8 मई 2025 को यह फिल्म थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।

9 मई 2025

भूल चूक माफ

2 घंटे 20 मिनट के रनिंग टाइम के साथ बनी राजकुमार राव और रानी खान डाबी की मुख्य भूमिका वाली यह कॉमेडी से भरपूर फिल्म, जिसका निर्देशन किया है करण शर्मा ने और कहानी लिखी है हैदर रिजवी ने। फिल्म की कहानी बनारस के छोटे से शहर में रहने वाले रोमांटिक लड़के रंजन से शुरू होती है, जो तितली से शादी करने के लिए सरकारी नौकरी की तलाश करता है, लेकिन नौकरी मिलने के बाद भगवान शिव से किया गया वादा भूल जाता है। आगे रंजन की जिंदगी में क्या होगा, यह सब जानने के लिए आपको इस ड्रामा फिल्म को देखना होगा, जिसे 9 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दिया जाएगा।

अबीर गुलाल

फवाद खान और वाणी कपूर की मुख्य भूमिका वाली रोमांटिक फिल्म, जिसे 9 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज करना था, लेकिन पहलगाम हमले के बाद इसे भारत में स्थगित कर दिया गया है।

क्रेयॉन शिन-चैन: ओरा की डायनासोर डायरी

यह एक जापानी एनिमेटेड फिल्म है, जिसे पहले 2024 में जापान में रिलीज किया जा चुका है। 1 घंटा 46 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म 9 मई 2025 को भारतीय थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी, जिसमें कहानी टोक्यो में विलुप्त हो चुके डायनासोर को पुनर्जनन करने वाले थीम पार्क के खुलने के बाद की दिखाई जाएगी। किस प्रकार शिनोसुके का पालतू कुत्ता, शिरो, एक छोटे डायनासोर से मिलता है और उनके बीच गहरी दोस्ती हो जाती है। बहुत ही रोचक फिल्म है, जिसे आप बच्चों के साथ जरूर इंजॉय करें।

पी.एस.आई. अर्जुन

मराठी भाषा में बनी यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन किया है भूषण पटेल ने और फिल्म को प्रोड्यूस किया है शंकर और विक्रम शंकर ने। मुख्य कलाकारों में इस फिल्म में आपको अंकुश चौधरी के साथ और भी कई बेहतरीन कलाकार देखने को मिलेंगे। यह फिल्म 9 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।

प्रिंस एंड फैमिली

2 घंटे 14 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म, जिसका प्रोडक्शन मैजिक फ्रेम्स के द्वारा किया गया है, इसका निर्देशन किया है बिंटो स्टीफन ने और कहानी लिखी है शरीस मोहम्मद ने। मुख्य कलाकारों में इस फिल्म में आपको दिलीप, सिद्दीक, ध्यान श्रीनिवासन, जॉनी एंटनी, पार्वती राजन और मंजू पिल्लई जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। यह फिल्म भी इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है, जिसे 9 मई 2025 को रिलीज कर दिया जाएगा।

माझी प्रार्थना

मराठी भाषा में बनी यह फिल्म, जिसे पद्मराज नायर फिल्म्स के द्वारा बनाया गया है, एक ड्रामा फिल्म है, जिसका रनिंग टाइम 2 घंटे 40 मिनट है। कहानी ब्रिटिश साम्राज्य के समय में भारत के एक गांव में पनपने वाली प्रेम कहानी को दिखाती है। फिल्म के निर्देशक और सह-लेखक हैं पद्मराज राजगोपाल नायर, जिसमें मुख्य कलाकार के रूप में आपको पद्मराज राजगोपाल नायर के साथ अनुषा अडप, उपेंद्र लिमये आदि कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। यह फिल्म 9 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।

विश्वंभरा

तेलुगु भाषा में बनी यह फिल्म, जिसकी शूटिंग जापान में की गई है और इसका निर्माण गोल्ड बॉक्स एंटरटेनमेंट और यू.वी. क्रिएशंस प्रोडक्शन हाउस के द्वारा किया गया है। फिल्म की कहानी एक्शन, फंतासी और एडवेंचर से भरी हुई है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में तृषा कृष्णन, कुणाल कपूर, मीनाक्षी चौधरी, राणा दग्गुबाती, चिरंजीवी और आशिका रंगनाथ जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म का निर्देशन किया है मल्लिडी वशिष्ठ ने और यह फिल्म आपको 9 मई 2025 को थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।

जय माताजी लेट्स रॉक

यह एक गुजराती फिल्म है, जिसकी कहानी फैमिली ड्रामा पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक और सह-लेखक हैं मनीष सैनी। 9 मई 2025 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में मल्हार ठाकर, नीलम मल्हेकर, टीकू तलसानिया, वंदना पाठक, व्योमा नंदी, शेखर शुक्ला, आर्यन प्रजापति, उत्कर्ष मजमूदार, शिल्पा ठाकर आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।

सिंगल

तेलुगु भाषा में बनी यह फिल्म 9 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी, जिसमें विष्णु, केतिका शर्मा, अलीना शाजी और वेनेला किशोर जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। फिल्म के निर्देशक और सह-लेखक हैं कार्तिक राजू, जिन्होंने इस कॉमेडी से भरपूर रोमांटिक ड्रामा को बनाने में अपना अच्छा सहयोग दिया है। अगर आप इस तरह की फिल्में देखना चाहते हैं, तो 9 मई से इसे थिएटर्स में जाकर इंजॉय कर सकते हैं।

अमर बॉस

बंगाली भाषा में बनी यह फिल्म, जिसका रनिंग टाइम 2 घंटे 19 मिनट है, 9 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म के निर्देशक हैं शिबो प्रसाद मुखर्जी और नंदिता राय। आई.एम.डी.बी. पर इस बंगाली फिल्म ने 9.5 स्टार की रेटिंग हासिल की है। सौर सैनी मैत्रा, गौरव चटर्जी और श्रुति दास की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म विंडोज प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाई गई है।

छबी

2 घंटे 10 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह मराठी फिल्म है, जिसका निर्देशन किया है अद्वैत मसूरकर ने। फिल्म के मुख्य कलाकारों में मकरंद देशपांडे, समीर धर्माधिकारी, जयवंत वाडकर आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी दो भाइयों पर आधारित है, जो कोंकण में रहते हैं और एक भाई के द्वारा दूसरे भाई की प्रतिभा को चुरा लिया जाता है, इसके बाद वह धोखे से प्रसिद्धि और प्यार प्राप्त कर लेता है। लेकिन सच्चाई सालों बाद सामने आती है, जब एक फोटोग्राफर द्वारा चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आती हैं, जो उन पलों से ज्यादा और भी बहुत कुछ व्यक्त करती हैं। यह फिल्म भी 9 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।

26 नवंबर

मराठी भाषा में बनी यह फिल्म, जिसका रनिंग टाइम 2 घंटे 29 मिनट है, थ्रिलर से भरपूर है। इसकी कहानी में 32 साल के इंजीनियर आदित्य की कहानी दिखाई गई है, जिसे अपनी नौकरी की जगह पर अन्याय और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में अनिकेत विश्वासराव, जुई जावड़े, सयाजी शिंदे, भारत गणेशपुरे, मुस्ताक खान, विजय पाटकर आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म के निर्देशक और सह-लेखक हैं सचिन शोभा उराडे। यह फिल्म 9 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।

मास जतारा

श्रीलीला, रवि तेजा और नीतीश निर्मल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म, जिसकी कहानी लिखी है भानु भोगवरपु ने और इन्हीं के द्वारा निर्देशन भी किया गया है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को फॉर्च्यून फोर सिनेमा, सितारा एंटरटेनमेंट और श्रीकारा स्टूडियोज के द्वारा बनाया गया है, जिसे 9 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दिया जाएगा।

नाले राजा कोली माजा

1 घंटा 31 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म, जिसकी कहानी कॉमेडी और ड्रामा पर आधारित है, कन्नड़ भाषा में बनी है। इस फिल्म ने आई.एम.डी.बी. पर 9.2 स्टार की रेटिंग हासिल की है। अगर आप इस फिल्म को देखने के इच्छुक हैं, तो 9 मई 2025 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी, जिसमें मुख्य कलाकारों के रूप में प्रभाकर कुंदर, राधा रामचंद्र, समृद्धि कुंदर आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म का निर्देशन किया है अभिलाष शेट्टी ने और इन्हीं के द्वारा कहानी भी लिखी गई है।

कैसेटू नागेन

कॉमेडी और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म, जिसका निर्देशन किया है धनंजीत दास ने और कहानी भी उनके द्वारा लिखी गई है, 9 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी। इसमें मुख्य कलाकारों के रूप में हिमांशु प्रसाद दास, तपन दास, प्रणामी बोरा, सिद्धार्थ मुखर्जी और अमृता गोगोई जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। असमिया भाषा में बनी यह फिल्म आर.के.जेड. फिल्म्स के द्वारा बनाई गई है।

गजाना

1 घंटा 48 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म, जिसके निर्देशक प्रभुदीश समाज हैं और कहानी भी उनके द्वारा लिखी गई है। इस फिल्म में मुख्य कलाकारों के रूप में योगी बाबू, वेदिका, इनिगो प्रभाकरन, चांदनी तमिलारासन, प्रताप पोथेन आदि कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की कहानी लालची लोगों के एक समूह के साथ आगे बढ़ती है, जो नागमलाई जंगल में घुसते हैं, इसके बाद रहस्यमय तरीके से लोगों की मौत हो जाती है। कैसे बचे हुए लोग जानलेवा जंगल से बाहर निकलते हैं, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

ए.आर.आई. (माय नेम इज नोबडी)

1 घंटा 52 मिनट के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म, जिसकी कहानी थ्रिलर से भरी हुई है, 9 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी। जयशंकर द्वारा निर्देशित और सह-लिखित इस फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति को प्रस्तुत करती है, जो सोशल मीडिया पर विज्ञापन के जरिए दावा करता है कि आप अपनी कोई भी इच्छा पूरी कर सकते हैं। इसके बाद क्रोध, वासना, अभिमान, लोभ, ईर्ष्या और मोह से भरे हुए 6 लोग उसकी मदद के लिए सामने आते हैं। आगे क्या होगा, यह जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा। तेलुगु भाषा में बनी यह फिल्म आर्वी सिनेमा के द्वारा बनाई गई है।

कलियुगम 2064

तमिल और तेलुगु भाषा में बनी यह फिल्म, जिसे प्राइम सिनेमाज और आर.के. इंटरनेशनल प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है, 9 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म की कहानी थ्रिलर से भरपूर है और भयावह भविष्य में सेट की गई है। 2064 में दुनिया किस तरह से कठोर और निर्मम व्यक्तियों से भरी होगी, उसके साथ ही मनोवैज्ञानिक लड़ाइयों से लोग कैसे जूझेंगे, यह सब हमें इस फिल्म में देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्देशक हैं प्रमोद सुंदर और मुख्य कलाकारों में किशोर कुमार जी., श्रद्धा श्रीनाथ, ईयांश सुब्रमणि, असमल, मास्टर रोनीत सतना और आर्या लक्ष्मी जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

आजादी

मलयालम भाषा में बनी फिल्म, जिसका निर्माण लिटिल क्रू प्रोडक्शन हाउस के द्वारा किया गया है, इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से एक महिला पर आधारित है, जो खुद को एक खतरनाक स्थिति में फंसा हुआ पाती है, जिसके बाद उसका पति और पिता मिलकर उसे इस स्थिति से बाहर निकालते हैं। जो जॉर्ज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अबिन बिनो, लाल, श्रीनाथ भासी, राजेश शर्मा और वाणी विश्वनाथ जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। सागर हरि द्वारा लिखित कहानी वाली यह फिल्म 9 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।

शुभम

तेलुगु भाषा में बनी हॉरर कॉमेडी से भरपूर फिल्म, जिसकी कहानी लिखी है वसंत मरिगंटी ने और निर्देशन किया है प्रवीण कांद्रेगुला ने। फिल्म के मुख्य कलाकारों में हर्षित रेड्डी, कवि रेड्डी, श्रीनिवास चरण पाडी, श्रेया कौन, थम श्रावणी, लक्ष्मी आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु का विशेष कैमियो रोल देखने को मिलेगा। यह फिल्म 9 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Palak Tiwari: पलक तिवारी ने किया अपने बॉयफ्रेंड के साथ झगड़े का खुलासा

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read