ऑपरेशन सिंदूर हुआ सक्सेसफुल बॉलीवुड ने मनाया जश्न

Written by: Arshi
Publish On: September 29, 2025 9:42 PM (IST)
operation sindoor surgical strike success bollywood celebrates

पाकिस्तान का दिल दहला देने वाला पहलगाम अटैक जिसमें कई बेगुनाहों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, इस हमले के बाद से भारत आक्रोश में था और पाकिस्तान से बदला लेना चाहता था। और अब जाकर भारत के हर एक प्रांत में जश्न का माहौल छाया हुआ है

जब भारत के द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान के तमाम आतंकी इलाकों को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। अब जाकर तमाम भारतीयों के साथ भारतीय सितारों का भी जोश दोगुना हो गया है। हर तरफ जय हिंद जय हिंद के नारे गूंज रहे हैं।

भारत ने लिया पहलगाम अटैक का बदला:

6 और 7 मई की दरमियानी रात जब तमाम देशवासी चैन की नींद पूरी कर रहे थे तब भारतीय सेना के द्वारा 1 बजकर 30 मिनट पर ऑपरेशन सिंदूर को लॉन्च करके पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी गई जिसके बाद पाकिस्तान के पांच टेरर कैंप पूरी तरह से ध्वस्त कर दिए गए। इसके साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बने चार आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया है।

26 मासूमों की मौत के बदले से पूरा देश हुआ गर्वान्वित:

जिस तरह बेरहमी के साथ पहलगाम अटैक में लोगों को मारा गया था उसके बाद भारत के इस कदम से पूरा देश खुशहाली के माहौल में है। लोगों को इस बात का गर्व महसूस हो रहा है कि भारत के द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया और बड़ी तादाद में आतंकवादियों के इलाकों को तबाह कर दिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर सफल होने से अलग-अलग बॉलीवुड सितारों ने अपनी-अपने प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दी है।आईए जानते हैं किस बॉलीवुड सितारे ने किस तरह से अपनी खुशी को जाहिर किया है।

बॉलीवुड सितारों ने भी जाहिर की खुशी:

इस खुशी के माहौल में बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं है जिन्होंने अपने अपने अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की है जिसमें पहला नाम रितेश देशमुख का है जिन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट x पर ऑपरेशन सिंदूर सफल होने की बधाई फैंस को दी है। साथ ही भारतीय सेना का हौसला भी बढ़ाया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस निमरत कौर जो खुद एक आदमी ऑफिसर की बेटी है उन्होंने भी भारतीय सेना के हौसले की सराहना की है जिसके लिए उन्होंने एक पर लिखा है कि, “हमारी सेनाओं के साथ एकजुट एक देश एक मिशन जय हिंद जय ऑपरेशन सिंदूर।”

भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी:

नई दिल्ली से संसद रहे भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी भी पीछे नहीं रहे जिन्होंने अपने एक अकाउंट पर लिखा 22 अप्रैल मोदी को बता देना 7 मई मोदी ने बता दिया। इसके अलावा एक ट्वीट में मनोज तिवारी ने लिखा भारत माता की जय आतंकी स्थान को सबक सिखाने चला है भारत #ऑपरेशन सिंदूर हर गली का हिसाब होगा हर बलिदान का बदला मिलेगा जय हिंद।

प्रोड्यूसर मधुर भंडारकर:

प्रोड्यूसर मधुर भंडारकर ने ट्वीट कर सेना के साथ होने का मैसेज दिया है उन्होंने लिखा कि हम सब एकजुट होकर सेवा के साथ है और हमारी प्रार्थनाएं भी भारतीय सेवा के साथ हैं जय हिंद वंदे मातरम। एक्टर अनुपम खेर नेवी एक्स पर ट्वीट करके भारत माता की जय #ऑपरेशन सिंदूर लिखा। विवेक रंजन अग्निहोत्री जैसे डायरेक्टर ने भी ऑपरेशन सिंदूर गर्व और खुशी का नजराना पेश किया है। विवेक ने एक्स पर ट्वीट कर जय हिंद लिखा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल:

अमीषा पटेल ने भी तीनों भारतीय सेनाओं के चीफ की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इस तिगड़ी ने ऑपरेशन सिंदूर को सक्सेसफुल बनाकर नया इतिहास बना दिया है। टेरर अटैक के बाद गहरे गम में डूबी हिना खान जो अपने आंसू को नहीं रोक पाई थी उन्होंने ऑपरेशन से दूर पर अपनी खुशी जताई है और तिरंगा की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

देवोलीना भट्टाचारजी

देवोलीना भट्टाचारजी ने भी ऑपरेशन सिंदूर के सक्सेसफुल होने पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुशी का इजहार करते हुए लिखा कि धर्म पूछ कर गोली मारी, अब भारी कीमत चूकाओगे, भारत की आत्मा पर हमला किया अब मिट्टी में मिल जाओगे।

इसी तरह पूरा देश ऑपरेशन सिंदूर के सक्सेसफुल होने का जश्न अपने अपने अंदाज में मना रहा है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

मोदी ने बता दिया, कंगना रनौत ने ऑपरेशन सिंदूर पर किया पोस्ट !!

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read