पवन सिंह “पावर स्टार” रिलीज़ डेट

Written by: Amir khan
Publish On: September 29, 2025 9:54 PM (IST)
Pawan Singh new movie Power Star release date

भोजपुरी के सुपर स्टार जो की “पावर स्टार” के नाम से भी जाने जाते है पवन सिंह ने अपनी आने वाली एक और फिल्म का नाम बता दिया है। इस फिल्म का नाम होने वाला है पावर स्टार इस फिल्म का ट्रेलर तो दो महीने पहले ही रिलीज़ कर दिया गया है

पर अब आधिकारिक तौर पर पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर एक विडिओ डाल कर यह बता दिया ,के पवन की इस फिल्म पावर स्टार को वह 23 मई 2025 को रिलीज़ करने जा रहे है। यह एक मास मसाला इंटरटेनमेंट फिल्म होने वाली है जिसमे ज़बदरदस्त भोजपुरी स्वैग वाले गाने भी सुनने को मिलेंगे।

Pawan Singh new movie Power Star release date
पवन सिंह "पावर स्टार" रिलीज़ डेट 3

फिल्म की कहानी ऐसा माना जा रहा है के पवन सिंह के जीवन से ही प्रेरित होगी। किस तरह से इनके जीवन में उतार चढ़ाव आये। कौन-कौन सी कॉन्ट्रवर्सी में पवन सिंह का नाम जुड़ा सब कुछ पावर स्टार में देखने को मिलेगा।

पावर स्टार का निर्देशन कर रहे है फ़िरोज़ खान और इस फिल्म को प्रोडूस किया है मधु शर्मा और समीर आफताब ने। पावर स्टार की लीड रोल में पवन सिंह के साथ मधु शर्मा दिखाई देगी।साथ ही स्पोर्टिंग कलाकारों में होंगे प्रकाश जायस युगंत पांडे ,मनोज सिंह टाइगर।

पवन सिंह की पावर स्टार के बारे में

जैसा की हम सभी जानते है के पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का पावर स्टार माना जाता है तो बस यही एक वजह है के इस फिल्म का नाम पावर स्टार दिया गया। पवन सिंह का एक गाना लॉलीपॉप लागेलु ने भोजपुरी सिनेमा को पुरे देश के साथ-साथ विदेश में लोकप्रियता दिलाई।

पवन सिंह की एनर्जी देख कर ही इनको पावर स्टार का नाम दिया गया। जिस तरह बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन और रणबीर सिंह जैसे कलाकर अपनी ज़बरदस्त एनर्जी लेवल के लिए जाने जाते है ठीक उसी तरह से पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा में अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते है।

पवन सिंह और कॉन्ट्रवर्सी

पवन सिंह की ज़िंदगी कई तरह की कॉन्ट्रवर्सी से भरी हुई रही है। पवन सिंह की पहली पत्नी ने आत्म हत्या क्यों की आज तक यह राज का राज ही बना हुआ है।

अक्षरा सिंह के साथ भी इनकी कॉन्ट्रवर्सी जुडी जो की काफी दिन तक सुर्खियों में रही अक्षरा ने अपने एक पॉडकास्ट में बताया था के पवन सिंह ने यहाँ तक उनसे कह दिया के अगर रहना है तो औकात में रहना होगा नहीं रहना है तो भाग।

दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ भी इनका विवाद चला यहाँ तक ज्योति ने तो कोर्ट में अर्जी तक दे डाली थी पवन सिंन्ह से तलाक लेने की। ये भी कहा जाने लगा के अब पवन सिंह किसी तीसरी महिला के साथ रिलेशन में है। शायद फिल्म में हमें ये सब कुछ देखने को मिले पर पॉजिटव वे में।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Pawan singh top 6 movies:भोजपुरी स्टार पवन सिंह की इन फिल्मों ने लगा दी थी फैंस की लाइन

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read