वो ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसे सन्नी देओल ने बॉबी देओल की वजह से छोड़ दी

Written by: Amir khan
Publish On: October 9, 2024 4:52 AM (IST)
2 tales of Sunny Deol & Bobby Deol brotherhood

2 tales of Sunny Deol & Bobby Deol brotherhood:सनी देओल और बॉबी देओल दोनों ही अपने ज़माने के सुपरस्टार धर्मेद्र के बेटे है। बताया जाता है सलमान और शाहरुख खान की फिल्म करन अर्जुन के लिए डायरेक्टर राकेश रोशन सन्नी देओल से मिले और इन्होने सन्नी को करन अर्जुन करने का ऑफर भी दिया इस पर सन्नी पाजी राजी भी हो गये थे पर जब उन्होंने स्क्रिप्ट पढी तो उनको लगा के वो कही न कहीं फिल्म में बॉबी. देओल पर हावी रहेंगे और बॉबी देओल की ये पहली फिल्म होने वाली है और इनके करियर के लिए ऐसा ठीक नहीं है फिल्म में सन्नी देओल के किरदार को ज्यादा स्ट्रांग दिखाया जाना था बॉबी देओल से इस लिए सन्नी ने बॉबी के लिए इस फ़िल्म को करने से मना कर दिया और जब करन अर्जुन सलमान और शाहरुख के साथ रिलीज़ की गयी तो वो उस ज़माने की सुपर हिट फिल्म बनी।

विजेता फिल्म्स ने बॉबी देओल को लांच करने के लिए एक फिल्म “बरसात” बनाने का प्लान किया और धर्मेंदर ने इस फिल्म के निर्देशन की बाग डोर शेखर कपूर को दे दी फिल्म की शूटिंग स्टार्ट हुई और काफी दिनों तक चली भी पर फिर शेखर कपूर ने ये फिल्म किन्ही पर्सनल वजह से छोड़ दी तब सन्नी देओल ने अपने भाई के लिए फिल्म की भाग दौड़ अपने हाथो में ले ली और इन्होने अपना सारा काम धाम छोड़ कर अपने भाई की फिल्म बरसात बनाने में लग गए इस फिल्म को अब डायरेक्ट कर रहे थे राजकुमार संतोषी जी सन्नी देओल ने बरसात फिल्म को बनाने में जान लगा दी बरसात फिल्म रिलीज़ हुई और सुपर हिट भी रही।

एनिमल के लास्ट सीन को देख रोने लगे थे सन्नी देओल

सन्नी देओल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया के जब वो एनिमल फिल्म देखे रहे थे फिल्म के लास्ट सीन में बॉबी देओल को मरते नहीं देख पा रहे थे वो अपनी सीट से उठ कर बाहर निकल गए उन्होने कहा के मुझे बहुत ख़ुशी हुई बॉबी को एनिमल फिल्म से इतनी सक्सेस मिली बॉबी इस सक्सेस को डिजर्व करते थे ये सभी लोग जानते है के सन्नी देओल बॉबी से कितना प्यार करते है यही वजह रही के वो एनिमल के लास्ट सीन को देख न सके।

सन्नी देओल और बॉबो देओल के लिए साल 2023 बहुत अच्छा रहा दोनों ने ऐसा कभी नहीं सोचा होगा के उनके जीवन में अचानक से इतनी खुशिया आने वाली है रातो रात दोनों भाई एक बार फिर से स्टार बन गए अक्सर फ़िल्मी गलियारों में इस तरह की चर्चाये होती रहती थी के इन दोनों भाई की बॉलीवुड में अब कभी वापसी नहीं हो पायेगी पर ग़दर 2 के आते ही सन्नी देओल की किस्मत एक बार फिर से चमकी और फिर से सन्नी देओल की फिल्म के लिए सिनेमा भरने लग गए है ग़दर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी इस फिल्म ने घरेलु बॉक्स ऑफिस पर bollywoodhungama के अनुसार पूरे 525.45 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म से सफलता ऐसी मिली के सन्नी देओल के पास अब फिल्मो की लाइन लग गयी फ़िलहाल अभी सन्नी देओल आमिर खान के प्रोडक्शन में बनने वाली एक फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग करने में लगे हुए है।

बॉबी देओल की साल 2023 के अंत में फिल्म एनिमल के एक छोटे से रोल अबरार के कैरेक्टर में नज़र आये किसने जाना था के बिना बोले ही पूरी फिल्म में अबरार के कैरेक्टर को इतना पसंद किया जायेगा बॉबी देओल को इस फिल्म से रातो रात सक्सेस मिल गई अबरार के कैरेक्टर में बॉबी देओल के डांस स्टेप तो शादी व पार्टी की जान बन गई एनिमल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़ तोड़ कमाई की और बॉबी देओल को एक बार फिर से स्टार बना दिया।

22 March Releasing Movies: वीर सावरकर,छत्रपति तारारानी और जहाँकिला जैसी फिल्मे देंगी इतिहास की जानकारी

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment